सोलर मॉड्यूल के साथ में अब सोलर सेल भी बनाएगी कंपनी, IPO प्राइस के नीचे खरीदने का मिल रहा मौका

Solar Stocks to BUY: सोलर पीवी सेल्स मैन्युफैक्चरिंग की दिग्गज कंपनी Vikram Solar के शेयर में UBS ने कवरेज की शुरुआत की है. अगस्त के महीने में इस कंपनी का आईपीओ आया था और यह शेयर इश्यू प्राइस के नीचे है.
सोलर मॉड्यूल के साथ में अब सोलर सेल भी बनाएगी कंपनी, IPO प्राइस के नीचे खरीदने का मिल रहा मौका

Vikram Solar Share Price Target 2025.

Solar Stocks to BUY: विक्रम सोलर देश की लीडिंग सोलर पीवी मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी है जिसकी वर्तमान कैपेसिटी 4.5 GW है. अगस्त के महीने में कंपनी का आईपीओ आया था और वर्तमान में यह शेयर इश्यू प्राइस के नीचे कारोबार कर रहा है. 30 सितंबर को यह शेयर 315 रुपए पर बंद हुआ था और आज शेयर में 4% से अधिक तेजी है. ग्लोबल ऐनालिस्ट UBS ने इस स्टॉक में कवरेज की शुरुआत की है. जानिए टारगेट के साथ निवेश की पूरी डीटेल.

UBS ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सोलर सेक्टर का ग्रोथ आउटलुक दमदार है.कंपनी बैकवर्ड इंटीग्रेशन पर काम कर रही है जिसके तहत FY27 तक 12 GW की सोलर सेल्स कैपेसिटी डेवलप करने की योजना है. ब्रोकरेज का मानना है कि FY28 से कंपनी को बैकवर्ड इंटीग्रेशन का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा. हालांकि, कंपनी कर्ज लेकर सोलर सेल्स कैपेसिटी डेवलप करने जा रही है जिसके कारण प्रॉफिटैबिलीट पर असर दिखेगा और मार्जिन्स पर दबाव देखने को मिल सकता है. रिस्क फैक्टर की बात करें तो सोलर सेल्स को लेकर होने वाले कैपेक्स में देरी होती है या फिर डोमेस्टिक सोलर डिमांड में गिरावट देखने को मिलती है तो इसका निगेटिव असर होगा.

Vikram Solar के लिए टारगेट क्या है?

Add Zee Business as a Preferred Source

इन तमाम फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए UBS ने विक्रम सोलर के शेयर में NEUTRAL रेटिंग के साथ में कवरेज की शुरुआत की है और 355 रुपए का पहला टारगेट दिया है. लास्ट सेशन में यह शेयर 315 रुपए पर बंद हुआ था.

IPO प्राइस के नीचे ट्रेड कर रहा शेयर

बता दें कि अगस्त के महीने में 332 रुपए पर इसका आईपीओ आया था. इस आईपीओ को कुल 56 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था जबकि QIB कैटिगरी में 145 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. BSE पर 340 रुपए पर इसकी लिस्टिंग हुई थी. इसके बाद शेयर 407 रुपए तक चला गया था जो लाइफ हाई है और लाइफ लो 312 रुपए का है.

Vikram Solar कंपनी क्या करती है?

यह कंपनी सोलर मॉड्यूल यानी सोलर प्लेट्स बनाती है और PV मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग में स्पेशलाइज्ड है. 39 देशों में कंपनी का प्रजेंस है और कोलकाता में इसका हेडक्वॉर्टर है. इसकी कैपेसिटी 4.5 GW है. FY27 तक कंपनी की योजना कैपेसिटी को 17.5 GW पर पहुंचाने की है. इसके अलावा FY27 तक 12 GW की सोलर सेल्स, 5 GWh की BESS यानी बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स कैपेसिटी डेवलप करने की भी योजना है. कंपनी अब तक 7.88 GW की सोलर मॉड्यूल सेल कर चुकी है. 30 जून 2025 के आधार पर 10.96 GW का ऑर्डर बुक है जो वर्तमान कैपेसिटी का डबल है.

5 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

  • सोलर मॉड्यूल बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी है. वर्तमान ऑर्डर बुक 10.96 GW है.
  • Vikram Solar की वर्तमान मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी 4.5 GW है.
  • FY27 तक कैपेसिटी ट्रिपल कर 17.5 GW पर पहुंचाने की है.
  • FY27 तक 12 GW की सोलर सेल्स कैपेसिटी डेवलप करने की योजना है.
  • 5 GWh की BESS कैपेसिटी डेवलप करने की भी योजना है.

Vikram Solar को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. Vikram Solar क्या करती है?
विक्रम सोलर एक दिग्गज सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है.

Q2. Vikram Solar का ग्रोथ प्लान क्या है?
बैकवर्ड इंटीग्रेशन के तहत सोलर सेल्स कैपेसिटी डेवलप करने जा रही है. BESS यानी बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स में भी एंट्री ले रही है.

Q3.Vikram Solar की वर्तमान कैपेसिटी कितनी है.
वर्तमान सोलर मॉड्यूल कैपेसिटी 4.5 GW है जिसे FY27 तक 17.5 GW पर पहुंचाने की योजना है.

Q4.Vikram Solar का शेयर निवेश के लिहाज से कैसा है?
अगले दो सालों में सोलर मॉड्यूल कैपेसिटी ट्रिपल करने की योजना है. ऑर्डर बुक हेल्दी है और बैकवर्ड इंटीग्रेशन के तहत सोलर सेल्स में भी एंट्री लेने जा रही है.

Q5.Vikram Solar के लिए टारगेट प्राइस क्या है?
UBS ने विक्रम सोलर के शेयर में UBS ने कवरेज की शुरुआत की है और 355 रुपए का पहला टारगेट दिया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6