Brokerage Reprots: कोल इंडिया समेत 11 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज की नई कॉल, जानें Buy-Sell की स्ट्रैटेजी

Brokerage Reprots: तिमाही नतीजे के बाद ब्रोकरेज ने 11 शेयरों पर रिपोर्ट जारी किए हैं. इनमें Coal india, Hindalco, Hindustan Unilever, HAL, Muthoot Finance, Petronet LNG, Indian Hotels, Bharat Forge, Cohance Lifesciences, Lupin और Bharti Airtel शामिल हैं
Brokerage Reprots: कोल इंडिया समेत 11 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज की नई कॉल, जानें Buy-Sell की स्ट्रैटेजी

ब्रोकरेज रिपोर्ट्स

Brokerage Reprots: भारतीय शेयर बाजार के शुक्रवार को कमजोर खुलने का संकेत हैं. GIFT निफ्टी 140 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है, जो बाजार के गिरकर खुलने का इशारा है. बाजार में कमजोरी और तिमाही कंपनियों के नतीजे को देखते हुए ग्लोबल ब्रोकरेज ने 11 भारतीय कंपनियों पर नई रिपोर्ट्स जारी किए हैं. इनमें Coal india, Hindalco, Hindustan Unilever, HAL, Muthoot Finance, Petronet LNG, Indian Hotels, Bharat Forge, Cohance Lifesciences, Lupin और Bharti Airtel शामिल हैं. आइए जानते हैं इन स्टॉक्स पर ब्रोकरेज की क्या राय है?

Coal India

सरकारी कंपनी कोल इंडिया पर HSBC ने होल्ड की रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस 374 से बढ़ाकर 380 रुपए किया है. वहीं, सिटी ने न्यूट्रल रेटिंग दी है और टारगेट 370 से बढ़ाकर 415 रुपए कर दिया. जबकि जेपी मॉर्गन ने न्यूट्रल रेटिंग बनाए रखी है लेकिन टारगेट 420 से घटाकर 397 रुपए कर दिया.

Add Zee Business as a Preferred Source

सिटी का कहना है कि Q3 में वॉल्यूम और मिक्स्ड रियलाइजेशन साल-दर-साल कम रहे. अगला वेतन संशोधन जुलाई 2026 में निर्धारित है. वॉल्यूम ट्रेंड अभी भी सुस्त हैं, सिस्टम में मौजूद इन्वेंट्री के कारण ई-ऑक्शन कीमतों में सीमित बढ़त की संभावना है. वैल्यूएशन नीचे की ओर जोखिम को सीमित करते हैं, लेकिन ऊपर की ओर बढ़त के स्पष्ट ट्रिगर्स दिखाई नहीं दे रहे हैं.

BrokerageRatingPrevious Target (₹)Revised Target (₹)
HSBCHold374380
CitiNeutral370415
JP MorganNeutral420397

Hindalco

Citi ने हिंडाल्को की रेटिंग को BUY से डाउनग्रेड कर न्यूट्रल किया है. हालांकि, टारगेट प्राइस 920 से बढ़ाकर 1000 रुपए किया है. वहीं जेफरीज ने होल्ड की रेटिंग बनाए रखी है और टागेट 855 से बढ़ाकर 890 रुपए कर दिया.

ब्रोकरेज के मुताबिक, दिसंबर तिमाही के नतीजे कमजोर रहे और नोवेलिस को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं. भारतीय बिजनेस में एल्युमिनियम सेगमेंट का प्रदर्शन अनुमान से कमजोर रहा. हाई एल्युमिनियम कीमतों के चलते FY27-28 के EPS अनुमान में 6% की बढ़ोतरी की गई है. नोवेलिस में बार-बार आग की घटनाओं से उसके परिचालन दृष्टिकोण पर असर पड़ने और बढ़ते कर्ज स्तर को लेकर चिंता बनी हुई है.

BrokerageRatingPrevious Target (₹)Revised Target (₹)
CitiNeutral9201000
JefferiesHold855890

Hindustan Unilever

दिग्गज एफएमसीजी कंपनी Hindustan Unilever पर ब्रोकरेज जेफरीज ने खरीद की सलाह दी है. टारगेट प्राइश 2815 से बढ़ाकर 2850 रुपए कर दिया.

