&format=webp&quality=medium)
10 अप्रैल को निफ्टी 275 अंक चढ़कर बंद हुआ. (File Image)
Short term Stocks: बीते हफ्ते बेंचमार्क इंडेक्स ने 5 साल से भी ज्यादा समय में अपना सबसे मजबूत वीकली प्रदर्शन दर्ज किया है. निफ्टी में लगातार हफ्तों से जारी गिरावट पर ब्रेक लगा. ईरान और अमेरिका के बीच छह हफ्ते के संघर्ष के बाद हुए सीजफायर के चलते बाजार का सेंटिमेंट्स में सुधार आया था. इसके साथ ही, कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट ने भी ग्लोबल मार्केट में तेजी लाने में मदद की. इस बाजार में HDFC सिक्योरिटीज ने 2 स्टॉक्स को शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए पिक किया है. सोमवार को बाजार खुलते ही इन स्टॉक्स पर फोकस कर सकते हैं.
वीकली आधार पर निफ्टी ने लगातार छह हफ्तों की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए 5.89% की जोरदार बढ़त दर्ज की. यह 5 फरवरी 2021 के बाद प्रतिशत के लिहाज से सबसे बड़ी वीकली तेजी है.
HDFC सिक्योरिटीज के अनुसार 24,025 के स्विंग हाई रेजिस्टेंस के ऊपर ब्रेकआउट के साथ, निफ्टी अब 24,200 के पास 50-DEMA को टारगेट करता हुआ दिख रहा है, जिसके बाद 24,571 पर स्विंग लो रेजिस्टेंस का नंबर आता है. नीचे की तरफ, 23,700 एक नए शॉर्ट-टर्म सपोर्ट लेवल के तौर पर उभरा है.
ये भी जरूर पढ़ें- बुल रन का आगाज! 9 दिनों के लिए इन 5 स्टॉक्स पर लगाएं दांव, जानें टारगेट और स्टॉपलॉस
HDFC सिक्योरिटीज ने अगले 10 दिनों के लिहाज से Raymond को पिक किया है. BSE पर यह शेयर 385.60 रुपए पर है. ब्रोकरेज ने 383-387 रुपए के दायरे में खरीद की सलाह दी है. शॉर्ट टर्म के लिए 405 रुपए का टारगेट और 365 रुपए का स्टॉपलॉस दिया है. 371 रुपए पर ऐड ऑन डिप की सलाह दी है.

डेली चार्ट पर कीमत एक मजबूत बुलिश कैंडल बना रही है. इंट्राडे चार्ट पर कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ वॉल्यूम में भी उछाल देखा गया. इंट्राडे पर एक बुलिश ब्रेकआउट देखने को मिला है. कीमत प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रही है. RSI एक पॉजिटिव संकेत दे रहा है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 9.84% और दो हफ्ते में 12.68% का रिटर्न दिया है.
ये भी जरूर पढ़ें- मार्च की गिरावट ने बिगाड़ा म्यूचुअल फंड कंपनियों का गणित? जानें किन शेयरों में अभी भी है दम
HDFC सिक्योरिटीज ने अगले 10 दिन के लिहाज से दूसरा स्टॉक Voltamp Transformers को पिक किया है. BSE पर यह शेयर 9098 रुपए पर है. ब्रोकरेज ने 9252-9350 रुपए के दायरे में खरीद की सलाह दी है. शॉर्ट टर्म के लिए 9902 रुपए का टारगेट और 8800 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है.

डेली चार्ट पर पिछले स्विंग हाई का ब्रेकआउट दिया है. इंट्राडे चार्ट पर कीमतों में बढ़ोतरी के साथ वॉल्यूम में भी उछाल देखा गया. आवर्ली चार्ट पर बुलिश RSI सेटअप बना है. आवर्ली चार्ट पर हायर टॉप और हायर बॉटम बना है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 1.83% और दो हफ्ते में 10.55% का रिटर्न दिया है.
(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)