&format=webp&quality=medium)
2 अप्रैल को निफ्टी 34 अंक मजबूत होकर 22713 पर बंद हुआ. (प्रतीकात्मक फोटो)
Sharekhan Top Picks: शेयर बाजार में जारी उथल-पुथल के बीच निवेशकों को सावधान रहने की जरूरत है और यह एक बड़ा अवसर भी है. इस समय निवेशकों को ऐसे क्वॉलिटी स्टॉक्स पर फोकस करना चाहिए जिनमें करेक्शन के बाद वैल्युएशन का एडिशनल कंफर्ट हो. ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने ₹500 से कम कीमत वाले 5 ऐसे स्टॉक्स (Stocks to BUY) की पहचान की है जो आने वाले 12+ महीनों में 52% तक रिटर्न दे सकते हैं. अगर आप भी कम प्राइस वाले स्टॉक्स की तलाश में हैं तो आपके लिए यह एक सुनहरा मौका है. चलिए इन स्टॉक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.
| स्टॉक का नाम | (CMP) | लक्ष्य (Target) | संभावित रिटर्न | 52W High से गिरावट |
| M&M Finance | ₹285 | ₹435 | 52% | 31% |
| City Union Bank | ₹236 | ₹350 | 48% | 26% |
| Varun Beverages | ₹404 | ₹581 | 43% | 29% |
| PNB Ltd | ₹104 | ₹145 | 39% | 23% |
| ITC Ltd | ₹293 | ₹400 | 36% | 34% |
BSE की वेबसाइट पर पर उपलब्ध Q4 बिजनेस अपडेट्स के मुताबिक, ओवरऑल बिजनेस 10.79% ग्रोथ के साथ 29.72 लाख करोड़ रुपए का रहा. ओवरऑल डिपॉजिट 9.25% ग्रोथ के साथ 17.11 लाख करोड़ रुपए रहा जबकि लोन बुक 12.17% ग्रोथ के साथ 11.95 लाख करोड़ रुपए रहा. 31 दिसंबर 2025 के आधार पर ROA 1.06% है और बुक वैल्यु पर शेयर 102 रुपए का है. असेट क्वॉलिटी की बात करें तो ग्रॉस एनपीए 3.19% और नेट एनपीए 0.32% है. प्रोविजन कवरेज रेशियो 96.99% और स्लिपेज रेशियो 0.67% है.

इस साल अब तक शेयर फ्लैट रहा है और केवल 1% का रिटर्न दिया है. ब्रोकरेज फर्म Sharekhan ने इसके लिए BUY की सलाह और 145 रुपए का टारगेट दिया है. वर्तमान स्तर से यह 39% रिटर्न दे सकता है.
यह करीब 120 साल पुराना बैंक है. बैंक अपना एक्सपैंशन तेजी से कर रहा है और Q4 में कुल 48 नए ब्रांच खोले गए. 30 मार्च 2026 के आधार पर इसका कुल ब्रांच 949 है. डिपॉजिट 70516 करोड़ रुपए है जबकि लोन बुक 60892 करोड़ रुपए का है. इसके अलावा 1678 ATMs का नेटवर्क है. असेट क्वॉलिटी की बात करें तो नेट एनपीए 0.78% और ग्रॉस एनपीए 2.17% है. प्रोविजन कवरेज रेशियो 83% है और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो यानी CRAR 20.13% है. इसमें टायर-1 बॉन्ड 19.18% है.

इस साल अब तक शेयर में 17 फीसदी की गिरावट आई है. ब्रोकरेज फर्म Sharekhan ने इसके लिए BUY की सलाह और 350 रुपए का टारगेट दिया है. वर्तमान स्तर से यह 48% रिटर्न दे सकता है.
यह बेवरेज सेक्टर की दिग्गज कंपनी है जो मुख्य रूप से पेप्सिको के साथ काम करती है और अमेरिका के बाहर सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी चलाती है. यह कंपनी पेप्सिको के अलग-अलग कार्बोनेटेड ड्रिंक्स को प्रोड्यूस और डिस्ट्रीब्यूट करती है. इसके अलावा यह नॉन CSD और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर बिजनेस में भी है.

कंपनी ने हाल ही में प्रति शेयर 50 पैसे के डिविडेंड का ऐलान किया है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 8 अप्रैल तय किया गया है. इसका भुगतान 10 अप्रैल को किया जाएगा. इस साल अब तक शेयर में 15 फीसदी की गिरावट आई है. ब्रोकरेज फर्म Sharekhan ने इसके लिए BUY की सलाह और 581 रुपए का टारगेट दिया है. वर्तमान स्तर से यह 43% रिटर्न दे सकता है.
यह एक डायवर्सिफाइड एफएमसीजी कंपनी है. कंपनी का बिजनेस फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स, सिगरेट, पेपरबोर्ड एंड पैकेजिंग, एग्रीकल्चर और आईटी सेक्टर में है. इस साल अब तक शेयर में करीब 26 फीसदी की गिरावट आई है और यह अपने 52 वीक्स लो के करीब कारोबार कर रहा है.

ब्रोकरेज फर्म Sharekhan ने इसके लिए BUY की सलाह और 400 रुपए का टारगेट दिया है. वर्तमान स्तर से यह 36% रिटर्न दे सकता है.
यह महिंद्रा ग्रुप का NBFC है जो ट्रैक्टर, कमर्शियल व्हीकल, पैसेंजर व्हीकल, SME और हाउसिंग फाइनेंस करता है. इसका डीलर नेटवर्क मजबूत है और रूरल डिमांड में रिवाइवल का बड़ा फायदा मिलेगा. 1400 के करीब डीलर नेटवर्क है. 3 लाख 80 हजार व और 7 हजार शहरों में इसकी पहुंच है. पिछले दो साल से यह अंडर परफॉर्म कर रहा है. पिछले एक साल का रिटर्न 11% और दो साल का रिटर्न 15% है. ब्रोकरेज फर्म Sharekhan ने इसके लिए BUY की सलाह और 435 रुपए का टारगेट दिया है. वर्तमान स्तर से यह 52% रिटर्न दे सकता है.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध Q4 बिजनेस अपडेट्स के मुताबिक, M&M Finance का डिस्बर्समेंट 11% के YoY ग्रोथ के साथ 17180 करोड़ रुपए रहा. FY26 के लिए टोटल डिस्बर्समेंट 6% YoY ग्रोथ के साथ 61100 करोड़ रुपए रहा. टोटल AUM 12% YoY के साथ 133800 करोड़ रुपए रहा. Q4 के लिए कलेक्शन एफिशिएंसी 98% रहा जबकि FY26के लिए यह 96% रहा. असेट क्वॉलिटी की बात करें तो Stage-3 असेट्स् 3.4%-3.5% के दायरे में रहा जो दिसंबर के आधार पर 3.8% था. Stage-2 असेट्स 4.8-4.9% के दायरे में रहा जो दिसंबर के आधार पर 5.4% था. कंपनी के पास 9000 करोड़ का लिक्विडिटी चेस्ट है.
कुल मिलाकर बाजार में जारी उठापटक के बीच क्वॉलिटी स्टॉक्स में जो करेक्शन आया है वह लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए एक सुनहरा मौका है. शेयरखान ने इन स्टॉक्स को दमदार फंडामेंटल, ग्रोथ विजिबिलिटी, अट्रैक्टिव वैल्युएशन के कॉम्बिनेशन के आधार पर पिक किया है. निवेशकों को इस बाजार में सही स्ट्रैटेजी और धैर्य बनाकर रखना चाहिए.
(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 Punjab National Bank शेयर को क्यों खरीदना चाहिए?
मजबूत असेट क्वॉलिटी, लो NPAs और डबल डिजिट लोन ग्रोथ इसे वैल्यु पिक बनाती है.
Q2 City Union Bank में निवेश का कारण क्या है?
अग्रेसिव ब्रांच एक्सपैंशन और मजबूत कैपिटल रेशियो के साथ स्टेबल ग्रोथ विजिबिलिटी मिलती है.
Q3 Varun Beverages को क्यों खरीदें?
मजबूत कंज्यूमर डिमांड और लगातार बिजनेस एक्सपैंशन ग्रोथ को सपोर्ट करते हैं.
Q4 ITC लिमिटेड पर ब्रोकरेज बुलिश क्यों है?
करेक्शन के बाद वैल्युएशन अट्रैक्टिव है और डाइवर्सिफाइड बिजनेस इसे डिफेंसिव ग्रोथ प्ले बनाता है.
Q5 Mahindra & Mahindra Financial Services क्यों खरीदना चाहिए?
रूरल डिमांड रिकवरी, मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और असेट क्वॉलिटी में सुधार का फायदा इस NBFC को होगा.