रिकवरी मोड में आ रहा बाजार, शॉर्ट टर्म में कमाई करा सकते हैं ये 2 Stocks

Short term Stocks: बाजार में शानदार रिकवरी देखी जा रही है. इस रिकवरी वाले बाजार में एक्सपर्ट ने Concord Enviro Systems and Aptus Value Housing Finance को आपकी कमाई के लिए पिक किया है.
रिकवरी मोड में आ रहा बाजार, शॉर्ट टर्म में कमाई करा सकते हैं ये 2 Stocks

Short term Stocks to BUY.

Stocks to BUY: शेयर बाजार में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई. कल की भयंकर बिकवाली के बाद आज निफ्टी 374 अंक मजबूत होकर 22535 पर बंद हुआ. इंट्राडे में यह 22700 के करीब भी पहुंचा था. बाजार में इस समय वोलाटिलिटी हाई है ऐसे में सलेक्टेड स्टॉक्स पर फोकस करें. सेठी फिनमार्ट के विकास सेठी ने शॉर्ट टर्म में कमाई के लिहाज से Concord Enviro Systems और Aptus Value Housing Finance को पिक किया है. कल बाजार खुलने पर इन दोनों स्टॉक पर नजर रखें और जानिए टारगेट समेत पूरी डीटेल.

Concord Enviro Systems Share Price Target

एक्सपर्ट का पहला पिक Concord Enviro Systems है जिसका शेयर 530 रुपए पर है. यह कंपनी वेस्ट वाटर मैनेजमेंट में काम करती है जिसमें यह वाटर ट्रीटमेंट कंपोनेंट की मैन्युफैक्चरिंग करती है. ZLD सॉल्यूशन में यह मार्केट लीडर है. 14 देशों में इसके 289 डोमेस्टिक और 21 इंटरनेशनल कस्टमर्स हैं. FY25 के नौ महीनों में कंपनी का 62% रेवेन्यू डोमेस्टिक और 38% एक्सपोर्ट से है. कंपनी का फंडामेंटल मजबूत है. 515 रुपए का स्टॉपलॉस और 560 रुपए का शॉर्ट टर्म टारगेट दिया गया है. इस स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 860 रुपए और लो 409 रुपए है जो इसने मार्च के पहले हफ्ते में बनाया था.

Add Zee Business as a Preferred Source

Aptus Value Housing Finance Share Price Target

एक्सपर्ट का दूसरा पिक Aptus Value Housing Finance है जो पौने चार फीसदी की तेजी के साथ 305 रुपए पर है. 325 रुपए का शॉर्ट टर्म टारगेट और 290 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है. इस स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 402 रुपए और लो 267 रुपए है जो इसने 28 जनवरी को बनाया था. ओवरऑल एनबीएफसी स्पेस में इस समय शानदार रिकवरी देखी जा रही है. यह एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है जो अफोर्डेबल हाउसिंग सेगमेंट में लोन देती है. इसका फोकस फर्स्ट टाइम होम बायर्स पर है और साउथ इंडिया में इसका मजबूत प्रजेंस है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6