&format=webp&quality=medium)
Smallcap Stock: ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी Sansera Engineering Limited को एक बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी ने मंगलवार को बताया कि उसने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एविएशन सेक्टर में अपने कदम और मजबूत कर लिए हैं. कंपनी ने Airbus Defence and Space के साथ करीब ₹160 करोड़ (अमेरिकी डॉलर 18.80 मिलियन) का लॉन्ग टर्म करार साइन किया है. इस समझौते के तहत Sansera अब Airborne Intensive Care Transport Module (ICTM) के निर्माण, आपूर्ति और सपोर्ट का काम करेगी. इस खबर के बाद Sansera Engineering के शेयरों में 1.72% की तेजी के साथ 1363 रुपये के भाव पर बंद हुआ था.
ICTM एक एडवांस्ड एयरबोर्न मेडिकल इवैक्यूएशन सिस्टम है, जो इमरजेंसी स्थितियों में गहन चिकित्सा की आवश्यकता वाले मरीजों को सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से ट्रांसपोर्ट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है.
Sansera Engineering ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि Airbus द्वारा पहली बार किसी भारतीय सप्लायर को ICTM किट निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है, जो Sansera के लिए बड़ी प्रतिष्ठा की बात है. इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी न केवल ICTM यूनिट्स की प्रिसिशन मशीनिंग करेगी, बल्कि उनकी स्ट्रक्चरल असेंबली की जिम्मेदारी भी उठाएगी. यह डील भारत के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि इससे घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं पर वैश्विक कंपनियों का भरोसा बढ़ेगा.
Sansera की यह सफलता केवल एक कॉन्ट्रैक्ट तक सीमित नहीं है. Philip Capital की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अपने दो पिछड़े सेगमेंट — एविएशन और स्वीडिश सब्सिडियरी — में उल्लेखनीय रिकवरी दिखाई है. साथ ही कंपनी का ऑर्डर बुक भी मजबूत स्थिति में है, जो आने वाले समय में राजस्व और लाभ में तेजी का संकेत देता है. विश्लेषकों का अनुमान है कि FY25 से FY27 के बीच Sansera की रेवेन्यू में 14%, EBITDA में 18% और PAT में 31% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि (CAGR) हो सकती है.
कंपनी अपने डाइवर्सिफिकेशन और मार्जिन एक्सपैंशन की योजनाओं पर मजबूती से काम कर रही है. इसी आधार पर Philip Capital ने कंपनी को FY27 के अनुमानित प्रति शेयर आय ₹60 के आधार पर 25x वैल्यूएशन देते हुए इसे एक आकर्षक निवेश विकल्प बताया है.
VIDEO: LONG TERM STOCKS
ब्रोकरेज ने शेयर पर 1509 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जोकि 1363 रुपये के मुकाबले 10% की और तेजी है. शेयर पिछले 1 महीने में 25% ऊपर चढ़ चुका है. इस साल अभी तक शेयर 7% नीचे है. 1 साल में शेयर 30% ऊपर है. वहीं, 5 साल में 66% ऊपर चढ़ चुका है.