Stock Crash: एक खबर आई और देखते-देखते 20% तक टूट गया ये फार्मा शेयर, निवेशकों को लगा बड़ा झटका- क्या है वजह?

Stock Crash: यह गिरावट तब आई जब SPARC ने अपनी महत्वाकांक्षी दवा SCD-044 (Vibozilimod) के फेज 2 क्लीनिकल ट्रायल्स में असफल होने की घोषणा की.
Stock Crash: एक खबर आई और देखते-देखते 20% तक टूट गया ये फार्मा शेयर, निवेशकों को लगा बड़ा झटका- क्या है वजह?

Stock Crash: बुधवार को Sun Pharma Advanced Research Company Ltd (SPARC) के शेयरों में 20% की जोरदार गिरावट देखने को मिली. कंपनी का शेयर ₹195.60 के पिछले बंद से टूटकर ₹156.50 के लो पर पहुंचा और लोअर सर्किट में चला गया. यह गिरावट तब आई जब SPARC ने अपनी महत्वाकांक्षी दवा SCD-044 (Vibozilimod) के फेज 2 क्लीनिकल ट्रायल्स में असफल होने की घोषणा की.

SCD-044 ट्रायल पर क्या आया अपडेट?

SCD-044 को खासतौर पर सोरायसिस और एटोपिक डर्मेटाइटिस जैसी स्किन और इम्यून सिस्टम से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए विकसित किया जा रहा था. लेकिन कंपनी के मुताबिक, दवा मुख्य एंडपॉइंट्स को हासिल करने में असफल रही. अब SCD-044 पर आगे कोई क्लीनिकल ट्रायल नहीं होगा. कंपनी ने इस प्रोजेक्ट को पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

दौड़ रहे थे शेयर

पिछले एक महीने में SPARC के शेयरों में 20% से अधिक की तेजी देखी गई थी. निवेशकों को उम्मीद थी कि SCD-044 कंपनी के इनोवेटिव थेरेप्यूटिक्स डिविजन का अगला बड़ा नाम बन सकता है. Q4 अर्निंग कॉल में भी इसे लंबी अवधि के संभावित ग्रोथ ड्राइवर के रूप में पेश किया गया था. लेकिन नतीजों ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया, और बाजार ने तेजी से प्रतिक्रिया दी.

USFDA की जांच से भी बढ़ी चिंता

इसी बीच, एक और निगेटिव डेवलपमेंट सामने आया. USFDA की तीन सदस्यीय टीम ने Sun Pharma के गुजरात के हलोल प्लांट में अचानक जांच शुरू की. यह यूनिट कंपनी की सबसे बड़ी विनिर्माण इकाइयों में से एक मानी जाती है. अचानक हुई यह कार्रवाई निवेशकों में और अनिश्चितता पैदा कर रही है.

निवेशकों के लिए क्या संकेत हैं?

SPARC की रणनीति में अब रीकैलिब्रेशन की जरूरत है. SCD-044 जैसे हाइप प्रोजेक्ट के फेल होने से कंपनी की इनोवेशन पाइपलाइन की मजबूती पर सवाल खड़े होते हैं. SPARC और Sun Pharma को अब यह तय करना होगा कि आगे कौन-से प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता दी जाए, और इनोवेशन रणनीति को कैसे फिर से धार दी जाए. शॉर्ट टर्म में सेंटीमेंटल रिएक्शन के चलते गिरावट आई है, लेकिन लॉन्ग टर्म निवेशक यह देखेंगे कि कंपनी अगला क्या कदम उठाती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6