Brokerage Reports: BSE समेत इन 10 शेयरों पर आई BUY-SELL की रेटिंग, निवेश से पहले चेक करें ब्रोकरेज की पूरी लिस्ट

Brokerage Reports: ग्लोबल ब्रोकरेज ने मंगलवार (10 फरवरी) 10 भारतीय शेयरों पर अपनी रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज ने 10 स्टॉक्स पर खरीद और बिक्री की सलाह दी है.
Brokerage Reports: BSE समेत इन 10 शेयरों पर आई BUY-SELL की रेटिंग, निवेश से पहले चेक करें ब्रोकरेज की पूरी लिस्ट

ब्रोकरेज रिपोर्ट.

Brokerage Reports: ग्लोबल ब्रोकरेज ने मंगलवार (10 फरवरी) 10 भारतीय शेयरों पर अपनी रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज ने 10 स्टॉक्स पर खरीद और बिक्री की सलाह दी है. इन शेयरों में BSE, Aurobindo Pharma, Ramco Cement, Navin Fluorine, Neuland Laboratories, Bosch, Lenskart, Krishna Institute, Axis Bank और Mahanagar Gas शामिल हैं. निवेशक निवेश से पहले ब्रोकरेज की पूरी लिस्ट चेक कर लें.

BSE

  • दिसंबर तिमाही में BSE का प्रदर्शन दमदार रहा. नतीजे के बाद जेफरीज और यूबीएस ने स्टॉक पर खरीद की सलाह दी है.
  • जेफरीज ने स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 2850 से बढ़ाकर 3050 रुपए कर दिया है.
  • दिसंबर तिमाही में मुनाफा 610 करोड़ रुपए रहा.
  • वहीं, यूबीएस ने टारगेट 3200 से बढ़ाकर 3650 रुपए किया है.
Add Zee Business as a Preferred Source
BrokerageStockRatingOld Target (₹)New Target (₹)
JefferiesBSEHold28503050
UBSBSEBuy32003650

Aurobindo Pharma

  • तिमाही नतीजे के बाद Citi ने अरविंदो फार्मा पर Sell की रेटिंग बनाए रखी है और 1010 रुपए का टारगेट दिया है.
  • वहीं, Macquarie ने अंडरपरफॉर्म की रेटिंग और टारगेट 1050 रुपए तय किया है.
  • ब्रोकरेज के मुताबिक Q3 रेवेन्यू और EBITDA ने अनुमान को मात दी.
  • हालांकि, एडजस्टेड PAT अनुमान 3% से मिस कर गया.
  • फार्मा कंपनी ने Aurobindo Pharma ने कॉनकॉल में दी जानकारी है.
  • काकीनाडा Pen-G प्लांट का प्रोग्रेस जारी है.
  • MEP से Pen-G प्लांट का ऑपरेशन बूस्ट होगा.
  • Q4 में चीन प्लांट के EBITDA पॉजिटिव में आने की उम्मीद है.
BrokerageStockRatingTarget (₹)
CitiAurobindo PharmaSell1010
MacquarieAurobindo PharmaUnderperform1050


Ramco Cement

  • ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने सीमेंट कंपनी Ramco Cement पर होल्ड रेटिंग को बरकरार रखा है. टारगेट प्राइस 1030 से बढ़ाकर 1045 रुपए कर दिया है.
  • Q3 में EBITDA 1 फीसदी बढ़कर 280 करोड़ रुपए.
  • कमजोर वैल्यूम और कीमत की वहज से असर पड़ा.
  • यूनिट EBITDA मल्टी तिमाही के लो पर फिसल गया.
  • वहीं, CLSA ने Ramco Cement की रेटिंग को Hold से डाउग्रेड कर Reduce कर दिया.
  • साथ ही टारगेट प्राइश 970 से घटाकर 890 रुपए किया.
BrokerageStockRatingOld Target (₹)New Target (₹)
JefferiesRamco CementHold10301045
CLSARamco CementReduce970890

Navin Fluorine

  • केमिकल कंपनी Navin Fluorine पर सिटी ने Sell की रेटिंग को बरकरार रखा है.
  • हालांकि, टारगेट प्राइस 4900 से बढ़ाकर 5550 रुपए किया है.
  • सालाना आधार पर 3Q EBITDA 110% बढ़ा है.
  • वहीं, Jefferies ने स्टॉक पर खरीद की सलाह दी है.
  • टारगेट 6940 से बढ़ाकर 7800 रुपए कर दिया है.
  • दिसंबर तिमाही में EBITDA/PAT क्रमश: 16%/14% रहा, जो अनुमान से ज्यादा है.
  • UBS ने Navin Fluorine पर BUY की रेटिंग बनाए रखी है.
  • टारगेट प्राइस 7000 से बढ़ाकर 7800 रुपए किया है.
  • Q3 में ग्रोथ और मार्जिन में मजबूत सुधार हुआ है.
  • आउटलुक फेवरेबल है.
  • सभी सेगमेंट का परफॉर्मेंस अच्छा रहा.
BrokerageStockRatingOld Target (₹)New Target (₹)
CitiNavin FluorineSell49005550
UBSNavin FluorineBuy70007800
JefferiesNavin FluorineBuy69407800

Neuland Laboratories

  • Neuland Laboratories पर ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs ने BUY रेटिंग बरकरार रखा है.
  • लेकिन टारगेट प्राइस 18800 से घटाकर 17325 रुपए कर दिया.
  • ब्रोकरेज के मुताबिक Q3FY26 अनुमान से नीचे रहा.
  • GDS कमजोर रहा, हालांकि CMS ने अनुमान को मात दी.

Mahanagar Gas

  • सिटी ने महानगर गैस पर खरीद की सलाह दी हैृ.
  • लेकिन टारगेट 1610 से कम कर 1510 रुपए कर दिया.
  • वहीं जेफरीज ने अंडरपरफॉर्म की रेटिंग बनाए रखी है.
  • और टारगेट 955 से घटाकर 950 रुपए किया है.
  • जबकि नोमुरा ने स्टॉक पर खरीद की दी है लेकिन टारगेट प्राइस 1510 से घटाकर 1505 रुपए कर दिया.
BrokerageStockRatingOld Target (₹)New Target (₹)
NomuraMahanagar GasBuy15101505
JefferiesMahanagar GasUnderPerform955950
CITIMahanagar GasBuy16101510

Bosch

  • ग्लोबल ब्रोकरेज यूबीएस ने Bosch पर Sell की रेटिंग दी है
  • हालांकि, टारगेट 27700 से बढ़ाकर 27920 रुपए कर दिया है.
  • दिसंबर तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन सुस्त रहा.
  • Q3 में नॉन-मोबिलिटी सेगमेंट के कमजोर प्रदर्शन से कुल रेवेन्यू ग्रोथ प्रभावित हुआ.
  • कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए e-axles को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने की योजना बना रही है.
  • सको लेकर कई OEMs के साथ बातचीत चल रही है.
  • मैनेजमेंट को आगे भी LCV और HCV सेगमेंट में मजबूत मांग बने रहने की उम्मीद है.
BrokerageStockRatingOld Target (₹)New Target (₹)
Goldman SachsNeuland LaboratoriesBuy18,80017,325
UBSBosch Ltd.Sell27,70027,920
Goldman SachsKrishna InstituteBuy900875
CitiLenskartNeutral-500
CLSAAxis BankMaintain-1,500

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6