₹351 करोड़ का नया ऑर्डर मिलते ही शेयर ने भरी रैली, ₹3,852.65 करोड़ की ऑर्डर बुक; 5 साल में 1964% का दमदार रिटर्न

GPT Infra Share Price: आज कंपनी का शेयर 13% उछलकर ₹139.50 के इंट्राडे हाई तक पहुंचा. पिछले कारोबारी सत्र में शेयर ₹123.60 पर बंद हुआ था.
₹351 करोड़ का नया ऑर्डर मिलते ही शेयर ने भरी रैली, ₹3,852.65 करोड़ की ऑर्डर बुक; 5 साल में 1964% का दमदार रिटर्न

GPT Infra Share Price: SmallCap Stock: रेलवे और ब्रिज निर्माण क्षेत्र की अनुभवी कंपनी GPT Infraprojects Ltd. (GPTINFRA) को एक बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी को ₹351 करोड़ का नया ठेका मिला है, जो ब्रिज कंस्ट्रक्शन से जुड़ा है. इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में आज जोरदार तेजी देखने को मिली.

क्या है नया ऑर्डर?

GPTINFRA को लगभग ₹351 करोड़ का नया ऑर्डर मिला है, जो ब्रिज निर्माण से जुड़ा है. इस ऑर्डर के साथ ही कंपनी की कुल ऑर्डर बुक ₹3,852.65 करोड़ तक पहुंच गई है. वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए अब तक कंपनी को ₹396 करोड़ के ऑर्डर मिल चुके हैं.

Bond Investment: इन 6 चीजों की जांच जरूरी है, BSE-NSE ने दी सख्त एडवाइजरी

शेयर में जबरदस्त तेजी

आज कंपनी का शेयर 13% उछलकर ₹139.50 के इंट्राडे हाई तक पहुंचा. पिछले कारोबारी सत्र में शेयर ₹123.60 पर बंद हुआ था. आज शेयर की ओपनिंग ₹124.00 पर हुई और दिन का न्यूनतम स्तर ₹121.65 रहा. शेयर का VWAP (Volume Weighted Average Price) ₹134.27 रहा.

Airplane Window Hole Reason: प्लेन की खिड़की पर बना छेद करता है बड़े काम… यहां जान लो वजह

कंपनी के बारे में

GPTINFRA रेल और ब्रिज निर्माण का अनुभवी खिलाड़ी है. GPTINFRA की स्थापना 1980 में कोलकाता में हुई थी और यह GPT ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है. कंपनी दो प्रमुख सेगमेंट में काम करती है: Infrastructure Segment- रेलवे और सरकारी प्रोजेक्ट्स के लिए बड़े ब्रिज, ROBs (Road Over Bridges) और अन्य सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का निर्माण करती है. Sleeper Segment- भारत और अफ्रीका में रेलवे के लिए कंक्रीट स्लीपर बनाती और सप्लाई करती है.

2025 में EV ग्रोथ 5X पर ये है एक बड़ी दिक्कत!
​​​​​​​

नया ऑर्डर मिलने से कंपनी के बिज़नेस आउटलुक को मजबूती मिलती है. मजबूत ऑर्डर बुक यह दर्शाती है कि आने वाले क्वार्टर्स में रेवेन्यू ग्रोथ की अच्छी संभावनाएं हैं. रेलवे और ब्रिज निर्माण जैसे क्षेत्रों में सरकार का फोकस भी इस कंपनी के लिए सपोर्टिव साबित हो सकता है. GPTINFRA में लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह ऑर्डर पॉजिटिव ट्रिगर हो सकता है. शेयर में अभी तेजी देखने को मिल रही है, लेकिन वैल्युएशन और आने वाले नतीजों को भी ध्यान में रखना जरूरी है.

10 ब्रांड तो रोज सुनते हैं… पर क्या उनके पूरे नाम जानते हो?
​​​​​​​

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6