6 महीने में 50% का दमदार रिटर्न देने के बावजूद रैली को तैयार ये सोलर स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल को दिखे तेजी के 3 ट्रिगर

Stocks to BUY: मोतीलाल ओसवाल ने ACME Solar पर BUY रेटिंग बनाए रखते हुए इसका टारगेट प्राइस ₹370 तय किया है, जबकि इसका मौजूदा भाव (CMP) ₹288 है. पिछले 6 महीनों में ACME Solar का शेयर 50% उछल चुका है, और इसने NTPC Green व JSW Energy जैसी कंपनियों से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है.
6 महीने में 50% का दमदार रिटर्न देने के बावजूद रैली को तैयार ये सोलर स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल को दिखे तेजी के 3 ट्रिगर

Stocks to BUY: मार्केट का सेंटीमेंट रिन्युएबल एनर्जी कंपनियों को लेकर लगातार पॉजिटिव बना हुआ है. हमने सेक्टर की कई कंपनियों के शेयरों में बीते कुछ वक्त में बढ़िया तेजी भी देखी है. अब ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी ACME Solar Holdings को लेकर बुलिश रुख दिखाया है.

रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का स्टॉक मौजूदा स्तरों से करीब 28% तक ऊपर जा सकता है. मोतीलाल ओसवाल ने ACME Solar पर BUY रेटिंग बनाए रखते हुए इसका टारगेट प्राइस ₹370 तय किया है, जबकि इसका मौजूदा भाव (CMP) ₹288 है. शेयर पिछले 6 महीनों में 50% की दमदार तेजी दिखा चुका है, हालांकि, अभी भी अपने 52 वीक हाई से 11 प्रतिशत नीचे चल रहा है.

क्यों पसंद आ रही है ACME Solar?

पिछले 6 महीनों में ACME Solar का शेयर 50% उछल चुका है, और इसने NTPC Green व JSW Energy जैसी कंपनियों से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है. मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि कंपनी की Execution Ability (समय पर और बजट में प्रोजेक्ट पूरा करने की क्षमता), मजबूत Power Purchase Agreements (PPA) और Battery Storage बिजनेस की संभावनाएं इसे निवेशकों के लिए टॉप पिक बनाती हैं.

कैपेसिटी बढ़ाने की तैयारी

अभी ACME Solar की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 2.5GW (FY25 के अंत तक) है. कंपनी इसे बढ़ाकर FY28 तक 5.5GW करने की तैयारी में है. पूरा 6.7GW पाइपलाइन जब चालू हो जाएगा, तो कंपनी का सालाना EBITDA लगभग ₹81,000 करोड़ तक पहुंच सकता है.

बैटरी स्टोरेज से मुनाफे की तैयारी

कंपनी ने हाल ही में अपनी बैटरी स्टोरेज योजना का खुलासा किया है. 2025 तक 3–3.5GWh बैटरी स्टोरेज लगाने का टारगेट है. बैटरी स्टोरेज से पावर प्राइस आर्बिट्राज (सस्ती बिजली खरीदना और महंगी पर बेचना) के जरिए कंपनी नई कमाई करेगी. FY27 तक इससे 3.3% से 8.6% तक अतिरिक्त EBITDA ग्रोथ मिलने की संभावना है, जो अभी के अनुमान में शामिल नहीं है.

सेक्टर कैटेलिस्ट्स क्या है?

पावर डिमांड में बढ़ोतरी आने वाले समय में ACME जैसे खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका साबित होगी. सरकार भी PPA डेडलॉक (Power Purchase Agreements से जुड़ी अड़चनें) दूर करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. नए प्रोजेक्ट्स और बैटरी स्टोरेज बिजनेस से कंपनी की ग्रोथ और तेज हो सकती है.

वैल्यूएशन और टारगेट क्या हैं?

ACME का स्टॉक FY27E EV/EBITDA पर 15.5x पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, NTPC Green और JSW Energy क्रमश: 13.3x और 12.6x पर हैं. मोतीलाल ओसवाल ने ACME को FY28E EBITDA पर 10x वैल्यूएशन देकर इसका टारगेट प्राइस ₹370 तय किया है. यानी मौजूदा भाव से 28% की अपसाइड की संभावना है.

निवेशकों के लिए क्या है सलाह?

ACME Solar ने अपनी Execution Ability और Project Delivery से लगातार मार्केट को चौंकाया है. इसके साथ ही बैटरी स्टोरेज बिजनेस कंपनी के लिए नया ग्रोथ इंजन बन सकता है. यही कारण है कि मोतीलाल ओसवाल इसे Power और Renewables सेक्टर की टॉप पिक मान रहा है. जो निवेशक रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रीन पावर सेक्टर में लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए ACME Solar मौजूदा लेवल पर एक मजबूत विकल्प हो सकता है.

Disclaimer

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

VIDEO: Diwali 2025 से पहले DA Hike, कितनी बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी?

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6