&format=webp&quality=medium)
देश की जानी-मानी सीमेंट कंपनी श्री सीमेंट (Shree Cement) एक बार फिर निवेशकों के रडार पर है. कंपनी के सितंबर तिमाही (Q2FY26) के नतीजों के बाद कई ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस ने इस पर अपनी नई रिपोर्ट जारी की है. ज्यादातर ब्रोकरेज ने कंपनी की बाय रेटिंग बनाए रखी है, लेकिन टारगेट प्राइस में कटौती की है.
ब्रोकरेज एक्सपर्ट्स का मानना है कि उच्च लागत और कमजोर सीमेंट कीमतों के कारण कंपनी की मार्जिन पर दबाव बना हुआ है. हालांकि त्योहारी सीजन के बाद मांग में सुधार और प्रीमियम प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से आने वाले महीनों में कंपनी की स्थिति बेहतर हो सकती है.
ग्लोबल ब्रोकरेज Jefferies ने श्री सीमेंट पर अपनी रिपोर्ट में Buy रेटिंग बनाए रखी है, लेकिन टारगेट प्राइस को घटाकर ₹33,420 (पहले ₹35,150) कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का Q2FY26 रिजल्ट उच्च लागत के कारण उम्मीद से कमजोर रहा. मैनेजमेंट ने “Value over Volume” स्ट्रैटेजी दोहराई है, यानी कंपनी वॉल्यूम बढ़ाने से ज्यादा मार्जिन सुधार पर ध्यान दे रही है.
Jefferies ने EBITDA अनुमान को करीब 3-5% तक घटाया है और कहा कि “श्री सीमेंट का स्टॉक तभी मजबूत उछाल दिखाएगा जब इंडस्ट्री लेवल पर सीमेंट प्राइसिंग में सुधार आएगा, जो मार्च तिमाही में देखने को मिल सकता है.”
CLSA ने स्टॉक पर Accumulate रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस को घटाकर ₹32,300 (पहले ₹33,500) किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का Q2 EBITDA इनलाइन रहा. वॉल्यूम ग्रोथ 4% YoY और EBITDA प्रति टन ₹1,078 रहा. CLSA का कहना है कि कंपनी ने पिछले कुछ क्वार्टर में मार्केट शेयर छोड़कर रियलाइजेशन सुधारने पर फोकस किया है.
अब जब प्रीमियमाइजेशन का टारगेट हासिल हो चुका है, कंपनी अगले कुछ क्वार्टर में वॉल्यूम ग्रोथ पर फोकस करने की तैयारी में है. CLSA का मानना है कि फेस्टिव सीजन के बाद डिमांड रिकवरी से सीमेंट सेक्टर में पॉजिटिव मूवमेंट देखने को मिलेगा.
Citi ने भी श्री सीमेंट पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन टारगेट घटाकर ₹33,000 (पहले ₹35,500) कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का EBITDA अनुमान से 14% कम रहा, जो उच्च लागत और कमजोर रियलाइजेशन की वजह से हुआ. प्रति टन EBITDA ₹1,105 रहा, जबकि पिछली तिमाही में ₹1,375 था.
रियलाइजेशन 2% QoQ घटे, जबकि लागत 4% बढ़ी और वॉल्यूम करीब 12% घटा. फिर भी Citi ने स्टॉक को Buy बनाए रखा है क्योंकि कंपनी का मार्जिन स्ट्रक्चर रेजिलिएंट है और यह ₹160 प्रति टन के EV/t वैल्यूएशन पर ट्रेड हो रहा है, जो सेक्टर में आकर्षक माना जाता है.
Morgan Stanley ने श्री सीमेंट पर Equalweight रेटिंग दी है, टारगेट ₹29,600 तय किया है. वहीं JP Morgan ने Neutral रेटिंग दी है और टारगेट ₹28,110 रखा है. दोनों ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस अभी फ्लैट है और इंडस्ट्री लेवल पर प्राइसिंग रिवाइवल से पहले बड़ा अपसाइड नहीं दिखेगा.
Goldman Sachs ने स्टॉक पर Neutral रेटिंग दी है, लेकिन टारगेट ₹31,250 तय किया है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का Q2FY26 राजस्व उम्मीद से 1% ज्यादा और EBITDA 4% कम रहा. EBITDA प्रति टन ₹1,077 रहा (अगर एक बार के पावर स्टेशन खर्च को निकाल दें तो ₹30/टन ज्यादा होता). सीमेंट व क्लिंकर वॉल्यूम 4% YoY बढ़े और सीमेंट वॉल्यूम में 6.8% की ग्रोथ रही. रियलाइजेशन 2% QoQ घटे, जबकि प्रीमियम प्रोडक्ट मिक्स 21% तक पहुंच गया है जो पिछले साल 15% था.
कंपनी ने 80 MTPA क्षमता लक्ष्य बरकरार रखा है और मांग के अनुसार प्रोजेक्ट्स की गति एडजस्ट करने की बात कही है. UAE बिजनेस में शानदार ग्रोथ रही- राजस्व 40% YoY बढ़कर €458 करोड़ और EBITDA ₹123 करोड़ रहा (लगातार दूसरा तिमाही ₹100 करोड़ से ऊपर). गोल्डमैन ने FY26 और FY27 के लिए वॉल्यूम ग्रोथ अनुमान को 5% और 14% कर दिया है तथा मजबूत UAE परफॉर्मेंस को देखते हुए वैल्यूएशन मल्टीपल 18x तक बढ़ाया है.
छह ग्लोबल ब्रोकरेज की राय के बाद साफ है कि श्री सीमेंट फिलहाल मुनाफे की मशीन बनने की तैयारी में है, लेकिन शॉर्ट टर्म में लागत दबाव और प्राइसिंग कमजोरी जारी रह सकती है. कंपनी का ध्यान अब वैल्यू ओवर वॉल्यूम पर है और प्रीमियम प्रोडक्ट्स के ज़रिए अपने मार्जिन सुधारने की रणनीति पर काम कर रही है.
एक्सपर्ट्स का मानना है कि मार्च 2026 तिमाही से सेक्टर में प्राइसिंग टर्नअराउंड देखने को मिलेगा, जिससे श्री सीमेंट जैसे मजबूत बैलेंस शीट वाले स्टॉक्स को फायदा मिल सकता है.
1. श्री सीमेंट का मौजूदा शेयर प्राइस क्या है?
कंपनी का CMP लगभग ₹28,925 है.
2. ज्यादातर ब्रोकरेज ने स्टॉक पर क्या रेटिंग दी है?
ज्यादातर ब्रोकरेज ने “Buy” या “Accumulate” रेटिंग बनाए रखी है.
3. श्री सीमेंट का औसतन टारगेट प्राइस क्या है?
विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार औसतन टारगेट ₹31,000–₹33,000 के बीच है.
4. कंपनी के EBITDA में गिरावट क्यों आई?
उच्च लागत और कमजोर रियलाइजेशन के कारण EBITDA अनुमान से 10–15% कम रहा.
5. क्या श्री सीमेंट लॉन्ग टर्म निवेश के लिए अच्छा विकल्प है?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए यह स्टॉक वैल्यूएशन और डिमांड रिकवरी के हिसाब से आकर्षक बन सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)