Brokerage Reports: ब्रोकरेज ने आज इन 13 स्टॉक्स पर दी Buy-Sell की रेटिंग, शेयर पर दिखेगा असर, देखें पूरी लिस्ट

Stock Market Today: ग्लोबल ब्रोकरेज ने 13 भारतीय कंपनियों पर नई रिपोर्ट जारी की है. इनमें ABB India, RIL, ITC, Siemens, Sai Lifesciences, Divis Lab, Laurus Lab, M&M, Bajaj Auto, NTPC, NHPC, JSW Energy, Tata Power शामिल हैं. आइए जानते हैं इन स्टॉक्स पर ब्रोकरेज की क्या राय है?
Brokerage Reports: ब्रोकरेज ने आज इन 13 स्टॉक्स पर दी Buy-Sell की रेटिंग, शेयर पर दिखेगा असर, देखें पूरी लिस्ट

Brokerage Reports: शेयर बाजार में तीन दिनों की तेजी पर गुरुवार को ब्रेक लगा. आज Gift Nifty में 35 अंकों की तेजी है जो बाजार के हरे निशान में खुलने की तरफ इशारा कर रहा है. इन सेंटिमेंट्स की बीच ग्लोबल ब्रोकरेज ने 13 भारतीय कंपनियों पर नई रिपोर्ट जारी की है. इनमें ABB India, RIL, ITC, Siemens, Sai Lifesciences, Divis Lab, Laurus Lab, M&M, Bajaj Auto, NTPC, NHPC, JSW Energy, Tata Power शामिल हैं. आइए जानते हैं इन स्टॉक्स पर ब्रोकरेज की क्या राय है?

ABB India

तिमाही नतीजे के बाद नोमुरा ने ABB India पर Reduce रेटिंग बरकरार रखा है और 4620 रुपए का टारगेट तय किया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, Q4CY25 में ऑर्डर सालाना आधार पर 52%बढ़कर ₹4,100 करोड़ हो गए. एडजस्टेड EBITDA अनुमान से 19% ज्यादा रहा. मैनेजमेंट को इन्फ्रास्ट्रक्चर, रेल, ग्रिड, नवीकरणीय ऊर्जा, धातु, खनन, ऊर्जा, केमिकल्स, डेटा सेंटर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों से मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है. केमिकल्स, फार्मा, ऑटोमोबाइल, पावर, वॉटर और डिजिटलाइजेशन क्षेत्रों में कैपेक्स की संभावना है.

Add Zee Business as a Preferred Source

वहीं, UBS ने न्यूट्रल रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस 5310 रुपए तय किया है. जबकि Macquarie ने भी न्यूट्रल रेटिंग दी है और 5420 रुपए के टारगेट दिए हैं. JP Morgan ने भी न्यूट्रल रेटिंग और 5639 रुपए का टारगेट तय किया है.

Brokerage FirmCompanyRatingTarget Price (₹)
NomuraABB IndiaReduce4620
UBSABB IndiaNeutral5310
MacquarieABB IndiaNeutral5420
JP MorganABB IndiaNeutral5639

RIL

Morgan Stanley ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर ओवरवेट की रेटिंग को बरकरार रखा है और 1803 रुपए का टारगेट सेट किया है. ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार, RIL ने हर दशक में बड़ा रणनीतिक बदलाव किया है. कंपनी अगले 7 वर्षों में AI, उससे जुड़ी ऊर्जा आपूर्ति और डिजिटल इकोसिस्टम में 110 अरब डॉलर निवेश करने की इसकी योजना पूंजी आवंटन में अगला बड़ा बदलाव मानी जा रही है. प्रस्तावित AI निवेश का आकार 2014-21 के दौरान किए गए टेलीकॉम और कंज्यूमर बिजनेस निवेश के बराबर है.

