&format=webp&quality=medium)
SmallCap Stock: शेयर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन ब्रॉडर मार्केट में एक बार फिर से निवेशक खरीदारी का मूड दिखा रहा है. इस बीच ब्रोकरेज फर्म Nuvama ने एक स्मॉलकैप स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है. ब्रोकरेज ने Vintage Coffee & Beverages (VINCOFE) पर अपनी रिपोर्ट जारी करते हुए ‘BUY’ रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹250 तय किया है. मौजूदा बाजार भाव ₹168 के मुकाबले यह करीब 50% तक का अपसाइड पोटेंशियल दिखा रहा है.
Vintage Coffee & Beverages एक हैदराबाद स्थित कंपनी है जो इंस्टेंट कॉफी, इंस्टेंट चिकोरी और अन्य बेवरेजेज के निर्माण और एक्सपोर्ट में सक्रिय है. कंपनी प्राइवेट लेबल सॉल्यूशंस में विशेषज्ञता रखती है और अपने ग्राहकों के लिए स्प्रे ड्रायड कॉफी (SDC), एग्लोमरेटेड कॉफी और इंस्टेंट चिकोरी कॉफी जैसे उत्पाद टिन, सैशे, पाउच और बल्क फॉर्म में तैयार करती है.
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कंपनी की मौजूदा उत्पादन क्षमता 6,500 MT प्रति वर्ष है, जिसे FY26 तक बढ़ाकर 11,000 MT करने की योजना है. इसके अलावा कंपनी फ्रीज़-ड्रायड कॉफी (FDC) के कारोबार में उतर रही है, जो अधिक मार्जिन और बेहतर रियलाइजेशन वाला सेगमेंट है. यह नई क्षमता 5,000 MT प्रति वर्ष होगी और FY27 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है. इस विस्तार के बाद कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता 16,000 MT प्रति वर्ष तक पहुंच जाएगी. कंपनी ने अपने विस्तार प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जुलाई 2025 में ₹215 करोड़ जुटाए हैं.
कंपनी की स्थापना श्री बालकृष्ण ताटी ने की थी, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय बिक्री में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है. कंपनी के सीईओ सी. जवाहर को भी कॉफी बिजनेस में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है.
Nuvama का मानना है कि वॉल्यूम रैंप-अप, बेहतर उत्पाद मिश्रण और मजबूत प्रबंधन टीम के चलते Vintage Coffee & Beverages एक मजबूत वैल्यूएशन री-रेटिंग का उम्मीदवार है ब्रोकरेज ने कहा है कि कंपनी का FY27 तक प्रदर्शन काफी बेहतर रहने की संभावना है और उसने अपने टारगेट प्राइस ₹250 को FY27E P/E के 30x पर आधारित किया है.
कुल मिलाकर, Nuvama को उम्मीद है कि आने वाले सालों में हाई मार्जिन वाले सेगमेंट में विस्तार और बढ़ते एक्सपोर्ट ऑर्डर्स के चलते Vintage Coffee & Beverages निवेशकों के लिए लॉन्ग टर्म में शानदार रिटर्न देने वाला स्टॉक साबित हो सकता है.