10 से 15 दिनों में मुनाफा कमाकर देंगे ये 2 Stock, एक नवरत्न PSU, दूसरा डेटा सेंटर का दिग्गज; जानिए टारगेट

Stocks to BUY: ब्रोकरेज हाउस HDFC Securities ने शॉर्ट टर्म लिहाज से निवेशकों के लिए दो दमदार स्टॉक्स पर खरीदारी की राय दी है. गले 10-15 दिनों के नजरिए से आप इन दोनों शेयरों में खरीदारी करके चल सकते हैं.
10 से 15 दिनों में मुनाफा कमाकर देंगे ये 2 Stock, एक नवरत्न PSU, दूसरा डेटा सेंटर का दिग्गज; जानिए टारगेट

HDFC Securities ने शॉर्ट टर्म के लिए इन दो शेयरों में दी खरीदारी की राय. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Stocks to BUY: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अगर आप शॉर्ट टर्म कमाई के मौके तलाश रहे हैं तो ब्रोकरेज हाउस HDFC Securities ने निवेशकों के लिए दो दमदार स्टॉक्स पर खरीदारी की राय दी है. पहला नाम डेटा सेंटर थीम से जुड़ी Anant Raj का है, जहां कंपनी के लिए आने वाले वर्षों में बड़ा ग्रोथ अवसर दिख रहा है.

वहीं दूसरा स्टॉक Navratna PSU Engineers India (EIL) है, जिसे मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन, कंसल्टेंसी बिजनेस की ग्रोथ और ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ते निवेश का फायदा मिल सकता है. अगले 10-15 दिनों के नजरिए से आप इन दोनों शेयरों में खरीदारी करके चल सकते हैं.

Anant Raj Share Price

HDFC Securities ने डेटा सेंटर सेक्टर में काम करने वाली कंपनी Anant Raj Limited पर खरीदारी की राय दी है. ये शेयर अभी 590 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. इसे 570-575 के रेंज में खरीदारी की राय है. स्टॉपलॉस 528 पर लगाना है और अगले 15 दिनों के लिए रखें. शेयर में 645 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है.

अनंत राज लिमिटेड के लिए डेटा सेंटर सेक्टर पर बड़े अवसर दिखाई दे रहे हैं. अगले 5 साल में 30% CAGR की उम्मीद लगाई जा रही है. ये सेक्टर फिलहाल भारत की ग्रोथ स्टोरी में बड़ी भूमिका निभा रहा है. Global DC क्षमता में भारत की हिस्सेदारी 1.5% से बढ़कर 2-3% हो गई है. अगले 10 वर्षों के लिए 15GW+ नई क्षमता की मजबूत पाइपलाइन का अनुमान है. ये कंपनी के लिए बड़ा अवसर है.

Anant Raj Share Price Performance

अनंत राज मल्टीबैगर शेयर है. और शॉर्ट टर्म में भी शेयर का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है. शेयर 1 हफ्ते में 16% चढ़ा है. 1 महीने में 15%, 3 महीने में 20%, साल में अभी तक 6%, 6 महीने में 9%, 1 साल में 3% रिटर्न रहा है. थोड़ा लॉन्ग टर्म में देखें तो शेयर 2 सालों में 76%, 3 सालों में 278%, 5 सालों में 787% और 10 सालों में 2,115% का रिटर्न दे चुका है.

अवधि% गेन/लॉस
1 सप्ताह16%
2 सप्ताह15%
1 महीना15.58%
3 महीने20%
YTD7%
6 महीने9.11%
1 साल3.20%
2 साल76%
3 साल278.22%
5 साल787.06%
10 साल2,115%

Engineers India Share Price

इंजीनियर्स इंडिया में भी शॉर्ट टर्म के लिए खरीदारी की राय है. शेयर 237 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. स्टॉपलॉस 226 रुपये पर रखना है. 10 दिनों का टारगेट है, शेयर में 255 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है.

चौथी तिमाही के बाद EIL को मीडियम टर्म के कारोबार को लेकर भरोसा बना हुआ है. कंपनी ने FY27 में करीब ₹8,000 करोड़ के नए ऑर्डर मिलने का अनुमान जताया है. यह ग्रोथ रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल्स, एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर और कंसल्टेंसी सेवाओं में मौजूद मजबूत अवसरों के दम पर आने की उम्मीद है.

कंपनी का कंसल्टेंसी बिजनेस अभी भी कमाई का सबसे बड़ा आधार बना हुआ है. FY27 में इस कारोबार से 15-20% रेवेन्यू ग्रोथ और 20-25% मार्जिन मिलने की उम्मीद है. वहीं, भारत की ऊर्जा सुरक्षा योजनाओं के चलते कोल गैसीफिकेशन (Coal Gasification) का क्षेत्र भी EIL के लिए एक बड़ा और उभरता हुआ अवसर बनकर सामने आ रहा है.

1965 में बनी कंपनी Engineers India Ltd ग्लोबल इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी और EPC सेक्टर में काम करती है. ये तेल-गैस और पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री को सेवाएं देती है. इंफ्रा, वाटर & वेस्ट मैनेजमेंट, सोलर & न्यूक्लियर पावर, फर्टिलाइजर सेक्टर में भी कंपनी का कामकाज है.

Engineers India Share Price Performance

अवधि% गेन / लॉस
1 सप्ताह1.26%
2 सप्ताह0.19%
1 महीना-9.25%
3 महीने17.34%
YTD17%
6 महीने17.89%
1 साल2.41%
2 साल7%
3 साल120.57%
5 साल181.96%
10 साल147.50%

बाजार में फिलहाल उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. न बाजार में बहुत बड़ा करेक्शन आ रहा है, न ही टिकने वाली रिकवरी ही आ पा रही है. लेकिन ऐसे ही माहौल में सही लेवल पर सही स्टॉक में दांव लगाकर मुनाफा कमाया जा सकता है. फिलहाल अगले कुछ दिनों में इन शेयरों में ब्रोकरेज को कमाई का मौका दिख रहा है, जहां आप खरीदारी करके चल सकते हैं.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6