&format=webp&quality=medium)
शुक्रवार को निफ्टी 275 अंक मजबूत होकर 24050 पर बंद हुआ. (प्रतीकात्मक फोटो)
Short Term Stocks to BUY: बीते हफ्ते शेयर बाजार के लिए शानदार रहा और छह हफ्तों से जारी गिरावट पर विराम लगा. निफ्टी में 5 सालों की सबसे बड़ी साप्ताहिक तेजी दर्ज की गई और यह 5.9% उछलकर 24050 पर बंद हुआ. साइकोलॉजिकल और टेक्निकल लिहाज से बुल्स की वापसी होती दिख रही है. इस तेजी वाले बाजार में सेठी फिनमार्ट के विकास सेठी ने शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए 2 स्टॉक्स को पिक किया है जिनपर सोमवार को फोकस कर सकते हैं
एक्सपर्ट के चुने दोनों स्टॉक्स में स्ट्रॉन्ग मोमेंटम बना हुआ है. इस हफ्ते इन स्टॉक्स में 21% तक की तेजी आई है. बाजार का जोश हाई है ऐसे में सोमवार को यह तेजी बने रहने की संभावना है जो शॉर्ट टर्म निवेशकों को कमाई का मौका दे रहा है.
बाजार के मोमेंटम की बात करें तो HDFC Securities के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट नंदीश शाह ने कहा कि निप्टी ने 24025 के स्विंग हाई को ब्रेक किया है. 50-DEMA 24200 पर है जिसे अब यह पार करने की कोशिश करेगा. स्विंग रेसिसटेंस 24571 पर है. शॉर्ट टर्म के लिए सपोर्ट 23700 पर है.
विकास सेठी की पहली पसंद Aegis Logistics है जो शुक्रवार को 4.4% की मजबूती के साथ BSE पर 633 रुपए पर बंद हुआ. इस शेयर के लिए शॉर्ट टर्म टारगेट 670 रुपए और स्टॉपलॉस 610 रुपए का दिया गया है. इस हफ्ते शेयर में 7.3% का उछाल दर्ज किया गया है. 52 वीक्स हाई 946.5 रुपए और लो 576 रुपए है.
यह कंपनी मुख्य रूप से ऑयल एंड गैस, केमिकल्स के लॉजिस्टिक बिजनेस में है. यह देश का सबसे बड़ा प्राइवेट LPG इंपोर्टर और हैंडलर है. देश के बड़े-बड़े पोर्ट पर इसके गैस एंड ऑयल टर्मिनल हैं. इसके कुल 6 टर्मिनल है. कंपनी तेजी से अपना कैपेसिटी एक्सपैंशन कर रही है. रिलायंस, BPCL, HPCL, टाटा स्टील, SHELL समेत दर्जनों बड़ी कंपनियां इसकी क्लाइंट हैं. इस समय ऑयल एंड गैस में स्ट्रैटिजिक फ्रंट लोडिंग किया जा रहा है जिसका फायदा इस कंपनी को मिलेगा. यही वजह है कि विकास सेठी ने इस स्टॉक को पिक किया है. कंपनी का फंडामेंटल मजबूत है और मार्जिन्स हेल्दी हैं.
ये भी पढ़ें: बाजार खुलते ही इन 2 स्टॉक्स पर करें फोकस, ICICI Direct ने शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए चुना
विकास सेठी की दूसरी पसंद IG Petrochemicals है जो शुक्रवार को 5.25% की मजबूती के साथ BSE पर 423 रुपए पर बंद हुआ. इस शेयर के लिए शॉर्ट टर्म टारगेट 440 रुपए और स्टॉपलॉस 405 रुपए का दिया गया है. इस हफ्ते शेयर में 21% का उछाल दर्ज किया गया है. पिछले दो हफ्ते में इसमें 26% के करीब तेजी आई है. 52 वीक्स हाई 519 रुपए और लो 318 रुपए है.
आईजी पेट्रोकेमिकल्स मुख्य रूप से कमोडिटी केमिकल बनाती है. यह कंपनी एक स्पेशल केमिकल बनाती है जिसका नाम PAN है और यह देश की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी प्रोड्यूसर है. भारत में अपने सेगमेंट में इसका 50% से अधिक मार्केट शेयर है. 20+ इंडस्ट्रीज के 120+ क्लाइंट्स को यह सर्व करती है. इसके अलावा यह कुछ और केमिकल्स भी बनाती है जिसका इस्तेमाल पेंट्स, प्लास्टिक, मेडिकल डिवाइस, केबल्स जैसे सेगमेंट में होता है. यह एक जीरो डेट कंपनी है और रिटर्न रेशियो भी दमदार है.
(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)