&format=webp&quality=medium)
सोमवार यानी 20 अप्रैल को निफ्टी 38 अंक मजबूत होकर 24391 पर खुला. (प्रतीकात्मक फोटो)
Short Term Stocks: हफ्ते की शुरुआत पॉजिटिव नोट पर हुई. सोमवार को निफ्टी 38 अंक मजबूत होकर 24391 पर खुला, हालांकि प्रॉफिट बुकिंग के कारण यह 24300 के नीचे फिसल गया है. इस समय बाजार में स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन देखा जा रहा है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने 3 स्टॉक्स को टेक्निकल ऐनालिसिस के आधार पर चुना है. शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए इन स्टॉक्स में पोजिशन लेकर कमाई का मौका बनता दिख रहा है.
बाजार के आउटलुक को लेकर एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा कि टेक्निकल लिहाज से निफ्टी का रेसिसटेंस 24415 पर है. अगर यह 24500 के पार सस्टेन करता है तो यह पहले 24762 की तरफ मूव करेगा फिर 25000 की तरफ जाएगा. वहीं अगर 24000-23900 की रेंज को तोड़ने पर निफ्टी 23555 के स्तर तक फिसल सकता है.
| स्टॉक का नाम | CMP (17 अप्रैल क्लोजिंग) | रेटिंग | खरीदारी की रेंज | टारगेट 1 | टारगेट 2 | स्टॉपलॉस | अवधि | संभावित रिटर्न |
| BHEL Ltd | ₹317 | BUY | ₹310 - ₹303 | ₹355 | ₹365 | ₹283 | 3-4 हफ्ते | 16% - 19% |
| Mazagon Dock | ₹2616 | BUY | ₹2520 - ₹2470 | ₹2724 | ₹2850 | ₹2380 | 3-4 हफ्ते | 9% - 14% |
| Nippon Life AMC | ₹1015 | BUY | ₹1000 - ₹980 | ₹1090 | ₹1130 | ₹940 | 3-4 हफ्ते | 10% - 14% |
बीते हफ्ते BHEL के शेयर में 11% से अधिक तेजी दर्ज की गई. वीकली चार्ट पर शेयर ने कप एंड हैंडल पैटर्न को 307 रुपए के ऊपर ब्रेक किया है जो मीडियम टर्म अपट्रेंड को दिखाता है. वॉल्यूम में तेजी से इस ब्रेकआउट को सपोर्ट मिला है जो भरोसे को दिखाता है. मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI भी शेयर में मजबूती की तरफ इशारा कर रहा है. इसके अलावा शुक्रवार को कंपनी ने FY26 के लिए बिजनेस अपडेट्स जारी किया. 18% ग्रोथ के साथ रेवेन्यू 32350 करोड़ रुपए रहा. प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, FY26 में कंपनी को 75000 करोड़ रुपए का फ्रेश ऑर्डर मिला है जिसकी मदद से कंपनी का ऑर्डर बुक 2.4 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है.
ये भी पढ़ें: देश की सबसे बड़ी डिफेंस कंपनी के लिए बड़ी खुशखबरी, अब भारत में बनेगी F414 जेट इंजन; ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाह
वीकली चार्ट पर मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर ने मीडियम टर्म फॉलिंग चैनल को 2430 रुपए के ऊपर ब्रेक किया है. एक बुलिश कैंडल इस अपट्रेंड के बने रहने की तरफ इशारा करता है. इसके अलावा 2000 रुपए के होरिजोंटल सपोर्ट से भी शेयर ने मजबूत बाउंस बैक किया है जिसको इसने जुलाई 2024 से लगातार मेंटेन किया है. मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI भी शेयर के लिए पॉजिटिव है. इस हफ्ते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जर्मनी के दौरे पर जाएंगे जिसमें TKMS के साथ 6 सबमरीन्स को लेकर डील फाइनल संभव है. मझगांव डॉक ही TKMS की मदद से यह सबमरीन्स बनाएगी और यह प्रोजेक्ट 90 हजार करोड़ रुपए का हो सकता है.
वीकली चार्ट पर निप्पॉन लाइफ इंडिया एएमसी ने 990-800 रुपए के कंसोलिडेशन रेंज को ब्रेक किया है जिसे वॉल्यूम का सपोर्ट मिल रहा है. डेली चार्ट पर शेयर लगातार हायर हाई हायर लो पैटर्न बना रहा है जो पॉजिटिव बायस की तरफ इशारा करता है. यह शेयर लगातार 20, 50, 100 और 200 दिनों के SMA यानी सिंपल मूविंग ऐवरेज के ऊपर बना है जो पोजिशनल निवेशकों को मौका दे रहा है. मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI भी इस शेयर में खरीदारी की तरफ इशारा करता है.
(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)