₹34 वाले इस बैंक स्टॉक की हो सकती है री-रेटिंग, असेट क्वॉलिटी में सुधार करेगा कमाल; जानें टारगेट

South Indian Bank करीब 100 साल पुराना बैंक है और पिछले कुछ सालों में इसकी असेट क्वॉलिटी में बड़ा सुधार आया है जो इसे री-रेटिंग कैंडिडेट बना रहे हैं. यह शेयर 34 रुपए पर है और इस कपंनी में 42% के करीब हिस्सेदारी रीटेल के पास है.
₹34 वाले इस बैंक स्टॉक की हो सकती है री-रेटिंग, असेट क्वॉलिटी में सुधार करेगा कमाल; जानें टारगेट

साउथ इंडियन बैंक में करीब 42% हिस्सेदारी रीटेल निवेशकों के पास है. (फाइल फोटो)

साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) देश के पुराने बैंकों में एक है, जिसकी स्थापना स्वदेशी आंदोलन के दौरान साल 1929 में केरल में हुई थी. करीब 100 साल पुराने इस बैंक को लेकर एक दिलचस्प टर्नअराउंड स्टोरी तेजी से आकार ले रही है. बैंक ने अपने लेगेसी स्ट्रेस को काफी हद तक कम किया है, जिससे असेट क्वॉलिटी में बड़ा सुधार आया है. मैनेजमेंट का फोकस अब हाई-यील्ड रिटेल और MSME लेंडिंग पर है जो मार्जिन और प्रॉफिट को बेहतर करेंगे. ब्रोकरेज का मानना है कि आने वाले समय में इसकी री-रेटिंग हो सकती है.

South Indian Bank का शेयर इस समय 34 रुपए पर है और इस साल अब तक इसमें -10% का करेक्शन आया है. बैंक ऑफ बड़ौदा कैपिटल ने इस स्टॉक में कवरेज की शुरुआत की है. BUY रेटिंग के साथ में 46 रुपए का पहला टारगेट दिया गया है जो वर्तमान भाव से 35% अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 47 रुपए है जो इसने इसी साल जनवरी में बनाया था. यह इसका लाइफ हाई भी है. अपने हाई से यह अब तक करीब 28% टूट चुका है.

5 प्वाइंट्स Summary

Add Zee Business as a Preferred Source
  • 34 रुपए पर ट्रेड कर रहा साउथ इंडियन बैंक का शेयर
  • 2026 में नेट आधार पर इसने -10% का निगेटिव रिटर्न दिया
  • 22 जनवरी 2026 को 47 रुपए का लाइफ हाई बनाया था
  • अपने लाइफ हाई से यह -28% तक टूट चुका है
  • बैंक ऑफ बड़ौदा कैपिटल ने कहा कि री-रेटिंग कैंडिडेट
SIB

4 फैक्टर्स जिसके कारण री-रेटिंग संभव

  • रिटेल और MSME लेंडिंग पर फोकस जो क्वॉलिटी ग्रोथ को सपोर्ट करेंगे
  • लेगेसी स्ट्रेस कम हो रहा है नए लोन ग्रोथ से असेट क्वॉलिटी में सुधार
  • क्रेडिट कॉस्ट घटने से अर्निंग प्रोफाइल लगातार बेहतर हो रहा है
  • वैल्युएशन सुपर अट्रैक्टिव है और रिस्क लिमिटेड नजर आ रहा है

बैंक ऑफ बड़ौदा कैपिटल ने कहा कि ऊपर के चार फैक्टर्स हैं जो आने वाले समय में साउथ इंडियन बैंक की री-रेटिंग में मदद करेंगे. असेट क्वॉलिटी में लगातार सुधार आ रहा है, आने वाले समय में लोन ग्रोथ और बेहतर होने की उम्मीद है और मार्जिन एंड रिटर्न रेशियो को भी मजबूती मिलती दिख रही है. आइए एक-एक कर इसे समझते हैं.

