40% तक मिल सकता है रिटर्न, सोमवार को करें फोकस; शेयरखान का है भरोसा

Stocks to BUY: डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए 5 स्टॉक्स को मजबूत फंडामेंटल के आधार पर पिक किया है जिनमें करेक्शन के बाद खरीदारी का अच्छा मौका बन रहा है. ये स्टॉक्स 12+ महीनों में 40% तक रिटर्न दिला सकते हैं. सोमवार को इन स्टॉक्स पर फोकस कर सकते हैं.
40% तक मिल सकता है रिटर्न, सोमवार को करें फोकस; शेयरखान का है भरोसा

 बीते हफ्ते निफ्टी नेट आधार पर 0.3% की मजबूती के साथ 23719 पर बंद हुआ. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

Stocks to BUY: क्रूड ऑयल प्राइस और डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल इस समय भारतीय बाजार के लिए 2 सबसे महत्वपूर्ण फैक्टर्स हैं. बीते हफ्ते निफ्टी नेट आधार पर 0.3% की मजबूती के साथ 23719 पर बंद हुआ. यह बाजार लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए है जिन्हें क्वॉलिटी और मजबूत फंडामेंटल वाले स्टॉक्स पर फोकस करना चाहिए. ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने 5 मजबूत फंडामेंटल वाले स्टॉक्स को पिक किया है जो 40% तक रिटर्न दिला सकते हैं. सोमवार को इन स्टॉक्स पर फोकस कर सकते हैं.

शेयरखान ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि शॉर्ट टर्म के लिए निफ्टी के लिए लोअर बाउंड्री 22800 और अपर बाउंड्री 24300 है. बड़ी तेजी या मंदी इसके ऊपर या नीचे आएगी. इमीडिएट आधार पर निफ्टी का पहला सपोर्ट 23400 और इसके नीचे 23200 पर सपोर्ट है. रिकवरी जारी रहने पर 23850 पर पहला रेसिसटेंस और दूसरा 24000 पर है.

शेयरखान के 5 पसंदीदा STOCKS

Stock NameTarget PricePotential Return (%)
Godrej Consumer₹143239%
Bank of India₹19036%
Tech Mahindra₹200040%
ITC₹40032%
LT Finance₹34528%

शेयरखान ने ऊपर के सभी स्टॉक्स को मजबूत फंडामेंटल आधार पर पिक किया है. इन स्टॉक्स में इस साल अब तक 12-15% तक का करेक्शन आया है जो वैल्युएशन का एडिशनल कंफर्ट देता है. ये सभी बड़ी कंपनियां जिसमें डाउनसाइड रिस्क लिमिटेड रहता है. आइए एक-एक कर डीटेल जानते हैं.

Godrej Consumer Share Price Target

गोदरेज कंज्यूमर का शेयर 1028 रुपए पर है. शेयरखान ने इसके लिए BUY की रेटिंग और 1432 रुपए का टारगेट दिया है. यह टारगेट 39% अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 1309 रुपए और लो 967 रुपए है. इस साल अब तक शेयर ने -17% का निगेटिव रिटर्न दिया है.

  • Godrej Consumer
  • CMP- ₹1028
  • टारगेट- ₹1432
  • रिटर्न- 39%

Bank of India Share Price Target

बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 140 रुपए पर है. शेयरखान ने इसके लिए BUY की रेटिंग और 190 रुपए का टारगेट दिया है. यह टारगेट 36% अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 178 रुपए और लो 109 रुपए है. इस साल अब तक शेयर ने -5% का निगेटिव रिटर्न दिया है.

  • Bank of India
  • CMP- ₹140
  • टारगेट- ₹190
  • रिटर्न- 36%

Tech Mahindra Share Price Target

टेक महिंद्रा का शेयर 1424 रुपए पर है. शेयरखान ने इसके लिए BUY की रेटिंग और 2000 रुपए का टारगेट दिया है. यह टारगेट 40% अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 1854 रुपए और लो 1304 रुपए है. इस साल अब तक शेयर ने -11% का निगेटिव रिटर्न दिया है.

  • Tech Mahindra
  • CMP- ₹1424
  • टारगेट- ₹2000
  • रिटर्न- 40%

ITC Share Price Target

आईटीसी लिमिटेड का शेयर 302 रुपए पर है. शेयरखान ने इसके लिए BUY की रेटिंग और 400 रुपए का टारगेट दिया है. यह टारगेट 32% अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 444 रुपए और लो 287 रुपए है. इस साल अब तक शेयर ने -17% का निगेटिव रिटर्न दिया है.

  • ITC Ltd
  • CMP- ₹302
  • टारगेट- ₹400
  • रिटर्न- 32%

LT Finance Share Price Target

LT Finance का शेयर 270 रुपए पर है. शेयरखान ने इसके लिए BUY की रेटिंग और 345 रुपए का टारगेट दिया है. यह टारगेट 28% अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 329 रुपए और लो 169 रुपए है. इस साल अब तक शेयर ने -15% का निगेटिव रिटर्न दिया है.

  • LT Finance
  • CMP- ₹270
  • टारगेट- ₹345
  • रिटर्न- 28%

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 निफ्टी ने अपना ऑल टाइम हाई कब बनाया था और वह स्तर क्या था?

इस साल के शुरू में निफ्टी ने जनवरी 2026 को 26358 का लाइफ हाई बनाया था.

Q2 डॉलर के मुकाबले रुपया कहां ट्रेड कर रहा है और 2026 में अब तक इसका प्रदर्शन कैसा रहा है?

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 96 के नीचे फिसल गया है और इस साल अब तक रुपए में -5.5% की कमजोरी आई है.

Q3 भारतीय शेयर बाजार के लिए इस वक्त कौन से दो फैक्टर्स सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बने हुए हैं?

बाजार की मौजूदा दिशा तय करने में रुपए की चाल और क्रूड ऑयल की कीमतें (Crude Oil Prices) सबसे अहम भूमिका निभा रहे हैं.

Q4 क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव भारतीय बाजार और देश की इकोनॉमी को कैसे प्रभावित करता है?

भारत अपनी जरूरत का 80% से ज्यादा तेल इम्पोर्ट करता है. इसलिए कच्चा तेल महंगा होने से महंगाई और चालू खाता घाटा (CAD) बढ़ता है, जिससे घरेलू बाजार पर दबाव आता है.

Q5 विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPIs/FIIs) भारतीय बाजार से लगातार निकासी क्यों कर रहे हैं?

रुपए में कमजोरी, डॉलर इंडेक्स में मजबूती और जियोपॉलिटिकल टेंशन (भू-राजनीतिक तनाव) के चलते विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से फंड निकाल रहे हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6