ITC

  • HSBC ने दिग्गज एफएमसीजी पर होल्ड रेटिंग बनाए रखी है जबकि 360 रुपए का टारगेट प्राइस तय किया है. बाजार संकेतों के अनुसार ITC ने बढ़े हुए टैक्स के प्रभाव को संतुलित करने के लिए अपने सिगरेट पोर्टफोलियो के कुछ हिस्सों में 20-30% तक कीमतों में बढ़ोतरी की है.
  • सिगरेट EBIT संवेदनशीलता विश्लेषण के अनुसार (EBIT ग्रोथ -25% और 10x PE मानते हुए), बेयर केस में लगभग 5% तक की गिरावट की संभावना है.
  • हालांकि गिरावट का जोखिम सीमित दिखाई देता है, लेकिन फिलहाल शेयर में मजबूत तेजी के लिए कोई स्पष्ट ट्रिगर नजर नहीं आ रहा है.

Siemens और Hitachi energy

  • जेफरीज ने इंडस्ट्रियल सेक्टर की Siemens और Hitachi energy पर खरीद की सलाह दी है.
  • Siemens के लिए टारगेट प्राइस 3800 रुपए तय किया है, जबकि Hitachi energy का टारगेट 25000 रुपए रखा है.
  • ब्रोकरेज के मुताबिक, सरकार पावर जनरेशन इक्विपमेंट और ट्रांसफॉर्मर कंपोनेंट्स में चीनी कंपनियों को प्रतिस्पर्धा की मंजूरी दे सकती है.
  • इससे BHEL पर BTG (Boiler-Turbine-Generator) इक्विपमेंट आयात के संदर्भ में प्रभाव पड़ सकता है.
  • L&T के डाइवर्स ऑर्डर बुक (लगभग 9%) संभावित प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने में मदद कर सकती है.
  • ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) क्षेत्र पर प्रभाव सीमित रहने की संभावना है, क्योंकि ग्रिड से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता में आता है.
Brokerage FirmCompanyRatingTarget Price (₹)
JefferiesSiemens LimitedBuy3800
JefferiesHitachi Energy IndiaBuy25000

CRDMO पर जेफरीज की राय

Jefferies के अनुसार दिसंबर तिमाही (Q3FY36) में 8 कंपनियों में से 4 के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे, 3 ने अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया और 1 कंपनी का प्रदर्शन अनुमान के अनुरूप रहा.

  • CRDMO सेक्टर की आय Q3 में सालाना आधार पर 7.5% बढ़ी.
  • यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से Gland Pharma, Divi Lab और Sai Life Sciences के प्रदर्शन से प्रेरित रही.
  • Q3 के दौरान Jefferies ने Laurus Labs को होल्ड में अपग्रेड किया है.
  • वहीं Syngene International को अंडरपरफॉर्म में डाउनग्रेड किया गया है.
  • Sai Life Sciences और Divi's Lab ने सबसे पॉजिटिव कमेंट दी है.
  • Jefferies की टॉप पिक्स में Sai Life Sciences और Divis Lab है.
Brokerage FirmCompanyRatingTarget Price (₹)
JefferiesSai Life SciencesBuy1180
JefferiesDivi's LaboratoriesBuy8100
JefferiesLaurus LabsHold1060

M&M और Bajaj Auto

  • M&M पर CLSA ने Accumulate की रेटिंग बनाए रखी है और 4702 रुपए का टारगेट प्राइस तय किया है.
  • वहीं Bajaj Auto पर भी Accumulate को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस 11,410 रुपए दिया है.

ब्रोकरेज के मुताबिक, ग्राहकों में प्रीमियम मॉडल और SUVs के लिए मजबूत पसंद बनी हुई है. ब्याज दरों में कटौती से मांग बढ़ी है, खासकर Sub-4m SUV और 125cc+ मोटरसाइकिल सेगमेंट में. 1HFY27 तक ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है.

Brokerage FirmCompanyRatingTarget Price (₹)
Morgan StanleyReliance IndustriesOverWeight1803
HSBCITC LimitedHold360
CLSAMahindra & MahindraAccumulate4702
CLSABajaj AutoAccumulate11410
CLSANTPC LimitedAccumulate459
CLSANHPC LimitedBuy117
CLSAJSW EnergyHold486
CLSATata PowerHold369

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6