&format=webp&quality=medium)
अगले हफ्ते आने वाले नतीजों से पहले बाजार में हलचल तेज है. (File Image)
Stocks to Buy: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों की नजर उन स्टॉक्स पर रहती है, जहां मजबूत फंडामेंटल्स के साथ शॉर्ट-टर्म कमाई का मौका दिखे. ऐसे में सेठी फिनमार्ट के विकास सेठी ने 2 स्टॉक्स पर खरीदारी की सलाह दी है. IT और स्पेशियलिटी पैकेजिंग सेक्टर से जुड़े Aurionpro Solutions और Ester Industries में एक्सपर्ट को मजबूत ग्रोथ, बेहतर ऑर्डर बुक, आने वाले तिमाही नतीजों और लॉन्ग-टर्म बिजनेस ट्रिगर्स के चलते अच्छा अपसाइड नजर आ रहा है.
Aurionpro Solutions
Ester Industries
सेठी फिनमार्ट के विकास सेठी ने आईटी कंपनी Aurionpro Solutions पर खरीद की सलाह दी है. स्टॉक के लिए शॉर्ट-टर्म टारगेट 930 रुपए दिया है. स्टॉप लॉस 865 रुपए रखना है.
क्यों करें निवेश?
विकास सेठी ने कहा कि Aurionpro Solutions एक आईटी सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाली कंपनी है, जो मुख्य रूप से डेटा सेंटर सॉल्यूशंस प्रोवाइड करती है. कंपनी क्लाउड सर्विसेज, स्मार्ट सिटी इनिशिएटिव्स जैसे सेगमेंट में ऑपरेट करती है.
350 क्लाइंट- Aurionpro Solutions के 350 से ज्यादा क्लाइंट्स हैं. हाई ग्रोथ सेक्टर्स जैसे- BFSI, डेटा सेंटर्स, फिनटेक, कैपिटल मार्केट, टेलीकॉम इन सभी सेक्टर्स को कैटर करती है.
ऑर्डर बुक- Aurionpro Solutions के पास 1,700 करोड़ रुपए का ऑर्डर बुक है. हाल ही में कंपनी को 350 करोड़ रुपए का डेटा सेंटर का ऑर्डर मिला है.
फंडामेंटल्स- कंपनी के फंडामेंटल्स मजबूत हैं. अच्छे प्रॉफिट मार्जिन, अच्छे रिटर्न रेश्यो, जीरो डेट कंपनी है.
होल्डिंग- FII-DII कंपनी में 17-18% होल्डिंग रखते हैं. इनमें मालाबार फंड, गोल्डमैन सैक्स आदि शामिल हैं.
सोमवार को कंपनी के नतीजे आने वाले हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि Aurionpro Solutions के नतीजे अच्छे आ सकते हैं.
ये भी जरूर पढ़ें- एक्सपर्ट की पसंद बने ये 3 मिडकैप शेयर, एक में 62% तक रिटर्न की उम्मीद
शेयर का प्रदर्शन
स्टॉक का 52 वीक हाई 1,663.15 रुपए और लो 720.10 रुपए है. कंपनी का मार्केट कैप 4,956.69 करोड़ रुपए है. पिछले 2 हफ्ते में शेयर ने 7.66 फीसदी और एक महीने में 6.70 फीसदी रिटर्न दिया है. लेकिन इस साल शेयर में अब तक 15.33 फीसदी तक गिरावट आई है.
| स्टॉक | करंट प्राइस | टारगेट | 52 वीक हाई | 52 वीक लो |
| Ester Industries | ₹103.24 | ₹115 | ₹155.55 | ₹68.80 |
| Aurionpro Solutions | ₹896.95 | ₹930 | ₹1,663.15 | ₹720.10 |
विकास सेठी ने फलेक्सिबल पैकेजिंग कंपनी Ester Industries पर खरीद की सिफारिश की है. स्टॉक के लिए शॉर्ट-टर्म टारगेट 115 रुपए दिया है और 90 रुपए का स्टॉप लॉस रखा है. करंट प्राइस से इसमें 11 फीसदी का अपसाइड दिख सकता है.
क्यों करें खरीदारी?
एक्सपर्ट का कहना है कि Ester Industries स्पेशियलिटी पॉलीमर और बोपेड फिल्म्स बनाती है, जहां पर डिमांड-सप्लाई में सुधार माना जा रहा है. कंपनी के नतीजे मंगलवार को आने वाले हैं. मार्च तिमाही के नतीजे अच्छे रहने के अनुमान हैं.
ट्रिगर- विकास सेठी ने कहा कि Ester Industries के लिए एक लॉन्ग-टर्म बहुत अच्छा ट्रिगर है. कनाडा की कंपनी लूप इंडस्ट्रीज के साथ यह ज्वाइंट वेंचर (JV) सेटअप कर रही है एस्टर लूप इन्फाइनेंट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड.
इसके तहत ये प्लास्टिक्स को केमिकल रिसाइकलिंग टेक्नोलॉजी की पेटेंड और इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के लिए एक प्लांट सेटअप कर रही है. लॉन्ग-टर्म में यह कंपनी के लिए पॉजिटिव है.
ये भी जरूर पढ़ें- 55% तक रिटर्न तक रिटर्न की तैयारी! इन 5 स्टॉक्स में खरीद की सलाह
शेयर का प्रदर्शन
स्टॉक का 52 वीक हाई 155.55 रुपए और लो 68.80 रुपए है. बीते एक हफ्ते में शेयर 14.49 फीसदी और 2 हफ्ते में 15.43 फीसदी बढ़ा है. पिछले एक महीने में शेयर ने 19.59 फीसदी रिटर्न दिया है. हालांकि, पिछले एक साल में शेयर 11.08 फीसदी गिरा है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस की नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)