47% तक मिल सकता है रिटर्न, शेयरखान के भरोसेमंद 5 स्टॉक्स

Stocks to BUY: अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को लेकर पॉजिटिव अपडेट्स हैं जिसके कारण बाजार में शानदार तेजी है और निफ्टी 24500 के पार पहुंच गया है. इस जोश वाले बाजार में ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने लॉन्ग टर्म पोर्टफोलियो के लिए 5 स्टॉक्स पिक किए हैं जो आने वाले समय में 47% तक रिटर्न दिला सकते हैं.
47% तक मिल सकता है रिटर्न, शेयरखान के भरोसेमंद 5 स्टॉक्स

शेयरखान ने कहा कि निफ्टी के लिए अपर बाउंड्री 25000 और लोअर बाउंड्री 23500 है. (प्रतीकात्मक फोटो)

Stocks to BUY: बाजार में तेजी का सिलसिला बरकरार है और निफ्टी 24500 के इंपोर्टेंट लेवल को पार कर ट्रेड कर रहा है. बाजार के जानकारों का कहना है कि 24500 के ऊपर सस्टेन करने पर फ्रेश खरीदारी देखने को मिलेगी. इस समय बाजार का सेंटिमेंट और ट्रेंड दोनों पॉजिटिव है. ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने मजबूत फंडामेंटल आधार पर 5 स्टॉक्स को लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए पिक किया है. आने वाले समय में ये स्टॉक्स 47% तक रिटर्न दे सकते हैं.

बाजार के आउटलुक को लेकर शेयरखान ने कहा कि निफ्टी इस समय अपट्रेंड में बना हुआ है जिसके लिए अपर बाउंड्री 25000 और लोअर बाउंड्री 23500 है. तेजी बने रहने पर निफ्टी का पहला अवरोध 24600 और फिर 24800 पर है. अगर प्रॉफिट बुकिंग हावी होती है तो 24100 पर पहला सपोर्ट और 23950 पर दूसरा सपोर्ट रहेगा. अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत को लेकर पॉजिटिव डेवलपमेंट्स हैं जिसके कारण बाजार में चारों तरफ हरियाली फैली हुई है.

Sharekhan Top Picks

Add Zee Business as a Preferred Source
शेयर का नामCMP (20 अप्रैल )RecommendationTarget PriceUpside (%)
V2 Retail₹191BUY₹28147%
PVR Inox₹939BUY₹125033%
Biocon₹359BUY₹46229%
TCI₹971BUY₹135039%
L&T Finance₹290BUY₹34519%

V2 Retail Share Price Target

  • V2 Retail
  • CMP- ₹201 (ट्रेडिंग)
  • रेटिंग- BUY
  • टारगेट प्राइस- ₹281
  • 52W H/L- ₹257/₹157

V2 Retail का शेयर खबर लिखे जाने के दौरान 5.25% की तेजी के साथ 201 रुपए पर कारोबार कर रहा है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 257 रुपए और लो 157 रुपए है. इस साल अब तक शेयर ने -18% का रिटर्न दिया है. शेयरखान ने BUY रेटिंग और 281 रुपए का टारगेट दिया है. यह देश की लीडिंग फैशन रीटेल कंपनी है जो अफोर्डेबल और हाई क्वॉलिटी क्लोदिंग बेचती है. इसके कुल 294 स्टोर्स हैं जो 190 से अधिक शहरों में फैले हुए हैं.9MFY26 में कंपनी ने कुल 105 नए स्टोर्स जोड़े हैं अग्रेसिव एक्सपैंशन को दिखाता है. यह कंपनी नियो मिडिल क्लास को टायर-2,3 शहरों में टारगेट करती है.

