Brokerage Reports: FMCG-सीमेंट कंपनियों पर ब्रोकरेज अलर्ट, पेंट्स सेक्टर बना नया दांव, देखें पूरी लिस्ट

Brokerage Reports: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म्स ने कई सेक्टर्स पर नई रिपोर्ट्स जारी किए हैं. एफएमसीजी और सीमेंट कंपनियों के टारगेट्स में कटौती की गई है, जबकि पेंट्स कंपनियों पर भरोसा जताया है.
Brokerage Reports: FMCG-सीमेंट कंपनियों पर ब्रोकरेज अलर्ट, पेंट्स सेक्टर बना नया दांव, देखें पूरी लिस्ट

(File Image)

Brokerage Reports: अमेरिकी बाजारों में सोमवार को अच्छी रिकवरी दिखी है. कच्चे तेल की तेजी थमी है. रुपए की गिरावट पर ब्रेक लगा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप युद्द में अलग-थलग पड़ते दिख रहे हैं. इन फैक्टर्स के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म्स ने कई सेक्टर्स पर नई रिपोर्ट्स जारी किए हैं. एफएमसीजी और सीमेंट कंपनियों के टारगेट्स में कटौती की गई है, जबकि पेंट्स कंपनियों पर भरोसा जताया है.

Amber Enterprises

जेपी मॉर्गन ने Amber Enterprises की रेटिंग को न्यूट्रल से अपग्रेड कर ओवरवेट की है और टारगेट प्राइश 7650 से बढ़ा कर 9000 रुपए किया है. मौजूदा भाव से करीब 17-18 फीसदी अपसाइड स्टॉक में दिख सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Tata Motors PV

Tata Motors PV पर HBSC ने होल्ड की रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन टारगेट पहले के 400 से घटाकर 340 रुपए कर दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि जेएलआर के परफॉर्मेंस में थोड़ी कमजोरी दिख रही है, खासकर भारतीय कारोबार में. मिडिल ईस्ट तनाव और कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर JLR पर देखने को मिल सकता है.

BrokerageCompanyRating ActionTarget Price (₹)Previous Target (₹)
JPMorgan ChaseAmber EnterprisesOverweight90007650
HSBCTata Motors PVHold340400

FMCG पर Goldman Sachs की राय

एफएमसीजी कंपनियों पर गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट आई है. ब्रोकरेज ने कई सारी कंपनियों के टारगेट रिवाइज किए हैं.

BrokerageCompanyRatingTarget Price (₹)Previous Target (₹)
Goldman SachsVarun BeveragesBuy535575
Goldman SachsAsian PaintsSell22752500
Goldman SachsPidilite IndustriesBuy16251700
Goldman SachsNestléNeutral12751325
Goldman SachsTitan CompanyBuy50005100
Goldman SachsEmamiBuy675740
Goldman SachsColgate-Palmolive IndiaSell19252000
Goldman SachsUnited SpiritsBuy14801550
Goldman SachsDaburNeutral490510
Goldman SachsHindustan UnileverBuy26752750
Goldman SachsBritannia IndustriesNeutral62506550
Goldman SachsTata Consumer ProductsBuy14001425
Goldman SachsGodrej Consumer Products )Buy13501425
Goldman SachsDevyani InternationalBuy130140
Goldman SachsJubilant FoodWorks

सीमेंट सेक्टर पर Goldman Sachs की राय

सीमेंट सेक्टर पर गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट आई है. ब्रोकरेज का कहना है कि रॉ मैटेरियल कॉस्ट बढ़ने की वजह से आने वाले समय में कंपनियों कीमतें बढ़ा सकती है.

BrokerageCompanyRatingTarget Price (₹)Previous Target (₹)
Goldman SachsUltraTech CementBuy1364014690
Goldman SachsACC LimitedSell14701640
Goldman SachsShree CementNeutral2706030320
Goldman SachsDalmia BharatNeutral21202300
Goldman SachsAmbuja CementsNeutral498542
Goldman SachsJSW CementNeutral119139

पेंट सेक्टर पर Macquarie की राय

पेंट कंपनियों पर ब्रोकरेज Macquarie की राय आई है. ब्रोकरेज का कहना है कि पेंट कंपनियों आने वाले समय में कीमतों में 2 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती हैं. कीमतों में बढ़ोतरी मार्च में हो सकती है. Berger ने अप्रैल से प्राइस हाइक के संकेत दिए हैं.

BrokerageCompanyRatingTarget Price (₹)
Macquarie GroupAsian PaintsOutperform3100
Macquarie GroupBerger Paints IndiaUnderperform410
Kansai Nerolac PaintsKansai Nerolac PaintsNeutral220

JSW Infra

जेफरीज ने JSW Infra पर खरीद की सलाह बरकरार रखा है और 360 रुपए का टारगेट तय किया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी की क्षमता बढ़ाने की योजनाएं सही ट्रैक पर हैं. लॉजिस्टिक्स ग्रोथ प्लान तय समय से आगे चल रही हैं. भू-राजनीतिक तनाव निकट भविष्य में एक बाधा बन सकते हैं. FY28 के EBITDA अनुमान को 10% तक बढ़ाया गया है, जो प्रोजेक्ट की प्रगति को लेकर हमारी आशावादिता को दर्शाता है.

Finolex Cables

जेफरीज ने Finolex Cables पर BUY की रेटिंग बनाए रखी है और 1025 रुपए का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज के अनुसार, दिसंबर तिमाही में 5 बार कीमतें बढ़ाईं और जनवरी-फरवरी 2026 में 2 बार (+5%) कीमतें बढ़ाईं, ताकि तांबे की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का बोझ ग्राहकों पर डाला जा सके. दिसंबर तिमाही में इलेक्ट्रिकल तारों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखा गया (+28% सालाना आधार पर), जिसकी मुख्य वजह स्टॉक फिर से रीस्टॉकिंग था. लेकिन, मार्च तिमाही के लिए पिछले साल का बेस काफी ऊंचा है. BharatNet के ऑर्डर OFC की बिक्री को बढ़ावा दे सकते हैं. FY25-28e के लिए EPS CAGR का अनुमान +17% है, लेकिन मध्य-पूर्व में चल रहे लंबे संघर्ष का असर अंतिम-उपभोक्ता की मांग और पॉलीमर की आपूर्ति पर पड़ सकता है.

BrokerageCompanyRatingTarget Price (₹)
JefferiesJSW InfrastructureBuy360
JefferiesFinolex CablesBuy1025

Live TV

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6