₹38 का मिला बड़ा टारगेट , रीटेल के पास है 46.5% हिस्सेदारी; आपके पास है क्या?

South Indian Bank का शेयर 31 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. रीटेल निवेशकों के पास इस बैंक में 46% से अधिक ओनरशिप है. ICICI Direct ने शुभ निवेश के तौर पर इस स्टॉक को पिक किया है. जानिए निवेश की पूरी डीटेल.
₹38 का मिला बड़ा टारगेट , रीटेल के पास है 46.5% हिस्सेदारी; आपके पास है क्या?

South Indian Bank Share Price Target 2025.

प्राइवेट सेक्टर के साउथ इंडियन बैंक के शेयर को डोमेस्टिक ऐनालिस्ट ICICI Direct ने शुभ निवेश के तौर पर पिक किया है. यह शेयर इस समय 31 रुपए (South Indian Bank Share Price) पर कारोबार कर रहा है. शेयर का प्राइस कम होने के कारण रीटेल निवेशकों ने इस स्टॉक में भर-भर कर निवेश किया है. करीब 12 लाख रीटेल निवेशकों के पास कंपनी में 46.5% ओनरशिप है. 10 म्यूचुअल फंड्स का भी इस स्टॉक पर भरोसा है और इनकी हिस्सेदारी 9.55% है.

South Indian Bank की स्थापना सन 1929 में हुई थी. इसका हेडक्वॉर्टर केरल के त्रिसूर में है. 30 जून 2025 के आधार पर लोन बुक 89198 करोड़ रुपए का है, जिसमें 42% कॉर्पोरेट लोन, 27% रीटेल,17% एग्रीकल्चरल और 14% MSME लोन है. कुल 948 ब्रांच का नेटवर्क है जो 26 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में प्रजेंट है. इसके अलावा 1274 ATMs का नेटवर्क भी है.

31 रुपए पर है यह शेयर

आइए जानते हैं कि आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने South Indian Bank के शेयर पर क्यों भरोसा जताया है. यह शेयर 31 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. 52 वीक्स हाई 32 रुपए और लो 22 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 5%, एक महीने में 7.65%, तीन महीने में 2.4% और इस साल अब तक करीब 23% का रिटर्न दिया है.

निवेश का पहला कारण
South Indian Bank ने अपने पुराने कॉर्पोरेट कर्जों और कोविड-19 के कारण हुई देरी के चलते बढ़े हुए NPAs को घटाकर अपनी स्थिति मजबूत की है. FY22 में इसका एनपीए 5.9% पर पहुंच गया था जिससे प्रॉफिटैबिलिटी पर बुरा असर हआ. अब यह Legacy stressed book ₹65,349 करोड़ से घटकर ₹16,973 करोड़ पर आ गया है जो 19% एडवांस पर है. असेट क्वॉलिटी की बात करें तो GNPA 3.2%, NNPA 0.9% और PCR 85% तक सुधरे हैं. बैंक का कॉर्पोरेट पोर्टफोलियो लगभग 98% AAA/A+ रेटेड है. नई रीटेल, MSME और सेलेक्टिव कॉर्पोरेट लोनिंग में GNPA केवल 0.46% है जबकि ताजा स्लिपेज 1.5% पर रहकर बैंक के सुधार को दर्शाती है. तेज रिकवरी और डिजिटल कलेक्शन मजबूत बेंचमार्क बने हैं.

निवेश का दूसरा कारण
South Indian Bank अपनी एडवांस मिक्स को संगठित करने की रणनीति पर काम कर रहा है. बैंक का लक्ष्य FY27 तक कॉर्पोरेट लोन की हिस्सेदारी को 42% से घटाकर लगभग 35% करना है और MSME एंड रीटेल लोन को बढ़ाकर लगभग 41% तक ले जाना है. यह रणनीति बैंक की यील्ड को वर्तमान 8.9% से बेहतर बनाने पर केंद्रित है. लॉएबिलिटी पक्ष पर भी ध्यान दिया जा रहा है जहां बड़े जमाकर्ताओं की हिस्सेदारी 5.2% से घटकर 2.6% रह गई है. CASA बेस 32% और स्थाई NRI फ्रेंचाइजी (28.7%) के कारण फंड की लागत 4.8% तक कम हुई है. यह बदलाव बैंक की स्थिरता और मुनाफाखोरी में मदद करेंगे.

निवेश का तीसरा कारण
South Indian Bank ने डिजिटल-फर्स्ट मॉडल को अपनाकर लगभग 98% लेन-देन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कर लिए हैं. STP प्लेटफॉर्म, वीडियो KYC और फिनटेक पार्टनरशिप की मदद से बैंक तेजी से सर्विस देने और गुणवत्ता बनाए रखने में सफल हो रहा है. नए लोन्स के लिए ग्रॉस एनपीए 0.5% के नीचे है. इन उपायों के कारण FY25 में 26% का रीटेल लोन ग्रोथ दर्ज किया गया. आने वाले समय में भी ऑपरेटिंग एफिशिएंसी बने रहने की उम्मीद है.

ब्रोकरेज ने क्या टारगेट दिया?

ब्रोकरेज ने साउथ इंडिया बैंक के लिए अगले 12 महीने के लिहाज से BUY की रेटिंग और 38 रुपए का टारगेट दिया है. यह शेयर 31 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज का टारगेट ~0.9x FY27E ABV यानी एस्टिमेटेड बुक वैल्यु के आधार पर पिक किया गया है. बता दें कि Q1FY26 में इसकी बुक वैल्यु 39.8 रुपए थी.

DII,FII ने अग्रेसिवली बढ़ाई हिस्सेदारी

साउथ इंडियन बैंक के शेयर होल्डिंग पैटर्न पर फोकस करें तो 30 जून 2025 के आधार पर 1174409 रीटेल निवेशकों के पास बैंक में 46.52% हिस्सेदारी है. 10 म्यूचुअल फंड स्कीम्स के पास 9.55% ओनरशिप है. DII/FII की हिस्सेदारी 11.10%/17.58% है जो मार्च तिमाही में 10.42%/11.96% और दिसंबर 2024 के आधार पर 7.25%/11.46% थी.

इस आर्टिकल को लेकर FAQs

Q1. South Indian Bank कहां का बैंक है?
इस बैंक की स्थापना 1929 में हुई थी. इसका हेडक्वॉर्टर केरल के त्रिसूर में है.

Q2. South Indian Bank का प्रजेंस कहां-कहां है?
कुल 948 ब्रांच और 1274 ATMs का नेटवर्क है जो 26 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में प्रजेंट है.

Q3. South Indian Bank के शेयर के लिए क्या टारगेट है?
ICICI डायरेक्ट ने इस बैंक स्टॉक के लिए 38 रुपए का टारगेट दिया है.

Q4. South Indian Bank में रीटेल निवेशकों की हिस्सेदारी कितनी है?
1174409 रीटेल निवेशकों के पास बैंक में 46.52% हिस्सेदारी है.

Q5. South Indian Bank पर इंस्टीट्यूशन का कितना भरोसा है?
जून 2025 के आधार पर DII/FII की हिस्सेदारी 11.10%/17.58% है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6