&format=webp&quality=medium)
Siemens Share Price: शेयर बाजार में भूचाल के बीच हैवी इलेक्ट्रिकल उपकरण बनाने वाली कंपनी Siemens Ltd. के शेयरों में सोमवार को कुछ और ही हो रहा था. दरअसल, कंपनी ने अपने एनर्जी कारोबार का डीमर्जर किया है, जिसकी आज Ex-date थी. इस मौके पर स्टॉक में Spin-off हुआ जिससे कि शेयरों में बड़ी हलचल रही. Siemens Ltd का शेयर यूं तो डीमर्जर के केस में अपने पिछले क्लोजिंग भाव से 50% नीचे खुला था, लेकिन अगर प्राइस डिस्कवरी के बाद का आंकड़ा देखें तो इसमें 23% की तेजी आई थी.
दरअसल, आज सीमेंस के एनर्जी कारोबार के डीमर्जर का एक्सडेट है. आज स्पेशल pre-open session में प्राइस डिस्कवरी हुई. प्री-ओपन सेशन के दौरान Siemens Energy India के लिए एक तय कीमत तय की गई. इसके बाद Siemens India के 4 अप्रैल के बंद भाव (₹2,450) में से इस तय कीमत को घटाया गया, ताकि नया एडजस्टेड ओपनिंग प्राइस निकाला जा सके.
शुक्रवार को स्टॉक 4939.8/शेयर के भाव पर बंद हुआ था. 1:1 के रेशियो में कंपनी का डीमर्जर हुआ है, यानी कि Siemens Ltd के निवेशकों को अपने हर एक शेयर पर Siemens Energy का एक शेयर मिलेगा. बाजार स्टॉक को 2,084 -2,778 के रेंज का भाव दे रहा था. आज स्टॉक 2,571 पर ओपन हुआ और फिर 3,162 रुपये के इंट्राडे हाई पर गया, इस लिहाज से स्टॉक में 23% का बड़ा उछाल आया था.
स्टॉक का स्पिन ऑफ वो होता है जब कोई कंपनी अपने किसी डिविजन या सब्सिडियरी को अलग यानी डीमर्ज करती है और फिर नई स्वतंत्र कंपनी के शेयरों को पहली कंपनी के मौजूदा निवेशकों को देती है. आखिर में जब डीमर्ज हो चुकी कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट होती है, इससे निवेशकों के पास दोनों कंपनियों के शेयर होते हैं. यानी कि निवेशकों को दोनों कंपनियों के शेयर भी मिल गए और आज की उछाल में उन्होंने अच्छी कमाई भी कर ली.
एनर्जी बिज़नेस का इम्प्लॉइड वैल्यू देखें तो एनर्जी बिज़नेस के डीमर्जर के बाद मार्केट कैप 1.89 लाख करोड़ से घटकर 1.07 लाख करोड़ हो जाएगा. Jefferies ने कहा कि SOTP आधार पर 50x PE FY27 के हिसाब से EX एनर्जी बिज़नेस 3743 रुपये/ शेयर की वैल्यू है. एनर्जी बिज़नेस का कुल मार्केट कैप 1.33 लाख करोड़ हो सकता है. बता दें कि इस डीमर्जर को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने 26 मार्च को मंजूरी दी थी.