&format=webp&quality=medium)
Short Term High Profit: अगर आप बाजार में लंबे समय तक पैसे नहीं लगाना चाहते और जल्दी मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो 15 दिनों के लिए पोसिशनल ट्रेडिंग एक बेहतर विकल्प हो सकता है. ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने 4 स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है. इनमें जोखिम सीमित है लेकिन संभावित रिटर्न बेहतरीन है.
NTPC Share Price Target
NTPC की सहायक कंपनी NTPC Green Energy में तेजी की संभावना जताई गई है. इस स्टॉक को 107 से 108.50 रुपए के दायरे में खरीदने की सलाह है. स्टॉपलॉस 106.50 रुपए रखा गया है और टारगेट 114.50 रुपए तय किया गया है. यानी यह स्टॉक कम समय में 5 से 6 प्रतिशत तक का रिटर्न दे सकता है.
VIP Share Price Target
लगेज और ट्रैवल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी VIP Industries का शेयर भी इस सूची में शामिल है. इसे 442 से 448 रुपए के बीच खरीदने की सलाह दी गई है. इस पर 437 रुपए का स्टॉपलॉस और 493 रुपए का टारगेट रखा गया है. कंपनी के फंडामेंटल मजबूत हैं और ट्रैवल सेक्टर में रिकवरी का लाभ मिल सकता है.
ITC Share Price Target
आईटीसी ग्रुप की होटल कंपनी ITC Hotels का शेयर भी पोसिशनल ट्रेडिंग के लिए चुना गया है. इसे 230 से 232.50 रुपए के दायरे में खरीदने की सलाह दी गई है. इसमें 227 रुपए का स्टॉपलॉस रखा गया है, जबकि 249 रुपए तक जाने की उम्मीद है.
Titagarh Rail Share Price Target
रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनी टिटागढ़ रेल में भी खरीदारी की सलाह है. इसे 945 से 955 रुपए के बीच खरीद सकते हैं. 935 रुपए का स्टॉपलॉस और 1,015 रुपए का टारगेट तय किया गया है. सरकार की रेलवे पर लगातार फोकस और कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक इसे आकर्षक बनाती है.