PVR Inox Share Price Target

  • PVR Inox
  • CMP- ₹973 (ट्रेडिंग)
  • रेटिंग- BUY
  • टारगेट प्राइस- ₹1250
  • 52W H/L- ₹1249/₹900

PVR Inox का शेयर खबर लिखे जाने के दौरान 3.5% की तेजी के साथ 973 रुपए पर कारोबार कर रहा है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 1249 रुपए और लो 900 रुपए है. इस साल अब तक शेयर ने -5% का निगेटिव रिटर्न दिया है. शेयरखान ने BUY रेटिंग और 1250 रुपए का टारगेट दिया है. जब भी कोई बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है तो उसका डायरेक्ट बेनिफिट PVR Inox को होता है. कंपनी ग्रोथ के लिए FOCO मॉडल पर फोकस कर रही है जिससे लाइट असेट मॉडल बना रहेगा. FY26 में कुल कंपनी ने 100 स्क्रीन खोलने का लक्ष्य रखा था और Q3 तक 62 नए स्क्रीन खोले गए. 31 दिसंबर 2025 के आधार पर 112 शहरों में इसके कुल 1791 स्क्रीन हैं.

Biocon Share Price Target

  • Biocon Ltd
  • CMP- ₹363 (ट्रेडिंग)
  • रेटिंग- BUY
  • टारगेट प्राइस- ₹462
  • 52W H/L- ₹425/₹308

Biocon का शेयर खबर लिखे जाने के दौरान 1.2% की तेजी के साथ 363 रुपए पर कारोबार कर रहा है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 425 रुपए और लो 308 रुपए है. इस साल अब तक शेयर ने -7% का निगेटिव रिटर्न दिया है. शेयरखान ने BUY रेटिंग और 462 रुपए का टारगेट दिया है. यह एक बायो फार्मास्युटिकल्स कंपनी है जो बेंगलुरू आधारित है. यह कंपनी बायो सिमिलर और जेनरिक दोनों तरह का दवा बनाती है. अमेरिका में कंपनी तेजी से एक्सपैंशन कर रही है और वहां कई दवाओं को USFDA अप्रूवल मिला है जिसका बड़ा लाभ मिलेगा.

Transport Corporation Share Price Target

  • Transport Corporation
  • CMP- ₹965 (ट्रेडिंग)
  • रेटिंग- BUY
  • टारगेट प्राइस- ₹1350
  • 52W H/L- ₹1299/₹884

Transport Corporation का शेयर खबर लिखे जाने के दौरान -0.6% की गिरावट के साथ 965 रुपए पर कारोबार कर रहा है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 1299 रुपए और लो 884 रुपए है. इस साल अब तक शेयर ने -12% का निगेटिव रिटर्न दिया है. शेयरखान ने BUY रेटिंग और 1350 रुपए का टारगेट दिया है. ट्रांसपोर्टेशन कॉर्पोरेशन भारत का सबसे बड़ा इंटिग्रेटेड लॉजिस्टिक सर्विस प्रोवाइडर है. यह कंपनी रोड, रेल और सी-फ्रेट के जरिए मल्टी मॉडल सप्लाई चेन सॉल्यूशन देती है. डायवर्सिफाइड क्लाइंट बेस और असेट लाइट मॉडल से कंपनी को फायदा मिल रहा है.

LT Finance Share Price Target

  • LT Finance
  • CMP- ₹290 (ट्रेडिंग)
  • रेटिंग- BUY
  • टारगेट प्राइस- ₹345
  • 52W H/L- ₹310/₹156

LT Finance का शेयर खबर लिखे जाने के दौरान -0.5% की गिरावट के साथ 290 रुपए पर कारोबार कर रहा है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 319 रुपए और लो 156 रुपए है. इस साल अब तक शेयर ने -9% का निगेटिव रिटर्न दिया है. शेयरखान ने BUY रेटिंग और 345 रुपए का टारगेट दिया है. यह एक एनबीएफसी है जो L&T ग्रुप की कंपनी है. कंपनी हाउसिंग लोन, पर्सनल लोन, व्हीकल लोन, गोल्ड लोन, टू-व्हीलर लोन, बिजनेस लोन रीटेल ग्राहकों को ऑफर करती है. पुराने होलसेल लोन को खत्म कर अब इसका करीब 95% लोन बुक रीटेल फोकस्ड है.

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)