7-9 दिन में कमाई के मौके! शुगर, फार्मा से लेकर एनर्जी तक इन 10 शेयरों पर बुलिश दांव

Stocks to Buy: टेक्निकल सेटअप और मजबूत रिस्क-रिवॉर्ड रेश्यो के आधार पर डोमेस्टिक ब्रोकरेज IDBI कैपिटल रिसर्च ने 7 से 9 दिनों के नजरिए से 10 स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है.
7-9 दिन में कमाई के मौके! शुगर, फार्मा से लेकर एनर्जी तक इन 10 शेयरों पर बुलिश दांव

  (प्रतीकात्मक फोटो)

Stocks to Buy: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स के लिए कई चुनिंदा शेयरों में खरीदारी के मौके बनते दिख रहे हैं. टेक्निकल सेटअप और मजबूत रिस्क-रिवॉर्ड रेश्यो के आधार पर डोमेस्टिक ब्रोकरेज IDBI कैपिटल रिसर्च ने 7 से 9 दिनों के नजरिए से 10 स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है.

इस लिस्ट में शुगर, फार्मा, हेल्थकेयर, इंश्योरेंस, एनर्जी और FMCG सेक्टर के शेयर शामिल हैं. कई शेयरों में 5% से 9% तक के संभावित अपसाइड का अनुमान जताया गया है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

IDBI Capital Stock List

  • Balrampur Chini Share
  • Narayana Hrudayalaya
  • Sai Life Sciences
  • Wockhardt
  • Varun Beverages
  • PB Fintech
  • Aster DM Healthcare
  • Chambal Fertilisers
  • Dr. Lal PathLabs
  • JSW Energy

किन शेयरों में सबसे ज्यादा दम?

इस लिस्ट में Wockhardt और Chambal Fertilisers and Chemicals सबसे ज्यादा संभावित रिटर्न वाले शेयरों में शामिल हैं.

Wockhardt में करीब 9% से ज्यादा अपसाइड का अनुमान है. वहीं Chambal Fertilisers में लगभग 8.75% तक की तेजी की संभावना जताई गई है.

इसके अलावा हेल्थकेयर स्पेस में Aster DM Healthcare और Dr. Lal PathLabs पर भी एक्सपर्ट्स बुलिश हैं.

शेयर टारगेट प्राइस

स्टॉक का नामबाय रेंज (₹)स्टॉप लॉस (₹)टारगेट (₹)डाउनसाइड (₹)अपसाइड (₹)
BALRAMCHIN544533568-2.02%4.41%
NH185118001965-2.76%6.16%
SALIFE110210671172-3.18%6.35%
WOCKPHARMA157615051720-4.51%9.14%
VBL506493532-2.57%5.14%
POLICBZR171516661813-2.86%5.71%
ASTERDM757.5729818-3.76%7.99%
CHAMBLFERT457440497-3.72%8.75%
LALPATHLAB162815701750-3.56%7.49%
JSWENERGY522507552-2.87%5.75%

ट्रेडर्स को किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?

ये कॉल्स शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के लिए हैं, इसलिए स्टॉप लॉस का पालन करना बेहद जरूरी है. बाजार में वोलैटिलिटी बनी रह सकती है. ग्लोबल संकेतों का असर तेज हो सकता है. सेक्टर आधारित मूवमेंट देखने को मिल सकते हैं. ऐसे में पोजिशन साइजिंग और रिस्क मैनेजमेंट पर फोकस रखना जरूरी होगा.

बड़ी गिरावट के साथ उबर कर बंद हुआ बाजार

पश्चिम एशिया में जारी तनावों के बीच वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के चलते सोमवार को भारतीय शेयर बाजार दिन के निचले स्तर से शानदार वापसी करते हुए हरे निशान बंद हुआ. इस दौरान प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स ने दिन के निचले स्तर से 1,100 अंकों से ज्यादा की रिकवरी करके और निफ्टी 50 ने दिन के निचले स्तर से 300 अंकों से ज्यादा की रिकवरी करके बढ़त के साथ कारोबार का समापन किया.

  • इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 77.05 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 75,315.04 पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी 6.45 अंक यानी 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 23,649.95 पर क्लोज हुआ.
  • प्रमुख बेंचमार्कों की तुलना में व्यापक बाजारों का प्रदर्शन खराब रहा. निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.26 फीसदी और निफ्टी मिडकैप इेंडेक्स में 0.15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

निवेशकों को 3 लाख करोड़ का नुकसान

इस दौरान, बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पिछले सत्र के 461 लाख करोड़ रुपए से घटकर 458 लाख करोड़ रुपए हो गया, जिससे निवेशकों को एक ही सत्र में करीब 3 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस की नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6