Brokerage Reports: Tata Motors CV समेत 7 स्टॉक्स पर Buy-Sell की सलाह, प्राइस पर होगा असर

Brokerage Reports: GIFT Nifty में 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट है, जो बाजार के कमजोर शुरुआत की ओर इशारा करते हैं. मिले-जुले संकेतों के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस ने 6 भारतीय कंपनियों पर रिपोर्ट जारी की है.
Brokerage Reports: Tata Motors CV समेत 7 स्टॉक्स पर Buy-Sell की सलाह, प्राइस पर होगा असर

ब्रोकरेज रिपोर्ट्स.

Brokerage Reports: ग्लोबल मार्केट से निगेटिव संकेत हैं. GIFT Nifty में 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट है, जो बाजार के कमजोर शुरुआत की ओर इशारा करते हैं. मिले-जुले संकेतों के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस ने 6 भारतीय कंपनियों पर रिपोर्ट जारी की है. इनमें Tata Motors CV, RIL, Bajaj Finance, Kansai Nerolac, PB Fintech, HCL Tech, L&T और RIL शामिल हैं. आज के कारोबार में इन शेयरों पर असर दिख सकता है.

Tata Motors CV

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल (Tata Motors CV) पर अपनी कवरेज की शुरुआत की है और Accumulate रेटिंग दी है. स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 673 रुपए तय किया है. ब्रोकरेज का मानना है कि सेक्टर में सुधार और कंपनी की नई रणनीतियों से निवेशकों को शानदार रिटर्न मिल सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- मिड और स्मॉल कैप स्टॉक्स में बंपर रिटर्न की तैयारी, ब्रोकरेज ने बताए 5 'हाई कन्विक्शन' पिक्स

AnalystCompanyRatingTarget Price
CLSATata Motors CVAccumulate673

Bajaj Finance

ब्रोकरेज फर्म Bernstein ने एनबीएफसी बजाज फाइनेंस पर Underperform की रेटिंग दी है. हालांकि, टारगेट प्राइस 750 रुपए से बढ़ाकर 840 रुपए कर दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, नियर टर्म में Bajaj Finance के लिए बढ़ी हुई क्रेडिट कॉस्ट को लेकर जो बड़ी चिंता थी, वह अब कम होती दिख रही है. Bajaj Housing Finance में अपनी हिस्सेदारी की बिक्री से संभावित मुनाफा निकट अवधि में कंपनी के मुनाफे को सहारा दे सकता है.

ब्रोकरेज फर्मरेटिंगपुराना टारगेट (₹)नया टारगेट (₹)
BernsteinUnderperform750840

Kansai Nerolac

Macquarie ने पेंट कंपनी Kansai Nerolac पर न्यूट्रल रेटिंग बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस 220 रुपए प्रति शेयर तय किया है. ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी का इंडस्ट्रियल लेड सेल्स ग्रोथ पर फोकस है. कंपनी इंडस्ट्रियल और ऑटो के दम पर प्रॉफिटेबल ग्रोथ को टारगेट कर रही है. मिड-टर्म प्लान को पाने के ट्रैक पर है. डेकोरेटिव को डाइवेस्ट करने का कोई प्लान नहीं है. ऑटो कोटिंग्स में इनोवेशन आधारित ग्रोथ पर फोकस है.

ब्रोकरेज फर्मरेटिंगटारगेट प्राइस (₹)
Macquarie GroupNeutral220

Live TV


PB Fintech

Bernstein ने पीबी फिनटेक पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस 2210 रुपए तय किया है. ब्रोकरेज का मानना है कि कमीशन रेगुलेशन से जुड़े रिस्क को अब प्राइस-इन कर लिया है. टेक्स रेट्स में भारी कटौती से स्टॉक में गिरावट आ सकती है. PB Fintech के लिए AI से होने वाला डिस्रपशन काफी जटिल है.ब्रोकरेज का मानना है कि सामान्य AI-wrappers कंपनी के लिए बड़ा खतरा नहीं हैं.

ब्रोकरेज फर्मरेटिंगटारगेट प्राइस (₹)
BernsteinOutperform2210

HCL Tech

ग्लोबल ब्रोकरेज जेफरीज ने HCL Tech पर होल्ड की रेटिंग को बरकरार रखा है और 1390 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है.ब्रोकरेज का कहना है कि निवेशकों की बैठक में मैनेजमेंट ने बताया कि AI क्लाउड ऐप सर्विसेज में 30-40% तक प्रयास की बचत करा सकता है. कंपनी की इस क्षेत्र में कम एक्सपोज़र होने से एनुअल ग्रोथ पर इसका असर लगभग 2-3% तक सीमित रह सकता है.

कंपनी सिर्फ मौजूदा क्लाइंट्स से वॉलेट शेयर बढ़ाने पर ही नहीं, बल्कि मल्टी-बिलियन डॉलर क्षमता वाले नए क्षेत्रों को भी तेजी से विस्तार दे रही है. ऑपरेटिंग मॉडल में बदलाव के साथ, रेवेन्यू ग्रोथ कर्मचारियों की संख्या में ग्रोथ से 4-5% ज्यादा रह सकती है.

ब्रोकरेज फर्मरेटिंगटारगेट प्राइस (₹)
JefferiesHold1390

L&T

दिग्गज कंपनी L&T पर दो ब्रोकरेज की रिपोर्ट आई है. जेपी मॉर्गन ने L&T पर ओवरवेट की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 4780 रुपए तय किया है.

वहीं, Goldman Sachs L&T पर BUY की रेटिंग बनाए रखी है और प्रति शेयर 4950 रुपए का टारगेट प्राइस रखा है.

ब्रोकरेज फर्मरेटिंगटारगेट प्राइस (₹)
JPMorgan ChaseOverweight (बरकरार)4780
Goldman SachsBuy (बरकरार)4950

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6