Brokerage Reports: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स ने इन 10 स्टॉक्स पर जारी की 'Buy-Sell' रेटिंग; जानें क्या है अगला टारगेट

Brokerage Reports:ओवरसोल्ड बाजार में रिकवरी की संभावना के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म्स Macquarie, CLSA, Jefferies और सिटी ने मेटल्स, ऑटो, आईटी और ऑयल एंड गैस सेक्टर्स पर नए रिपोर्ट्स जारी किए हैं.
Brokerage Reports: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स ने इन 10 स्टॉक्स पर जारी की 'Buy-Sell' रेटिंग; जानें क्या है अगला टारगेट

(File Image)

Brokerage Reports: हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन गिफ्ट निफ्टी में 110 अंकों से ज्यादा की तेजी है, जो बाजार के बढ़त के साथ खुलने का इशारा करता है. कच्चे तेल में तेज गिरावट आई है. अमेरिका और इजरायल से युद्ध ना बढ़ाने के संकेत हैं. ऐसे में ओवरसोल्ड बाजार में रिकवरी की संभावना है. इस फैक्टर्स के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म्स ने भारतीय कंपनियों पर नई रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज फर्म्स Macquarie, CLSA, Jefferies और सिटी ने मेटल्स, ऑटो, आईटी और ऑयल एंड गैस सेक्टर्स पर रिपोर्ट दिए हैं.

HDFC Bank

BofA ने HDFC Bank पर BUY की रेटिंग बरकरार रखा है और 1175 रुपए का टारगेट गिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, चेयरमैन के अचानक इस्तीफे से थोड़ी अनिश्चितता जरूर बनी है, लेकिन बैंक का फंडामेंटल्स अभी मजबूत है. माना जा रहा है कि इस्तीफा पर्सनल मतभेद की वजह से हुआ है. पिछले 25 साल में बैंक का गवर्नेंस रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. मौजूदा कीमत पर स्टॉक आकर्षक लग रहा है. आगे बढ़ने के लिए लोन ग्रोथ बढ़ना जरूरी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

वहीं, Jefferies ने HDFC Bank पर Buy की रेटिंग बनाए रखी है और ₹1,240 का टारगेट दिया है. यानी इसमें 55 फीसदी अपसाइड की संभावना है. ब्रोकरेज के अनुसार, चेयरमैन ने खुद कहा है कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई और RB ने भी इसे साफ किया है. इससे निवेशकों की चिंता काफी हद तक कम हुई है. मौजूदा वैल्यूएशन सस्ता और अच्छा लग रहा है.

ब्रोकरेज हाउसस्टॉकरेटिंगटारगेट प्राइस (₹)
Bank of AmericaHDFC BankBuy1175
JefferiesHDFC BankBuy1240

Petronet LNG

Petronet LNG पर Nomura ने खरीद की सलाह को बरकरार रखा है लेकिन टारगेट प्राइस 370 से घटाकर 340 रुपए कर दिया है. हालांकि, करंट मार्केट प्राइस से इसमें 25 फीसदी का अपसाइड दिख सकता है.

Tata Steel

वहीं, टाटा स्टील पर HSBC ने खरीद की सलाह दी है और टारगेट प्राइस 235 रुपए से बढ़ाकर 250 रुपए प्रति शेयर किया है. करंट प्राइस से इसमें 31 फीसदी से ज्यादा का अपसाइड देखने को मिल सकता है.

Macquarie on Metal Sector

मेटल सेक्टर पर Macquarie ने अपनी रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज का कहना है कि अभी स्टॉक में जो करेक्शन आई है, उसे खरीदारी का मौका माना जा रहा है. खासकर फेरस सेक्टर के स्टॉक्स ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं. अभी स्टील कंपनियों का प्रॉफिट मार्जिन मजबूत बना रह सकता है. आगे इसमें ऊपर की तरफ बढ़ने की संभावना ज्यादा है. JSW Steel ब्रोकरेज का टॉप पिक है.

ब्रोकरेजस्टॉकरेटिंगटारगेट प्राइस (₹)
MacquarieTata SteelOutperform222
MacquarieJSW SteelOutperform1319
MacquarieJindal Steel & PowerOutperform1193
MacquarieHindalco IndustriesNeutral979
MacquarieCoal IndiaNeutral445

ऑटो सेक्टर पर CLSA की राय

ऑटो सेक्टर पर सीएलएसए ने अपनी रिपोर्ट जारी की है. उसका कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों का थोड़ा सा दबाव देखने को मिल सकता है. लेकिन खरीदारी और एक्यूमुलेशन की राय को बरकरार रखा है.

ब्रोकरेजस्टॉकरेटिंगनया टारगेट (₹)पुराना टारगेट (₹)
CLSAAshok LeylandAccumulate216227
CLSABajaj AutoAccumulate1070711410
CLSAEicher MotorsAccumulate74548066
CLSAEscorts KubotaAccumulate37524313
CLSAHero MotoCorpHold54375913
CLSAHyundai Motor IndiaAccumulate26522853
CLSAMahindra & MahindraAccumulate44484702
CLSAMaruti SuzukiAccumulate1596117743
CLSATata MotorsAccumulate648673
CLSATata MotorsAccumulate440450
CLSATVS Motor CompanyAccumulate38464146

Live TV

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer