&format=webp&quality=medium)
निफ्टी इस समय 23400 के आसपास कारोबार कर रहा है. (प्रतीकात्मक फोटो (AI/Gemini)
Technical Stocks to BUY: शेयर बाजार इस समय काफी वॉलेटाइल है. बुधवार को खबर लिखे जाने के समय निफ्टी मामलू उछाल के साथ 23400 के आसपास कारोबार कर रहा है. शेयरखान ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेंड इस समय निगेटिव नजर आ रहा है जिसके लिए लोअर बाउंड्री 22800 और अपर बाउंड्री 24300 पर है. इस कमजोर बाजार में टेक्निकल आधार पर 3 स्टॉक्स (Short term stocks) को पिक किया है जो अगले 3-4 हफ्तों में तगड़ा रिटर्न दिला सकते हैं.
| स्टॉक का नाम | CMP (₹) | खरीदारी की रेंज (₹) | टारगेट (₹) | स्टॉपलॉस (₹) | फंडामेंटल टारगेट (₹) |
| HDFC Bank | ₹755 | ₹770 - ₹780 | ₹806 / ₹837 | ₹744 | ₹1,025 |
| Indian Hotels | ₹635 | ₹655 - ₹665 | ₹686 / ₹713 | ₹635 | ₹891 |
| ITC Ltd | ₹300 | ₹305 - ₹315 | ₹322 / ₹335 | ₹298 | ₹400 |
ब्रोकरेज ने कहा कि टेक्निकल लिहाज से निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 23100 पर है और इसके नीचे जाने पर दूसरा सपोर्ट 23000 के स्तर पर है. वहीं, रिकवरी आने पर 23600 पर पहला अवरोध है जिसके पार 23800 पर दूसरा रेसिसटेंस है. बता दें कि इस समय निफ्टी शॉर्ट टर्म ऐवरेज के नीचे कारोबार कर रहा है. ऐसे में 23800 का पुराना सपोर्ट अब नया बड़ा रेसिसटेंस बन गया है.
ये भी पढ़ें: 83% रिटर्न के लिए खरीदें ये Jewellery Stock, दमदार प्रदर्शन और कर्ज घटाने में तेजी के बाद ब्रोकरेज हुआ बुलिश
HDFC Bank का शेयर 12 मई को 755 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. शेयरखान ने इस स्टॉक को 780-770 रुपए के दायरे में खरीदने और एक्यूमुलेट करने की सलाह दी है. पिछले एक महीने में शेयर ने -7.3%, तीन महीने में -18.4% और इस साल अब तक -24% का निगेटिव रिटर्न दिया है. ब्रोकरेज ने कहा कि इसकी असेट क्वॉलिटी स्टेबल है, परफॉर्मेंस हेल्दी बना हुआ है और आने वाले समय में हेल्दी लोन ग्रोथ की उम्मीद है.
Indian Hotels का शेयर 12 मई को 635 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. फिलहाल यह शेयर अपने स्टॉपलॉस के करीब है और पिछले दो सेशन से शेयर में लगातार गिरावट है. इस गिरावट में यह 673 रुपए से टूटकर 635 रुपए पर आया है. आज का सेशन शेयर के लिए महत्वपूर्ण है. शेयरखान ने इस स्टॉक को 665-655 रुपए के दायरे में खरीदने और एक्यूमुलेट करने की सलाह दी है. पिछले 2-3 महीने के करेक्शन के बाद शेयर में अच्छी रिकवरी आई है. मोमेंटम इंडिकेटर RSI भी खरीदने की सलाह दे रहा है. ऐसे में टेक्निकल निवेशकों के लिए मौका है.
ये भी पढ़ें: 1964 से मेक इन इंडिया का प्रतीक है ये महारत्न कंपनी, नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने 46% बढ़ाया अपना टारगेट
ITC Ltd का शेयर 12 मई को 300 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. दो दिनों से जारी गिरावट के बाद आज शेयर में पॉजिटिव एक्शन देखा जा रहा है. शेयरखान ने इस स्टॉक को 315-305 रुपए के दायरे में खरीदने और एक्यूमुलेट करने की सलाह दी है. लंबे समय से यह शेयर डाउनट्रेंड में है और इसमें एक अच्छा खासा करेक्शन आया है. टेक्निकल चार्ट पर शेयर के ट्रेंड में बदलाव देखा जा रहा है जो इसमें खरीदारी की तरफ इशारा करता है. 308–310 के जोन में पहले सप्लाई जोन था जो अब पुलबैक वाला जोन बन गया है. पोजिशनल निवेशकों के लिए इसमें यह मौका है.
(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)