बुधवार को इन 3 स्टॉक्स पर करें फोकस, ब्रोकरेज ने शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए चुना

Short Term Stocks: अगर आप शॉर्ट टर्म के निवेशक हैं तो अगले 10 दिन के लिहाज से एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने 3 स्टॉक्स को पिक किया है. बुधवार को इन स्टॉक्स पर फोकस कर सकते हैं. नोट करें टारगेट और स्टॉपलॉस की पूरी डीटेल.
बुधवार को इन 3 स्टॉक्स पर करें फोकस, ब्रोकरेज ने शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए चुना

मंगलवार को निफ्टी 101 अंक मजबूत होकर 23483 पर बंद हुआ. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

Short Term Stocks: चार दिनों से जारी गिरावट पर मंगलवार को विराम लगा और निफ्टी 101 अंक मजबूत होकर 23483 पर बंद हुआ. डोमेस्टिक फैक्टर्स के अभाव में बाजार इस समय एक्सटर्नल फैक्टर्स से ज्यादा प्रभावित हो रहा है. इसमें ईरान-अमेरिका के बीच टेंशन और क्रूड ऑयस प्राइस मूवमेंट अहम है. अगर आप शॉर्ट टर्म के निवेशक हैं तो HDFC Securities ने तीन स्टॉक्स को पिक किया है. बुधवार के सेशन में इन स्टॉक्स पर फोकस कर सकते हैं.

HDFC Securities PICKS

शेयर का नामटारगेट प्राइसस्टॉपलॉसअवधि
JSW Cement₹135.50₹121.5010 दिन
Vaibhav Global₹247.00₹221.0010 दिन
Jindal Saw₹267.00₹237.0010 दिन

JSW Cement Share Price Target

JSW Cement का शेयर BSE पर 130 रुपए पर है. ब्रोकरेज इस भाव पर शेयर में खरीद की सलाह दी है और थोड़ा नीचे 123.5 रुपए के आसपास एक्यूमुलेट की सलाह दी है. 121.5 रुपए का स्टॉपलॉस मेंटेन करना है जबकि अगले 10 दिनों के लिहाज से 135.5 रुपए का टारगेट दिया गया है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में -1% और दो हफ्ते में 7.4% का रिटर्न दिया है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 162 रुपए और लो 106 रुपए है.

  • JSW Cement
  • CMP- ₹130
  • खरीदारी- ₹127.7-₹128.50
  • ऐवरेजिंग- ₹123.50
  • टारगेट प्राइस- ₹135.5
  • स्टॉपलॉस डीटेल- ₹121.5
  • अवधि- 10 दिन के लिए

Vaibhav Global Share Price Target

Vaibhav Global का शेयर मंगलवार को BSE पर पौने पांच फीसदी की मजबूती के साथ 235 रुपए पर बंद हुआ. इस भाव पर खरीदने और थोड़ा नीचे आने पर 225 रुपए के आसपास एक्यूमुलेट की सलाह दी है. 221 रुपए का स्टॉपलॉस मेंटेन करना है, जबकि अगले 10 दिनों के लिहाज से 247 रुपए का टारगेट दिया गया है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 3.3% और दो हफ्ते में 5% का रिटर्न दिया है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 293 रुपए और लो 174 रुपए है.

  • Vaibhav Global
  • CMP- ₹235
  • खरीदारी- ₹232-₹235
  • ऐवरेजिंग- ₹225
  • टारगेट प्राइस- ₹247
  • स्टॉपलॉस डीटेल- ₹221
  • अवधि- 10 दिन के लिए

Jindal Saw Share Price Target

Jindal Saw का शेयर मंगलवार को BSE पर फ्लैट 241 रुपए पर बंद हुआ. इस भाव पर खरीदने की सलाह है. 237 रुपए का स्टॉपलॉस मेंटेन करना है, जबकि अगले 10 दिनों के लिहाज से 267 रुपए का टारगेट दिया गया है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 5.3% और दो हफ्ते में 7.7% का रिटर्न दिया है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 260 रुपए और लो 153 रुपए है.

  • Jindal Saw
  • CMP- ₹241
  • खरीदारी- ₹250-₹252
  • ऐवरेजिंग- ₹241
  • टारगेट प्राइस- ₹267
  • स्टॉपलॉस डीटेल- ₹237
  • अवधि- 10 दिन के लिए

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6