  • जेपी मॉर्गन ने स्टॉक पर ओवरवेट की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 2707 से घटाकर 2700 रुपए कर दिया.
  • वहीं, Goldman Sachs ने भी खरीद की राय दी है और टारगेट 2800 से कम कर 2750 रुपए किया है.
  • CLSA ने स्टॉक पर Reduce की रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट 1935 से घटाकर 1913 रुपए कर दिया.
  • UBS ने स्टॉक पर खरीद की सलाह बनाए रखा है लेकिन टारगेट 2953 से कम कर 2950 रुपए किया.
BrokerageRatingPrevious Target (₹)Revised Target (₹)
JefferiesBuy28152850
JP MorganOverweight27072700
Goldman SachsBuy28002750
CLSAReduce19351913
UBSBuy29532950

Hindustan Aeronautics

Nomura ने डिफेंस पीएसयू हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड पर खरीद की सलाह को बरकरार रखा है लेकिन टारगेट प्राइस 6100 से घटाकर 6000 रुपए कर दिया. वहीं, जेफरीज डिफेंस स्टॉक पर खरीद की सलाह देते हुए 6220 रुपए का टारगेट दिया है.

BrokerageRatingPrevious Target (₹)Revised Target (₹)
NomuraBuy61006000
JefferiesBuy-6220

जेफरीज के मुताबिक, BEL की तुलना में 40% डिस्काउंट पर है, एक्सक्यूशन में री पहले से ही कीमत में शामिल मानी जा रही है.
Q3 EBITDA अनुमान से 5% ज्यादा रहा, क्योंकि राजस्व अनुमान से 3% ज्यादा रहा. 9 महीनों का राजस्व साल-दर-साल 11% बढ़ा, जबकि मैनेजमेंट ने 8-10% ग्रोथ गाइडेंस दिया था. हमारा मानना है कि अगले छह महीनों में तेजस Mk1A विमान की पहली खेप की डिलीवरी शेयर के री-रेटिंग के लिए पर्याप्त होगी. मौजूदा स्तरों से गिरावट की संभावना सीमित है.

Muthoot Finance

सीएलएस ने Muthoot Finance पर Accumulate की रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट 4500 से बढ़ाकर 4600 रुपए किया है. जबकि जेफरीज ने स्टॉक पर खरीद की सलाह दी है और टारगेट प्राइस 4500 से बढ़ाकर 4750 रुपए कर दिया.

ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी ने Q3 में मुनाफे को मात दी, मजबूत अर्निंग मोमेंटम बरकरार है. ब्याज आय राइट बैक की वजह से तिमाही मुनाफे में ग्रोथ रही. स्टैंडअलोन AUM सालाना आधार पर 51 फीसदी बढ़ा, लेकिन अनुमान से कम रहा.

Petronet LNG

जेफरीज ने Petronet LNG पर अंडरपरफॉर्म की रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस 225 से घटाकर 200 रुपए किया है. दिसंबर 2025 तिमाही में कमजोर प्रदर्शन, कैपिटल एलोकेशन को लेकर चिंता है. दहेज में मार्च 2026 तक क्षमता विस्तार है, लेकिन फिलहाल कोई निश्चित ऑफ़टेक नहीं है. PDHPP परियोजना में प्रगति धीमी रही है. ईस्ट कोस्ट पर LNG टर्मिनल का काम जारी है, जहां इसे कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है. कमजोर प्रदर्शन और कम मार्केटिंग मार्जिन के कारण FY26-27E EBITDA में क्रमशः 8% और 6% की कटौती.

BrokerageStockRatingPrevious Target (₹)Revised Target (₹)
JefferiesIndian HotelsBuy910900
Morgan StanleyIndian HotelsEqual-weight-780
JefferiesCohance LifesciencesHold540340
JP MorganCohance LifesciencesNeutral640370
Goldman SachsCohance LifesciencesBuy750650
Morgan StanleyLupinEqual-weight-2221
MSBharti AirteOverweight-2450
BernsteinAdani PortsOutperform-1747
NomuraBharat ForgeNeutral15521843
JefferiesBharat ForgeBuy13002150
CLSABharat ForgeHold11801705
UBSBharat ForgeSell12301365
CitiBharat ForgeSell-930

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6