&format=webp&quality=medium)
Stock to Buy: Advait Energy Transitions Ltd के शेयर में आज 2% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली और यह 1,938 रुपए के लेवल पर पहुंच गया. मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने इस स्टॉक पर खरीदारी की सलाह दी है और उनका मानना है कि आने वाले समय में यह शेयर 2,250 रुपए का लेवल टच कर सकता है.
Advait Energy Transitions Ltd, जिसे पहले Advait Infratech Ltd के नाम से जाना जाता था, पावर ट्रांसमिशन, पावर सबस्टेशन और टेलीकम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी सेवाएं और प्रोडक्ट्स प्रदान करती है. कंपनी टर्नकी टेलीकॉम प्रोजेक्ट्स, पावर ट्रांसमिशन इंस्टॉलेशन और टेलीकॉम प्रोडक्ट्स की सप्लाई जैसे वर्टिकल्स में काम करती है.
VIDEO- घर में कितना सोना रख सकते हैं? जानिए Income Tax Rule
इस कंपनी के पास स्ट्रिंगिंग टूल्स में 50% और इंसुलेटर सप्लाई में 30% का मार्केट शेयर है. साथ ही OPGW (Optical Ground Wire) मैन्युफैक्चरिंग और HTLS (High-Temperature Low-Sag) कंडक्टर्स में भी कंपनी अग्रणी स्थिति रखती है. FY25 तक कंपनी ERS (Emergency Restoration System) सॉल्यूशंस में 7% का ग्लोबल मार्केट शेयर हासिल करने का लक्ष्य रखती है, जिससे यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत बन सकती है.
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी का बिजनेस मॉडल, फोकस्ड स्ट्रैटेजी और पावर ट्रांसमिशन व ग्रीन एनर्जी से जुड़ी नीतियों के चलते इसमें लंबी अवधि की अच्छी ग्रोथ की संभावना है. हालांकि, निवेशकों को अपनी रिसर्च और जोखिम प्रोफाइल के आधार पर ही इसमें निवेश का फैसला करना चाहिए.
VIDEO- Patel Retail IPO: प्राइस बैंड से लॉट साइज तक… वीडियो में जानें सब कुछ!
Q1. आज Advait Energy Transitions Ltd का शेयर कितना बढ़ा?
आज यह शेयर 2% से ज्यादा बढ़कर 1,938 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.
Q2. एक्सपर्ट ने इस स्टॉक का टारगेट कितना दिया है?
संदीप जैन ने 2,250 रुपए का टारगेट दिया है.
Q3. कंपनी का मुख्य बिजनेस क्या है?
यह पावर ट्रांसमिशन, पावर सबस्टेशन और टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर में काम करती है.
Q4. कंपनी का मार्केट शेयर किन क्षेत्रों में है?
स्ट्रिंगिंग टूल्स में 50% और इंसुलेटर सप्लाई में 30% मार्केट शेयर.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)