मल्टीबैगर शेयर में तूफानी रैली जारी, फिर लगा अपर सर्किट, महज 4 महीनों में ₹1 लाख के बना दिए ₹5.72 लाख 

Sterlite Tech Share Price: जनवरी के अंत में इस स्टॉक ने 85 रुपये का लो बनाया था और उसके बाद से इसमें लगातार 'वन-वे रैली' देखी जा रही है. मंगलवार को भी इसमें 5% का ऊपरी सर्किट (Upper Circuit) लग गया था और शेयर 486 रुपये के नए 52-वीक हाई पर था.
मल्टीबैगर शेयर में तूफानी रैली जारी, फिर लगा अपर सर्किट, महज 4 महीनों में ₹1 लाख के बना दिए ₹5.72 लाख 

Sterlite Tech के शेयरों में जोरदार तेजी जारी. (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI)

Sterlite Tech Share Price: ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्किंग और डेटा सेंटर सॉल्यूशन देने वाली कंपनी Sterlite Technologies (स्टरलाइट टेक्नोलॉजी) का शेयर लगातार शेयर बाजार में कमाल कर रहा है. इस स्टॉक में बेहतरीन तेजी देखी जा रही है. मंगलवार को भी इसमें 5% का ऊपरी सर्किट (Upper Circuit) लग गया था और शेयर 486 रुपये के नए 52-वीक हाई पर था. जनवरी के अंत में इस स्टॉक ने 85 रुपये का लो बनाया था और उसके बाद से इसमें लगातार 'वन-वे रैली' देखी जा रही है.

Sterlite Tech Share का शानदार रिटर्न

इस स्टॉक ने पिछले 1 हफ्ते में 20%, 2 हफ्तों में 22%, पिछले 1 महीने में 82% और 3 महीने में 195% का भारी रिटर्न दिया है. इस साल अभी तक शेयर 375% का रिटर्न दे चुका है. 6 महीनों में 349%, 1 साल में 578%, 2 सालों में 415%, 3 सालों में 327% और 5 सालों में 170% का रिटर्न मिला है.

शेयर ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न

अगर आपने जनवरी में इस शेयर में 1 लाख रुपये डाले होते तो आपका कुल निवेश 5.72 रुपये हो गया होता.

शेयर का भाव 4 महीने पहले ₹85 था और आपने उसमें ₹1 लाख निवेश किए होते, तो आपको लगभग:

कितने शेयर मिले?
85/100000= 1176.47

यानि करीब 1176.47 शेयर मिलते.

अब आज शेयर का भाव ₹486 है, तो आपके निवेश की वैल्यू होती:

1176.47×486=571765

यानी आपका ₹1 लाख बढ़कर लगभग ₹5.72 लाख हो जाता. इस हिसाब से कुल मुनाफा करीब ₹4.72 लाख या लगभग 472% रिटर्न होता.

Sterlite Tech के शेयरों में तेजी के क्या कारण हैं?

Sterlite Tech के शेयरों में आ रही भारी तेजी और इसके पीछे की वजहों पर चर्चा की जा रही है.

1.11 अरब डॉलर का मिला मेगा ऑर्डर

22 मई को कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि Sterlite Technologies Limited की सब्सिडियरी को एक Hyperscale Partner से मल्टी-ईयर सप्लाई के लिए बड़ा Product Award Letter मिला है. यह कॉन्ट्रैक्ट ऑप्टिकल कनेक्टिविटी प्रोडक्ट्स की सप्लाई से जुड़ा है, जिसकी कुल संभावित वैल्यू करीब 1.11 अरब डॉलर यानी लगभग ₹9,000 करोड़ से ज्यादा आंकी गई है. यह डील कंपनी के लिए लंबी अवधि में मजबूत रेवेन्यू विजिबिलिटी और ग्लोबल डेटा सेंटर/AI इंफ्रास्ट्रक्चर थीम में बड़ा ट्रिगर मानी जा रही है.

LIVE TV:

नई टेक्नोलॉजी और लॉन्च

कंपनी ने भारत का पहला 'होलो कोर फाइबर केबल' लॉन्च किया है. इसके अलावा यूके (UK) मार्केट के लिए 'मल्टी कोर फाइबर केबल' भी लॉन्च किया है, जिससे कंपनी को कॉस्ट एडवांटेज और बेहतर मार्जिन मिलने की उम्मीद है.

मजबूत डिमांड साइकिल

5G रोलआउट, FTTH, डेटा सेंटर और भारत नेट परियोजनाओं से कंपनी को मजबूत ग्रोथ मिल रही है. ऑप्टिकल फाइबर केबल की वैश्विक मांग 2025 में 17.6 मिलियन से बढ़कर 2030 तक 31.5 मिलियन पहुंचने का अनुमान है, जिसका बड़ा फायदा स्टरलाइट टेक को मिलेगा.

भविष्य का आउटलुक (Guidance)

कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2027 (FY27) तक अपने एबिटडा (EBITDA) मार्जिन को 20% तक पहुंचाने का टारगेट रखा है. साथ ही, FY27 तक अपने कुल रेवेन्यू मिक्स में डेटा सेंटर बिजनेस की हिस्सेदारी बढ़ाकर 30% करने का फोकस है.

Sterlite Tech पर अनिल सिंघवी भी बुलिश

Sterlite Tech पर शेयर पर अनिल सिंघवी ने सही समय पर एंट्री की सलाह दी थी. उन्होंने 20 अप्रैल, 2025 को 263 रुपये के भाव पर खरीदारी दी थी. उन्होंने कहा था कि हम ऑप्टिक फाइबर कंपनियों के शेयरों पर लगातार बुलिश हैं और इनमें निवेश के लिहाज से पैसे लगाने की सलाह है. ऑप्टिक फाइबर के दाम इंटरनेशनल मार्केट में बहुत ज्यादा बढ़े हैं और इसके चलते चीन में ऑप्टिक फाइबर वाली कंपनियों के दाम 7-8 गुना बढ़े हैं, ऐसे में इस सेक्टर की भारतीय कंपनियों पर बुलिश राय बनी हुई है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6