जून में रिटर्न मशीन बनेंगे ये 5 स्टॉक्स, शेयरखान ने पोजिशनल निवेशकों के लिए चुने

Sharekhan Technical Stocks: जून सीरीज की शुरुआत हो चुकी है. ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने इस सीरीज के लिए 5 टेक्निकल स्टॉक्स को पिक किया है. अगर आप भी पोजिशन लेकर कमाई करना चाहते हैं तो नोट करें नाम और टारगेट समेत पूरी डीटेल.
जून में रिटर्न मशीन बनेंगे ये 5 स्टॉक्स, शेयरखान ने पोजिशनल निवेशकों के लिए चुने

मई सीरीज में निफ्टी में 82 अंक और बैंक निफ्टी में 307 अंकों की कमजोरी दर्ज की गई. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

Sharekhan Technical Stocks: आज से जून सीरीज की शुरुआत हो रही है और अब बाजार शुक्रवार को खुलेगा जो मई महीने का आखिरी कारोबारी सत्र होगा. अगर आप शॉर्ट टर्म निवेशक हैं तो पोजिशनल ट्रेडिंग के लिहाज से ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने 5 स्टॉक्स को पिक किया है. टेक्निकल चार्ट पर इन स्टॉक्स मे खरीदारी का मौका बनता दिख रहा है. बता दें कि मई सीरीज में निफ्टी में 82 अंक और बैंक निफ्टी में 307 अंकों की कमजोरी दर्ज की गई.

शेयरखान ने इन 5 स्टॉक्स को पोजिशनल निवेशकों के लिए हैंडपिक किया है. इनमें अगले 3-4 हफ्ते के लिहाज से खरीदारी की सलाह है. जानिए इन स्टॉक्स के नाम और खरीदारी रेंज, टारगेट, स्टॉपलॉस क्या हैं. ब्रोकरेज ने दो-दो टारगेट सभी स्टॉक्स के लिए दिया है जिससे रिस्क रिवॉर्ड बेहतर हो सके. बाजार की बात करें तो खबर लिखे जाने के समय निफ्टी 23900 के आसपास कारोबार कर रहा है.

Sharekhan Top Picks

शेयर का नामदूसरा टारगेटस्टॉपलॉस डीटेलTimeframe
PERSISTENT₹5519₹49063-4 हफ्ते
ETERNAL₹273₹2433-4 हफ्ते
L&T₹4374₹38883-4 हफ्ते
KIRLOSENG₹1901₹16903-4 हफ्ते
360ONE₹1210₹10753-4 हफ्ते


Persistent Systems Share Price Target

  • Persistent Systems
  • एक्शन- खरीदारी (BUY)
  • CMP- ₹5072
  • खरीदारी रेंज- ₹5120-₹5100
  • अवधि- 3-4 सप्ताह
  • पहला टारगेट- ₹5314
  • दूसरा टारगेट- ₹5519
  • स्टॉपलॉस डीटेल- ₹4906
  • 52W H/L- ₹6597/₹4450

आईटी कंपनी परसिसटेंस सिस्टम का शेयर फिलहाल खरीदारी रेंज के ठीक नीचे है जो एंट्री का सुनहरा मौका है. इंडेक्स लगातार डाउनट्रेंड में है जबकि यह शेयर अपने इंपोर्टेंट सपोर्ट को होल्ड कर रहा है.

Eternal Share Price Target

  • Eternal Ltd
  • एक्शन- खरीदारी (BUY)
  • CMP- ₹253
  • खरीदारी रेंज- ₹255 - ₹250
  • अवधि- 3-4 सप्ताह
  • पहला टारगेट- ₹263
  • दूसरा टारगेट- ₹273
  • स्टॉपलॉस डीटेल- ₹243
  • 52W H/L- ₹368/₹212

इटरनल का शयेर इस समय ब्रोकरेज की रेंज में है. पिछले कुछ समय से यह शेयर LPG क्राइसिस के कारण दबाव में है. सप्लाई बेहतर होने से स्टॉक को सपोर्ट मिलेगा. प्राइस एक्शन डाउनवर्ड चैनल पैटर्न को ब्रेक करने की तरफ इशारा कर रहा है. 250 की रेंज में शेयर का बड़ा हर्डल है जिसे इसने पार किया है.


LT Share Price Target

  • Larsen & Toubro
  • एक्शन- खरीदारी (BUY)
  • CMP- ₹4050
  • खरीदारी रेंज- ₹4060-₹4040
  • अवधि- 3-4 सप्ताह
  • पहला टारगेट- ₹4212
  • दूसरा टारगेट- ₹4374
  • स्टॉपलॉस डीटेल- ₹3888
  • 52W H/L- ₹4440/₹3288

इस दिग्गज इन्फ्रा कंपनी को लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं. मिडिल ईस्ट क्राइसिस के कारण पिछले कुछ समय से शेयर पर दबाव बना हुआ था. डेली चार्ट पर शेयर ने ब्रेकआउट दिया है जिसे वॉल्यूम का सपोर्ट मिल रहा है. करेक्शन के समय शेयर ने 200EMA पर सपोर्ट लिया था जहां मजबूत बेस बना हुआ है.

Kirloskar Oil Share Price Target

  • Kirloskar Oil Engines
  • एक्शन- खरीदारी (BUY)
  • CMP- ₹1790
  • खरीदारी रेंज- ₹1780-₹1750
  • अवधि- 3-4 सप्ताह
  • पहला टारगेट- ₹1830
  • दूसरा टारगेट- ₹1901
  • स्टॉपलॉस डीटेल- ₹1690
  • 52W H/L- ₹1793/₹826

यह शेयर लगातार अपट्रेंड में बना हुआ है और अपने मूविंग ऐवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है. शेयर को लेकर पॉजिटिव आउटलुक बना हुआ है.

360 ONE WAM Share Price Target

  • 360 ONE WAM (360ONE)
  • एक्शन- खरीदारी (BUY)
  • CMP- ₹1116
  • खरीदारी रेंज- ₹1130-₹1110
  • अवधि- 3-4 सप्ताह
  • पहला टारगेट- ₹1165
  • दूसरा टारगेट- ₹1210
  • स्टॉपलॉस डीटेल- ₹1075
  • 52W H/L- ₹1272/₹906

अप्रैल महीने में शेयर में 906 रुपए से 1132 रुपए की तरफ एकतरफा रैली देखने को मिली. इसके बाद शेयर में कंसोलिडेशन देखने को मिला है. इस हफ्ते शेयर ने कंसोलिडेशन को फिर से ब्रेक किया है.

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6