Short Term Stocks: 3-4 हफ्तों में तगड़ी कमाई का मौका, शेयरखान ने चुने ये 5 टेक्निकल स्टॉक्स

Short Term Stocks: शेयरखान ने अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 5 स्टॉक्स को टेक्निकल सेट-अप के आधार पर पिक किया है. ये स्टॉक्स लॉन्ग टर्म में भी दमदार प्रदर्शन दिखाने की क्षमता रखते हैं. जानिए इन स्टॉक्स के नाम और टारगेट-स्टॉपलॉस क्य हैं.
Short Term Stocks: 3-4 हफ्तों में तगड़ी कमाई का मौका, शेयरखान ने चुने ये 5 टेक्निकल स्टॉक्स

इन 5 स्टॉक्स में अगले 3-4 हफ्ते के लिहाज से खरीदारी करनी है. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

Short Term Stocks: शेयर बाजार में इस समय वॉलेटिलिटी हाई है. इस उतार-चढ़ाव वाले बाजार में स्टॉक सलेक्शन आसान नहीं होता है. ऐसे माहौल में ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 5 स्टॉक्स (Short term stocks) को शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए पिक किया है. ये स्टॉक्स लॉन्ग टर्म के लिए भी पोर्टफोलियो में रखे जा सकते हैं.

ब्रोकरेज का मानना है कि इन स्टॉक्स के लिए चार्ट स्ट्रक्चर, मोमेंटम इंडिकेटर्स और टेक्निकल सेट-अप तेजी की तरफ इशारा कर रहे हैं. साथ ही मजबूत फंडामेंटल्स के दम पर ये स्टॉक्स लॉन्ग टर्म में भी अच्छा रिटर्न दिला सकते हैं. आइए जानते हैं इन स्टॉक्स के लिए खरीदारी रेंज, टारगेट-स्टॉपलॉस समेत पूरी टेक्निकल कहानी क्या है.

Sharekhan Technical Picks

शेयर का नामस्टॉपलॉसटेक्निकल टारगेट
ICICI Bank₹1229₹1382
PFC Ltd₹418₹470
Kalpataru Projects₹1253₹1409
Bank of Baroda₹260₹293
Yatharth Hospital₹800₹902

ICICI Bank Share Price Target

  • रेटिंग- BUY
  • CMP- ₹1280
  • खरीदारी रेंज- ₹1290-₹1278
  • स्टॉपलॉस- ₹1229
  • पहला टारगेट- ₹1331
  • दूसरा टारगेट- ₹1382
  • फंडामेंटल टारगेट- ₹1700
  • अवधि- 3-4 हफ्ते (टेक्निकल)
  • फंडामेंटल टारगेट 1 साल के लिए

ICICI Bank के शेयर ने अप्रैल महीने में निचले स्तर से मजबूत रिकवरी दिखाई है. वीकली चार्ट पर शेयर ने Doji पैटर्न बनाया है. डेली और वीकली मोमेंटम इंडिकेटर्स में बुलिश क्रॉसओवर देखने को मिल रहा है जो बताता है कि करेक्शन का दौर लगभग समाप्त हो गया है. ऐसे में आने वाले समय में इस शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है.

PFC Share Price Target

  • रेटिंग- BUY
  • CMP- ₹435
  • खरीदारी रेंज- ₹440-₹430
  • स्टॉपलॉस- ₹418
  • पहला टारगेट- ₹452
  • दूसरा टारगेट- ₹470
  • फंडामेंटल टारगेट- ₹546
  • अवधि- 3-4 हफ्ते (टेक्निकल)
  • फंडामेंटल टारगेट 1 साल के लिए

PFC के शेयर में 363 रुपए से लेकर 468 रुपए तक एक मजबूत तेजी दर्ज की गईर और फिर इसमें करेक्शन आया है. अब स्टॉक ने डाउनवर्ड चैनल को तोड़ दिया है और मोमेंटम इंडिकेटर में पॉजिटिव डाइवर्जेंस के साथ बुलिश क्रॉसओवर मिला है. यह संकेत देता है कि करेक्शन का दौर खत्म हो चुका है और फिर से शेयर में नया अपट्रेंड शुरू हो सकता है.

Kalpataru Projects Share Price Target

  • रेटिंग- BUY
  • CMP- ₹1,305
  • खरीदारी रेंज- ₹1,310-₹1,290
  • स्टॉपलॉस- ₹1,253
  • पहला टारगेट- ₹1,357
  • दूसरा टारगेट- ₹1,409
  • फंडामेंटल टारगेट- ₹1,500
  • अवधि- 3-4 हफ्ते (टेक्निकल)
  • फंडामेंटल टारगेट 1 साल के लिए

Kalpataru Projects का शेयर लंबे समय से एक रेंज में कंसोलिडेट कर रहा था. अब इस शेयर में अपसाइड ब्रेकआउट के संकेत दिख रहे हैं. इस समय यह स्टॉक अपने 52 वीक हाई के करीब कारोबार कर रहा है. मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI ने भी 60 के ऊपर पॉजिटिव क्रॉसओवर दिया है जिससे स्टॉक में तेजी की संभावना मजबूत हुई है.

Bank of Baroda Share Price Target

  • रेटिंग- BUY
  • CMP- ₹271
  • खरीदारी रेंज- ₹273-₹267
  • स्टॉपलॉस- ₹260
  • पहला टारगेट- ₹282
  • दूसरा टारगेट- ₹293
  • फंडामेंटल टारगेट- ₹320
  • अवधि- 3-4 हफ्ते (टेक्निकल)
  • फंडामेंटल टारगेट 1 साल के लिए

Bank of Baroda के शेयर ने वीकली चार्ट पर मजबूत ब्रेकआउट दिया है. वॉल्यूम में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है. इस शेयर के लिए ₹267 के स्तर पर अब मजबूत सपोर्ट बन गया है. मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI ने ओवरसोल्ड जोन से पॉजिटिव क्रॉसओवर दिया है. स्टॉक 200-DMA के ऊपर बंद हुआ है जो ट्रेंड में बदलाव और आगे तेजी के संकेत देता है.

Yatharth Hospital Share Price Target

  • रेटिंग- BUY
  • CMP- ₹835
  • खरीदारी रेंज- ₹840-₹830
  • स्टॉपलॉस- ₹800
  • पहला टारगेट- ₹868
  • दूसरा टारगेट- ₹902
  • फंडामेंटल टारगेट- ₹1036
  • अवधि- 3-4 हफ्ते (टेक्निकल)
  • फंडामेंटल टारगेट 1 साल के लिए

Yatharth Hospital का शेयर मई 2025 से कंसोलिडेशन फेज में था. हाल ही में स्टॉक ने 40-DMA और लोअर बोलिंजर बैंड के पास सपोर्ट लेकर अच्छी रिकवरी दिखाई है. डेली मोमेंटम इंडिकेटर में रिवर्सल के शुरुआती संकेत हैं और पिछले सप्ताह पॉजिटिव क्लोजिंग दर्ज हुई है. इससे संकेत मिलता है कि करेक्शन का दौर खत्म हो सकता है और निकट अवधि में तेजी देखने को मिल सकती है.

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6