50% उछल सकता है ये Smallcap Stock, पिछले 3 महीने में दे चुका 75% का धमाका रिटर्न

Smallcap Stocks to BUY: नेलकास्ट देश की लीडिंग कास्टिंग एंड फोर्जिंग कंपनी है. टेक्निकल चार्ट पर बड़े ब्रेकआउट के संकेत मिल रहे हैं. पिछले 3 महीने में शेयर ने 75% रिटर्न दिया है और इसमें 50% की बड़ी तेजी की उम्मीद है.
50% उछल सकता है ये Smallcap Stock, पिछले 3 महीने में दे चुका 75% का धमाका रिटर्न

Nelcast Share Price Target 2025.

Smallcap Stocks to BUY: नेलकास्ट देश की लीडिंग कास्टिंग एंड फोर्जिंग कंपनी है. यह कंपनी पैसेंजर व्हीकल, रेलवे, ट्रैक्टर, कमर्शियल व्हीकल और हाइवे इक्विपमेंट्स सेगमेंट को कैटर करती है. टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड जैसी दिग्गज कंपनियां (OEM) इसकी क्लाइंट हैं. पिछले तीन महीने में इस स्टॉक ने 75% का तगड़ा रिटर्न दिया है और इस समय 165 रुपए (Nelcast Share Price) की रेंज में कारोबार कर रहा है. शेयर लगातार अपट्रेंड में है और इसमें 50% तक की और तेजी आ सकती है.

Nelcast Share Price Target

वेंचुरा सिक्योरिटीज ने टेक्निकल ब्रेकआउट के आधार पर Nelcast शेयर में खरीद की सलाह दी है. यह शेयर आज 165 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. ब्रोकरेज ने कहा कि गिरावट आने पर 148-135 रुपए की रेंज में खरीदारी करनी है जिसका बेस 124 रुपए की रेंज में है. अगर यह बेस टूटता है तो अगला बेस 114-110 रुपए की रेंज में जहां एक्यूमुलेट करना है. इसके नीचे आने पर 107 रुपए का स्टॉपलॉस मेंटेन करना है. तेजी की स्थिति में ब्रोकरेज का मानना है कि यह शेयर 250 रुपए तक जा सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Nelcast Share में बड़े अपट्रेंड की उम्मीद

ब्रोकरेज ने अपनी नोट में कहा कि नवंबर 2023 में शेयर ने 194.5 रुपए का लाइफ हाई बनाया था और फिर वहां से करेक्शन में यह मार्च 2025 में 78 रुपए तक फिसला था. मई के महीने में स्टॉक में खरीदारी के मजबूत संकेत दिखने लगे और यह इंपोर्टेंट ऐवरेज के ऊपर ट्रेड करने लगा. मई महीने में शेयर ने 144 रुपए का हाई और 81 रुपए का लो बनाया था. हाल ही में शेयर ने ट्राएंगल ब्रेकआउट दिया है. टेक्निकल स्ट्रक्चर स्टॉक में अपट्रेंड बने रहने की संभावना दिखा रहा है. इस हफ्ते शेयर में वॉल्यूम में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है.

फिलहाल FII, DII ने नहीं किया है निवेश

Nelcast के शेयर ने मार्च के महीने में 78 रुपए का इस साल का लो बनाया था जो इसका 52 वीक्स लो भी है और इस हफ्ते इसने 169 रुपए का हाई बनाया. यह एक स्मॉलकैप कंपनी है जिसका मार्केट कैप 1440 करोड़ रुपए है जिसमें फ्री-फ्लोट 25.13% है और फ्री-फ्लोट मार्केट कैप 360 करोड़ रुपए है. 27600 रीटेल निवेशकों ने इसमें पैसा लगाया है और इनकी हिस्सेदारी 14.49% है. FII, DII के पास कोई हिस्सेदारी नहीं है और प्रमोटर की हिस्सेदारी 74.87% पर लंबे समय से मेंटेन है.

31 जुलाई को आएगा रिजल्ट

Nelcast एक कास्टिंग एंड फोर्जिंग कंपनी है जो मेटल पार्ट्स बनाती है जिसका इस्तेमाल रेलवे और ऑटोमोबाइल सेक्टर में होता है. यह कंपनी कमर्शियल व्हीकल, ट्रैक्टर, ट्रेन के लिए ब्रेक डिस्क और मेट्रो रेल बेसप्लेट समेत कई तरह के कंपोनोंट बनाती है. कंपनी के लिए एक्सपोर्ट की बड़ी अपॉर्च्युनिटी है क्योंकि दुनियाभर में भारत को ऑटोमोटिव चेन में इंपोर्टेंट सोर्सिंग के तौर पर देखा जाता है. कंपनी का एक्सपोर्ट रेवेन्यू FY18-FY25 के बीच 34% CAGR से ग्रोथ किया है. 31 जुलाई को कंपनी Q1 रिजल्ट जारी करेगी.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6