लिस्ट होते ही Upper Circuit पर पहुंचा शेयर, 3 ब्रोकरेज ने पहले ही लगा दिया था BUY का ठप्पा; ₹3,179 का है टारगेट

Siemens Energy India Share Price: एक्सचेंजों पर लिस्टिंग के तुरंत बाद ही यह शेयर 5% के अपर सर्किट तक पहुंच गया. NSE पर यह ₹2,982 और BSE पर ₹2,992.45 तक चढ़ गया.
लिस्ट होते ही Upper Circuit पर पहुंचा शेयर, 3 ब्रोकरेज ने पहले ही लगा दिया था BUY का ठप्पा; ₹3,179 का है टारगेट

Siemens Energy India Share Price: Siemens Ltd. से अलग होकर एक स्वतंत्र कंपनी बनी Siemens Energy India Ltd (SEIL) की गुरुवार, 19 जून को शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई. NSE पर यह शेयर ₹2,840 पर लिस्ट हुआ, जबकि बीएसई पर इसकी लिस्टिंग ₹2,850 पर हुई. दिलचस्प बात यह रही कि दोनों एक्सचेंजों पर लिस्टिंग के तुरंत बाद ही यह शेयर 5% के अपर सर्किट तक पहुंच गया. NSE पर यह ₹2,982 और BSE पर ₹2,992.45 तक चढ़ गया. हालांकि, ये करीब 3% गिरकर 2,760 रुपये पर बंद हुआ. लिस्टिंग के पहले ही इस स्टॉक पर कई ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से पॉजिटिव रिपोर्ट्स आई हैं और BUY की सलाह दी गई है.

कहां फोकस करेगी कंपनी

ब्रोकरेज फर्म्स का कहना है कि SEIL का फोकस अब ऊर्जा क्षेत्र की आधुनिक जरूरतों पर होगा, जिसमें डिकार्बोनाइजेशन (carbon emissions को कम करना), पावर जनरेशन, ग्रिड ऑटोमेशन, ग्रीन हाइड्रोजन और बैटरी स्टोरेज जैसी तकनीकों पर ध्यान रहेगा. यह कंपनी अब एक ‘पावर प्योरप्ले’ बन चुकी है, जिसका मतलब है कि इसका सारा ध्यान ऊर्जा क्षेत्र पर ही केंद्रित रहेगा. इसके पास दक्षिण एशिया के कुछ देशों (भूटान, नेपाल, श्रीलंका और मालदीव) के लिए एक्सक्लूसिव बिजनेस राइट्स भी हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

3 ब्रोकरेज फर्म्स ने दी BUY की राय

HDFC Securities का मानना है कि Siemens Energy India का व्यापार मॉडल मजबूत है और कंपनी के पास ₹15,000 करोड़ का ऑर्डर बैकलॉग है, जो इसके रेवेन्यू का लगभग 2 गुना है. कंपनी के नए उत्पाद जैसे PEM इलेक्ट्रोलाइजर, हाइड्रोजन से चलने वाले टर्बाइन और बैटरी स्टोरेज इसके लंबे समय के ग्रोथ को सपोर्ट करेंगे. HDFC ने कंपनी पर ‘BUY’ की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹3,000 रखा है.

Antique Broking ने भी कंपनी को तकनीक और स्केल का जबरदस्त प्लेयर बताया है. कंपनी के पास भारत में 10 से अधिक अत्याधुनिक फैक्ट्रियां हैं जो इसे भारत और दक्षिण एशिया में अवसरों का पूरा फायदा उठाने में मदद करेंगी. ब्रोकरेज का मानना है कि इंडस्ट्रियल डिकार्बोनाइजेशन और ट्रांसमिशन सेक्टर में अगले कुछ सालों में ₹9.2 लाख करोड़ का पूंजी निवेश होगा, जिससे कंपनी को सीधा फायदा मिलेगा. ब्रोकरेज ने स्टॉक पर BUY की राय के साथ 3,179 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है.

Motilal Oswal ने भी SEIL को लंबी अवधि के लिए एक मजबूत निवेश अवसर बताया है. कंपनी की FY25–27 के दौरान राजस्व और मुनाफे की ग्रोथ क्रमशः 25% और 31% रहने का अनुमान है. ब्रोकरेज ने इस शेयर को भी ₹3,000 का टारगेट प्राइस देते हुए ‘BUY’ की सिफारिश की है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6