रिटेल और MSME लोन पर फोकस

  • रिटेल सेगमेंट का ग्रोथ 22%+ YoY रहा है जिससे कुल लोन बुक में रिटेल की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है
  • FY21 में गोल्ड लोन का शेयर 15% से बढ़कर 22% पर पहुंच गया है जो हाई यील्ड ग्रोथ को सपोर्ट कर रहा है
  • MSME लेंडिंग का शेयर FY21 में 32.7% से घटकर 14.2% तक आ गया था, लेकिन अब इसमें सुधार आ रहा है
  • मीडियम टर्म में कॉर्पोरेट लोन शेयर 40% से घटाकर 33-35% पर लाने का विचार है
  • रिटेल + MSME लोन शेयर को 65-70% तक ले जाने का लक्ष्य है
  • पिछले एक साल का रीटेल लोन ग्रोथ 23% की दर से बढ़ा है
  • रिटेल लोन हाई मार्जिन वाला होता है जिससे प्रॉफिटैबिलिटी बेहतर होगी

असेट क्वॉलिटी में बड़ा सुधार

  • मार्च 2021 में ग्रॉस एनपीए 6.97% से घटकर दिसंबर 2025 में 2.67% पर आ गया
  • मार्च 2021 में नेट एनपीए 4.71% से घटकर दिसंबर 2025 में 0.45% पर आ गया
  • इस दौरान प्रोविजन कवरेज रेशियो 58.7% से बढ़कर 91.6% पर पहुंच गया है

क्रेडिट कॉस्ट पर कंट्रोल और रिटर्न बेहतर

  • ROA यानी रिटर्न ऑन असेट्स FY21 में 0.07% से बढ़कर 1% पर आ गया है
  • ROE यानी रिटर्न ऑन इक्विटी FY21 में 1.07% से बढ़कर 12.63% पर आ गया है
  • FY28 तक RoA/RoE 1.1%/13.2% पर पहुंचने का अनुमान है

चिंता का विषय क्या है?

सितंबर 2026 में बैंक के MD एंड CEO का कार्यकाल पूरा हो रहा है जो मैनेजमेंट को लेकर अनसर्टेनिटी पैदा करता है. आने वाले समय में इसपर नजर रखनी होगी. NRI डिपॉजिट बेस 28.7% है जो मिडिल ईस्ट क्राइसिस में चिंता का विषय बन सकता है.

इंस्टीट्यूशन का तेजी से बढ़ रहा भरोसा

साउथ इंडियन बैंक का 1.18 लाख करोड़ रुपए का डिपॉजिट बेस है जबकि लोन बुक 96.7 हजार करोड़ रुपए है. इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का भरोसा तेजी से बढ़ रहा है. इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के पास करीब 35% हिस्सेदारी है, बाकी 65% अन्य पब्लिक के पास है. इस बैंक में कोई प्रमोटर नहीं है और 100% ओनरशिप पब्लिक के पास ही है.

शेयर होल्डिंग पैटर्न

कैटिगरीSep 2024Dec 2024Mar 2025Jun 2025Sep 2025Dec 2025
FIIs11.47%11.46%11.96%17.58%17.91%20.94%
DIIs5.25%7.25%10.42%11.10%11.92%13.79%
Public83.26%81.29%77.61%71.31%70.16%65.25%

42% के करीब रीटेल निवेशकों के पास

100% ओनरशिप में 21% के करीब विदेशी निवेशक और 14% के करीब डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशन के पास है.13 म्यूचुअल फंड्स करीब 12% हिस्सेदारी रखते हैं.1128151 रीटेल निवेशकों के पास 41.76% हिस्सेदारी है और 406 रीटेल इंडिविजुअल 9.55% हिस्सेदारी रखते हैं. बैंक का मार्केट कैप 9000 करोड़ रुपए के करीब है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 South Indian Bank का लाइफ हाई क्या है?

22 जनवरी 2026 को शेयर ने ₹47 का लाइफ हाई बनाया था.

Q2 इस बैंक का शेयर होल्डिंग पैटर्न कैसा है?

बैंक में कोई प्रमोटर नहीं है और FIIs 21%, DIIs 14% जबकि बाकी हिस्सा पब्लिक के पास है.

Q3 रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी कितनी है?

करीब 42% हिस्सेदारी रिटेल निवेशकों के पास है, जो स्टॉक में मजबूत पब्लिक भागीदारी दिखाती है.

Q4 असेट क्वॉलिटी में कितना सुधार आया है?

ग्रॉस NPA 7% से घटकर 2.7% और नेट NPA 4.7% से घटकर 0.5% तक आ गया है जो बड़ा टर्नअराउंड संकेत है.

Q5 रिटर्न रेशियो (ROA/ROE) कैसा है?

ROA 1%+ और ROE 12-13% तक पहुंच चुका है जो पहले के मुकाबले मजबूत प्रॉफिटेबिलिटी दिखाता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6