Brokerage Reports: Coal India समेत इन स्टॉक्स पर आई Buy-Sell की सलाह, यहां देखें पूरी लिस्ट

Brokerage Reports: बाजार में निगेटिव संटिमेंट्स के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज ने कुछ कंपनियों पर अपनी नई सलाह दी है. कुछ कंपनियों के टारगेट प्राइस बढ़ाए हैं, जबकि कुछ के टारगेट में कटौती की गई है.
Brokerage Reports: Coal India समेत इन स्टॉक्स पर आई Buy-Sell की सलाह, यहां देखें पूरी लिस्ट

(File Image)

Brokerage Reports: ग्लोबल मार्केट का सेंटिमेंट्स निगेटिव है. ईरान के नए सुप्रीम लीड मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका को खुली धमकी दी है. GIFT Nifty में 220 अंकों से ज्यादा की गिरावट है, जो बाजार के कमजोर शुरुआत का इशारा कर रहा है. कच्चे तेल में उबाल और FII की बिकवाली के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म्स ने रियल एस्टेट, फूड डिलीवरी कंपनियों और बैंकिंग सेक्टर्स पर अपनी नई राय दी है. इन रिपोर्ट्स के आधार पर निवेशक अपनी ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी बना सकते हैं.

Reliance Industries

जेफरीज ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर खरीद की सलाह को बरकरार रखा है, लेकिन टारगेट प्राइस में कटौती की है. टारगेट पहले के 1820 रुपए से घटाकर 1740 रुपए कर दिया है. टारगेट में कट के बावजूद कमेंट्री पॉजिटिव आया है. करंट मार्केट प्राइस से करीब 25 फीसदी का अपसाइड है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ब्रोकरेज के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में आपूर्ति में बाधा के कारण रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल स्प्रेड में भारी उछाल आया है, जिससे O2C को फायदा हो रहा है. टेंशन पीरियड के दौरान हाई स्प्रेड के बने रहने और वित्त वर्ष 2027 के अंत तक हाई मार्जिन हासिल करने की संभावना है. टैरिफ में बढ़ोतरी को दिसंबर 2026 तक स्थगित करने के कारण जियो के वित्त वर्ष 2027/2028 के EBITDA को क्रमशः 10%/6% घटाया है. O2C की मजबूती के कारण वित्त वर्ष 2027 के लिए समेकित EBITDA को 2% बढ़ाया है. स्टॉक लॉन्ग-टर्म एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है, जो आय समर्थन के बीच सीमित गिरावट का संकेत देता है.

Coal India

HSBC ने महारत्न कंपनी कोल इंडिया पर होल्ड की राय को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस 380 से बढ़ाकर 420 रुपए किया है. नियर टर्म में हायर ई-ऑक्शन प्रीमियम पॉजिटव हुआ है. लेकिन डोमेस्टिक कोल सप्लाई थोड़ा ज्यादा होने की वजह से यहां पर कंसर्न बनता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि लंबी अवधि में घरेलू बाजार में कोयले की ज्यादा सप्लाई और कमजोर थर्मल पावर डिमांड प्रीमियम को दबा सकती है.

BrokerageCompanyRatingOld Target (₹)New Target (₹)
JefferiesReliance IndustriesBuy18201740
HSBCCoal IndiaHold380420

Eureka Forbes

UBS ने वॉटर प्यूरिफेकिशन कंपनी Eureka Forbes पर कवरेज की शुरुआत की है और 640 रुपए का टारगेट सेट किया है. करंट प्राइस स्टॉक में 40 फीसदी अपसाइड का अनुमान है. ब्रोकरेज का कहना है कि वॉटर प्यूरिफायर में कंपनी का रेवेन्यू 45 फीसदी आता है और पेनिट्रेशन अभी लो है. यानी आने वाले समय में और भी रेवेन्यू बढ़ता नजर आ सकता है. ओवरऑल यहां रेवेन्यू और EBITDA ग्रोथ आउलुक काफी मजबूत बनाता दिख रहा है.

UBS की फ़ूड डिलीवरी कंपनियों पर राय

UBS की फूड डिलीवरी कंपनियों पर राय है. इनका कहना है कि डिमांड काफी मजबूत बना हुआ है. कुकिंग गैस सप्लाई शॉर्टेज की वजह से मार्च-अप्रैल में वैल्यूम पर थोड़ा इम्पैक्ट आ सकता है. सीदों के डेटा से पता चलता है कि फरवरी 2026 में इंडस्ट्री का वॉल्यूम सालाना आधार पर (YoY) 20-21% बढ़ा है. Blinkit, Instamart और Zepto के मुकाबले क्विक कॉमर्स (QC) की पहुँच के मामले में अपना अंतर बढ़ा रहा है.

BrokerageCompanyRatingTarget Price (₹)
UBSEternalBuy375
UBSSwiggyBuy510

Eternal & Swiggy

ब्रोकरेज ने Eternal पर खरीदारी की सलाह को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस 375 रुपए तय किया है. यानी 70 फीसदी अपसाइड की संभावना है.

वहीं, Swiggy पर भी खरीदारी की राय को बरकरार रखा है और 510 रुपए का टारगेट तय किया है. यानी कि 80% का अपसाइड.

Jefferies India Strategy

जेफरीज ने भारत पर अपनी स्ट्रैटेजी दी है. मार्च 2026 के बॉटम-अप एनालिस्ट के टॉप आइडिया में 23 Buy और 8 अंडरपरफॉर्म शामिल हैं. BUY लिस्ट में नए नाम हैं- SBI, Star Health, Groww, Bharat Forge, JSW Steel, Eternal और Max Healthcare.

  • अंडरपरफॉर्म कैटेगरी में नए नाम हैं- Hyundai, Cipla और Wipro.
  • पिछली अंडरपरफॉर्म लिस्ट के दो नाम- Delhivery और Laurus को अपग्रेड करके क्रमशः 'BUY' और 'HOLD' कैटेगरी में डाल दिया गया है.

Macquarie का Auto Sector पर नजरिया

Macquarie ने ऑटो सेक्टर पर अपना नजरिया जारी किया है. उसका कहना है कि मैक्रो अनिश्चितता से ग्रोथ में रिस्क बढ़ रहा है. मार्च तक, रिटेल बिक्री और प्रोडक्शन काफी हद तक ठीक रहे हैं. अब सारा ध्यान डिमांड और मार्जिन से जुड़े अर्निंग्स रिस्क पर है. मजबूत डिमांड और स्थिर/बेहतर होते मार्जिन की उम्मीद के आधार पर, हमारा नजरिया अब भी पॉज़िटिव बना हुआ है. ग्रोथ में अनिश्चितता और मार्जिन रिस्क को देखते हुए, अब हमें उम्मीद है कि नजदीकी भविष्य में भारतीय ऑटो स्टॉक्स, बाजार के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन करेंगे.

Live TV

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6