&format=webp&quality=medium)
SRF Share Price: स्पेशलिटी केमिकल्स और इंडस्ट्रियल सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली कंपनी SRF Ltd. एक बार फिर निवेशकों की नजरों में है. हाल ही में कंपनी की एनालिस्ट कॉल में कई अहम बातें सामने आईं, जिनसे कंपनी के भविष्य की ग्रोथ पोटेंशियल को लेकर पॉजिटिव रुख दिख रहा है. अगर आपके पोर्टफोलियो में ये शेयर है या फिर आप आगे खरीदारी करना चाहते हैं तो ये रिपोर्ट पढ़कर अपनी स्ट्रैटेजी बना सकते हैं.
Hydroflorocarbons (HFCs) की खपत में आने वाले वर्षों में एशियाई बाजार सबसे बड़ा योगदान देगा. एनालिस्ट मानते हैं कि रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग इंडस्ट्री में बढ़ती मांग SRF के लिए बड़ा अवसर लेकर आ रही है. खासकर भारत, चीन और दक्षिण-पूर्व एशिया में कंज्यूमर और इंडस्ट्रियल खपत तेजी से बढ़ने की संभावना है.
कंपनी को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही प्रोडक्ट वाइज HFC कोटा और Global Warming Potential (GWP) आधारित कोटा घोषित करेगी. यह पॉलिसी सपोर्ट SRF को घरेलू और ग्लोबल बाजार में बेहतर तरीके से अपनी स्थिति मजबूत करने का अवसर देगा. इससे कंपनी के प्रोडक्शन और सेलिंग वॉल्यूम्स पर सकारात्मक असर पड़ सकता है.
दुनियाभर में HFCs की डिमांड और सप्लाई के बीच असंतुलन बना हुआ है. जहां मांग लगातार बढ़ रही है, वहीं सप्लाई सीमित है. इस मिसमैच का फायदा SRF जैसी कंपनियों को मिल रहा है, क्योंकि उनकी प्राइसिंग पावर और मार्जिन्स बेहतर बने रहते हैं.
कंपनी के पास HFC-32 प्रोडक्ट लाइन में वॉल्यूम बढ़ाने की बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं. यह प्रोडक्ट खासकर एयर कंडीशनिंग में इस्तेमाल होता है और पर्यावरण के लिहाज से भी अन्य विकल्पों की तुलना में बेहतर माना जाता है. एनालिस्ट का मानना है कि इस प्रोडक्ट की मांग आने वाले समय में और तेजी से बढ़ेगी.
कंपनी ने FY25 से FY28 के बीच के लिए बेहद मजबूत ग्रोथ आउटलुक दिया है. EBITDA में 24% की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ (CAGR) की उम्मीद जताई गई है. वहीं EPS में 31% CAGR की ग्रोथ अनुमानित है. इस अनुमान के मुताबिक आने वाले तीन वर्षों में कंपनी का प्रॉफिटेबिलिटी प्रोफाइल और भी मजबूत हो सकता है.
SRF Share Price सोमवार को 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 2873 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. ब्रोकरेज हाउस JM Financial ने SRF पर अपनी पॉजिटिव रेटिंग बरकरार रखी है. फर्म ने ‘Buy’ की सिफारिश देते हुए 3,510 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. इस लिहाज से शेयर में अच्छा अपसाइड देखने को मिल सकता है. टारगेट प्राइस 22% का अपसाइड पोटेंशियल दिखा रहा है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)