&format=webp&quality=medium)
Defence PSU Stocks to BUY.
Defence PSU Stocks to BUY: कल की तेजी के बाद आज बाजार में बड़े मूव का अभाव देखा जा रहा है और निफ्टी 50 अंकों की गिरावट के साथ 24900 के नीचे कारोबार कर रहा है. इस समय ग्लोबल फैक्टर्स हावी हैं. इजरायल ने ईरान के परमाणु हथियार और बैलिस्टिक मिसाइलों को पूरी तरह खत्म करने की बात की है, जो युद्ध के अभी जारी रहने की संभावना को बल दे रहा है. इस बाजार में सलेक्टेड स्टॉक्स पर फोकस करना चाहिए. ब्रोकरेज ने अगले 15 दिनों के लिहाज से पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए 3 डिफेंस पीएसयू स्टॉक्स को पिक किया है. जानिए इनके लिए क्या टारगेट और स्टॉपलॉस दिए गए हैं.
Bharat Electronics का शेयर 406 रुपए पर है. इस स्टॉक को 402-406 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह है. एक्सिस डायरेक्ट ने अगले 15 दिन के लिहाज से 422 रुपए का टारगेट और 401 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है. यह शेयर पहली बार 400 के आंकड़े को पार किया है और इस समय अनचार्टेड टेरिटरी में ट्रेड कर रहा है. 19 फरवरी को शेयर ने 240 रुपए का इस साल का लो बनाया था. पिछले एक हफ्ते में 2.5%, दूसरे हफ्ते में 5% और एक महीने में 11% की तेजी आई है.
Cochin Shipyard का शेयर 2222 रुपए पर है. इस स्टॉक को 2183-2205 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह है. एक्सिस डायरेक्ट ने अगले 15 दिन के लिहाज से 2511 रुपए का टारगेट और 2103 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है. इस स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 2977 रुपए और लो 1180 रुपए है जो इसने 18 फरवरी को बनाया था. निचले स्तर से यह करीब डबल हो चुका है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में -1% की गिरावट आई है. दो हफ्ते का रिटर्न 10% और एक महीने का रिटर्न 9% है.
Bharat Dynamics का शेयर 1930 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. मोतीलाल ओसवाल ने शॉर्ट टर्म के लिए 2110 रुपए का टारगेट और 1815 रुपए का स्टॉपलॉस दिया है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने -1.5%, दो हफ्ते में -2% और एक महीने में 5% का रिटर्न दिया है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 2096 रुपए का है जो इसने 30 मई को बनाया था. यह इसका ऑल टाइम हाई भी है. बता दें कि इस साल शेयर ने 3 मार्च को 907 रुपए का लो बनाया था. ऐसे में पिछले तीन महीने में निचले स्तर से यह डबल से ज्यादा हो चुका है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)