&format=webp&quality=medium)
सोमवार को निफ्टी 208 अंक टूटकर 23842 पर बंद हुआ. (प्रतीकात्मक फोटो)
Short Term Stocks: भारतीय शेयर बाजार इस समय बहुत ज्यादा वोलैटाइल है. बीते हफ्ते 24000 के पार क्लोजिंग देने के बाद सोमवार को सेलर्स हावी हो गए और निफ्टी 208 अंक टूटकर 23842 पर बंद हुआ. नियर टर्म में क्रूड ऑयल प्राइस और FIIs का फ्लो बाजार की दिशा और दशा तय करेंगे. ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने अगले 3 महीने के लिहाज से 3 स्टॉक्स को पिक किया है. शॉर्ट टर्म निवेशक बुधवार को इन स्टॉक्स पर फोकस कर सकते हैं.
ईरान युद्ध को लेकर क्या अपडेट्स आते हैं, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर क्या स्थिति बनती है, Q4 में कॉर्पोरेट की कमाई कैसी होगी, FIIs का इन्फ्लो कब वापस आता है और रुपए की चाल क्या होगी. ये 5 फैक्टर्स नियर टर्म में बाजार का सेंटिमेंट और ट्रेंड सेट करेंगे. ऐसे में अगर आप शॉर्ट टर्म के लिए किसी स्टॉक में निवेश करते हैं तो स्टॉपलॉस हर हाल में मेंटेन करना चाहिए.

| स्टॉक का नाम | CMP (₹) | टाइम फ्रेम | टारगेट (₹) | स्टॉपलॉस (₹) | 52W H/L (₹) | 1 महीने का रिटर्न |
| Radico Khaitan | 2808 | 3 महीने | 3100 | 2548 | 3695 / 2310 | +0.4% |
| Reliance Industries | 1315 | 3 महीने | 1480 | 1237 | 1611 / 1197 | -5% |
| Titan Ltd | 4437 | 3 महीने | 4900 | 4098 | 4524 / 3202 | +9% |
टेक्निकल ऐनालिसिस की बात करें तो सैमको सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च ऐनालिस्ट ओम मेहरा ने कहा कि निफ्टी के लिए 23500-23400 एक क्रूशियल सपोर्ट है. तेजी बनने पर 24000-24100 के जोन में बिकवाली हावी होती है. जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि ईरान-अमेरिका सीजफायर और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ब्लॉकेड से जुड़े अपडेट्स पर फोकस बनाकर रखना चाहिए. क्रूड का मूवमेंट इस समय बाजार की दिशा तय करता है.
ये भी पढ़ें: Q4 रिजल्ट से पहले खरीदें ये 2 Wind Energy Stocks, ब्रोकरेज ने कहा- 65% तक मिल सकता है रिटर्न
Radico Khaitan का शेयर BSE पर 2808 रुपए पर है. ICICI Direct ने इस शेयर को 2700-2772 रुपए के दायरे में खरीद की सलाह दी है. अगले 3 महीने के लिहाज से 3100 रुपए का टारगेट दिया है जबकि 2548 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 3695 रुपए और लो 2310 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 4.6%, एक महीने में 0.4%, तीन महीने में -4% और इस साल अब क -14% का रिटर्न दिया है.
रेडिको खेतान देश की लीडिंग IMFL यानी इंडियन मेड फॉरन लिक्वर कंपनी है. मोस्ट पॉप्युलर वोदका ब्रांड Magic Moments इसी कंपनी का है. इस कंपनी का पुराना नाम रामपुल डिस्टिलरी है और यह 1943 से कामकाज कर रही है. वर्तमान में इसके 44 बॉटलिंग यूनिट्स हैं और 321 मिलियन लीटर की एनुअल कैपेसिटी है. 1 लाख रीटेलर्स पर इसके प्रोडक्ट की बिक्री होती है.
Reliance Industries का शेयर BSE पर 1315 रुपए पर है. ICICI Direct ने इस शेयर को 1306-1336 रुपए के दायरे में खरीद की सलाह दी है. अगले 3 महीने के लिहाज से 1480 रुपए का टारगेट दिया है जबकि 1237 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 1611 रुपए और लो 1197 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 1%, एक महीने में -5%, तीन महीने में -9.5% और इस साल अब क -16.5% का रिटर्न दिया है.
ये भी पढ़ें: ₹520 पर जा सकता है इस महारत्न कंपनी का शेयर, 5 प्वाइंट्स में समझें मल्टी ईयर ग्रोथ की दमदार कहानी
Titan का शेयर BSE पर 4437 रुपए पर है. ICICI Direct ने इस शेयर को 4315-4435 रुपए के दायरे में खरीद की सलाह दी है. अगले 3 महीने के लिहाज से 4900 रुपए का टारगेट दिया है जबकि 4098 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 4524 रुपए और लो 3202 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 4.5%, एक महीने में 9%, तीन महीने में 5% और इस साल अब क 10% का रिटर्न दिया है.
Q4 बिजनेस अपडेट्स में कंपनी ने बताया कि कंज्यूमर बिजनेस का रेवेन्यू ग्रोथ 46% रहा. 47 नए स्टोर्स जोड़े गए और टोटल स्टोर्स की संख्या 3603 पर पहुंच गई. इसमें डोमेस्टिक बिजनेस का ग्रोथ 42% रहा. ओवरऑल ज्वैलरी सेगमेंट का बिजनेस ग्रोथ 46% रहा जिसमें
तनिष्क, मिया, जोया का बिजनेस ग्रोथ 47% और कैरेटलेन का ग्रोथ 24% रहा. वॉच सेगमेंट का ग्रोथ 7% और आईकेयर सेगमेंट का ग्रोथ 16% रहा. इमर्जिंग सेगमेंट का बिजनेस ग्रोथ 17% रहा. फिलहाल कंपनी ने यह नहीं बताया कि है कि किस तारीख को रिजल्ट का ऐलान किया जाएगा.
(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)