&format=webp&quality=medium)
Premier Energies Share Price Target 2025.
Solar Stocks to BUY: प्रीमियर एनर्जी देश की लीडिंग सोलर कंपनी है जो मुख्य रूप से सोलर सेल्स और सोलर मॉड्यूल बनाती है. सोलर सेल बनाने वाली यह देश की सबसे पुरानी कंपनियों में एक है और अमेरिका को होने वाले सोलर सेल्स एक्सपोर्ट में करीब 100% मार्केट शेयर है.तीन दशक पुरानी यह कंपनी अगस्त 2024 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी.चौथी तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज इस स्टॉक पर बुलिश है और खरीद की सलाह दी है. इस समय यह शेयर 1072 रुपए (Premier Energies Share Price) पर है.
Q4 रिजल्ट के बाद ICICI सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक के लिए BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट प्राइस 1228 रुपए से बढ़ाकर 1320 रुपए कर दिया है. ब्रोकरेज का यह टारगेट FY27 की अनुमानित कमाई के मुकाबले 35x के P/E मल्टीपल पर पिक किया है. यह शेयर 1072 रुपए पर है. ऐसे में टारगेट 23% से अधिक है. दूसरी तरफ कोटक सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक में SELL की रेटिंग दी है और 900 रुपए का टारगेट दिया गया है.
ICICI सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि प्रीमियर एनर्जी का प्रदर्शन शानदार रहा है. यह एक इंटीग्रेटेड सोलर मैन्युफैक्चरर है जिसकी मॉड्यूल कैपेसिटी 4GW और सेल्स मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी 2GW है. सोलर मैन्युफैक्चरिंग के लिए पॉलिसी के मोर्चे पर टेलविंड देखा जा रहा है. मैनेजमेंट ने FY28 के लिए 10GW की सेल कैपेसिटी, 11 GW की मॉड्यूल कैपेसिटी, 10GW ingot, 10GW wafer का लक्ष्य रखा है. इसके अलावा सोलर इनवर्टर और सोलर एनर्टी स्टोरेज सिस्टम में भी इन्वेस्टमेंट करने जा रही है.
प्रीमियर एनर्जी के प्रदर्शन की बात करें तो Q4 में कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 43.87% ग्रोथ के साथ 1621 करोड़ रुपए, EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 199.30% यानी करीब 3 गुना उछाल के साथ 588 करोड़ रुपए, एबिटा मार्जिन 17.26% से बढ़कर 34.99% रहा. नेट प्रॉफिट 167.23% उछाल के साथ 277.8 करोड़ रुपए और प्रॉफिट मार्जिन 9.13% से बढ़कर 16.53% रहा. FY25 के प्रदर्शन की बात करें तो रेवेन्यू में 107.35%, ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 278.81%, एबिटा मार्जिन 15.93% से बढ़कर 28.78%, नेट प्रॉफिट में 305.05% और प्रॉफिट मार्जिन 7.30% से बढ़कर 14.09% रहा.
बता दें कि अगस्त 2024 में प्रीमियर एनर्जी का 450 रुपए पर आईपीओ आया था. इस आईपीओ को 75 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. BSE पर डबल से भी ज्यादा 991 रुपए पर इसकी लिस्टिंग हुई थी. दिसंबर 2024 में शेयर ने 1387 रुपए का लाइफ हाई बनाया था और अप्रैल के पहले हफ्ते में इसने 755 रुपए का लाइफ लो बनाया. पिछले डेढ़ महीने में शेयर में निचले स्तर से 42% के करीब रिकवरी आई है. कंपनी का मार्केट कैप 48345 करोड़ रुपए है. बता दें कि 376841 रीटेल निवेशकों ने इस कंपनी में पैसा लगाया है और इनके पास कंपनी की 5.41% हिस्सेदारी है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)