Stocks to BUY: फार्मा स्टॉक्स पोर्टफोलियो को देंगे रिटर्न का डोज़! शेयरखान ने कहा- खरीदो ये 8 शेयर

Stocks to BUY: Q3 में कंपनियों की आय में साल-दर-साल करीब 13% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि EBITDA में 15% की ग्रोथ रही. इसके बाद सेक्टर के ऐसे 8 स्टॉक्स हैं, जिनपर ब्रोकरेज फर्म ने BUY की रेटिंग दी है. 
Stocks to BUY: फार्मा स्टॉक्स पोर्टफोलियो को देंगे रिटर्न का डोज़! शेयरखान ने कहा- खरीदो ये 8 शेयर

Sharekhan की 8 Pharma Stocks पर BUY की रेटिंग.

Stocks to BUY: दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद फार्मा सेक्टर पर ब्रोकरेज का पॉजिटिव रुख नजर आ रहा है. Mirae Asset Sharekhan ने हाल ही में आई रिपोर्ट में कहा कि Q3FY26 में सेक्टर कंपनियों का प्रदर्शन मजबूत रहा. कंपनियों की आय (Revenue) में साल-दर-साल करीब 13% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि EBITDA में 15% की ग्रोथ रही. इसके बाद सेक्टर के ऐसे 8 स्टॉक्स हैं, जिनपर ब्रोकरेज फर्म ने BUY की रेटिंग दी है.

रिपोर्ट के मुताबिक, कॉम्प्लेक्स दवाओं, बायोसिमिलर्स और ब्रांडेड फॉर्मुलेशंस का योगदान बढ़ने से सेक्टर को सहारा मिला. हालांकि, कर्मचारी खर्च बढ़ने की वजह से EBITDA मार्जिन में केवल मामूली 27 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी हुई.

Add Zee Business as a Preferred Source

फार्मा कंपनियों के लिए क्या रही पॉजिटिव बात?

रिपोर्ट बताती है कि भारत में मजबूत सेल्स और निर्यात बाजार में ज्यादा वॉल्यूम ने अमेरिकी बाजार में कीमतों में गिरावट (US price erosion) के असर को काफी हद तक संतुलित किया.

कुल मिलाकर:

  • सेक्टर रेवेन्यू में 13% की सालाना बढ़ोतरी
  • नेट प्रॉफिट में सिर्फ 2% की बढ़त
  • कुछ कंपनियों पर मार्जिन का दबाव

किस दिशा में बढ़ रहा है सेक्टर?

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय फार्मा कंपनियां अब पारंपरिक जेनेरिक दवाओं से हटकर इनोवेटिव, स्पेशियलिटी और कॉम्प्लेक्स दवाओं पर ज्यादा फोकस कर रही हैं.

इस बदलाव के पीछे मुख्य कारण हैं:

  • ज्यादा R&D निवेश
  • नए प्रोडक्ट्स की मंजूरी
  • ग्लोबल रेगुलेटरी माइलस्टोन

ब्रोकरेज का मानना है कि कॉम्प्लेक्स और बायोसिमिलर दवाओं की पाइपलाइन मौजूदा बाजार हालात में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है.

किन कंपनियों पर फोकस?

Mirae Asset Sharekhan का कहना है कि वे उन कंपनियों को प्राथमिकता दे रहे हैं जो:

  • अमेरिका में कॉम्प्लेक्स जेनेरिक या स्पेशियलिटी बिजनेस पर फोकस करती हैं
  • घरेलू बाजार में क्रॉनिक थेरेपी सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखती हैं

LIVE TV:

क्या रिस्क्स हैं?

रिपोर्ट में कुछ जोखिमों का भी जिक्र किया गया है, जैसे- दवाओं की कीमतों में तेज गिरावट का दबाव और NLEM (राष्ट्रीय आवश्यक दवा सूची) में दवाओं को शामिल किया जाना, जिससे कीमतों पर नियंत्रण बढ़ सकता है

किन शेयरों पर है BUY की रेटिंग?

स्टॉकरेटिंगटारगेट प्राइस (₹)मौजूदा भाव CMP (₹)अपसाइड
LupinBUY2,5422,31110%
Torrent PharmaBUY4,7354,3718%
Sun PharmaBUY1,9681,75212%
Divi's LabBUY7,2066,40312%
CiplaBUY1,5651,35115%
BioconBUY46638820%
AbbottBUY30,71526,82714%
IPCABUY1726151314%

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

फार्मा सेक्टर में ग्रोथ की संभावनाएं बनी हुई हैं, खासकर उन कंपनियों में जो कॉम्प्लेक्स दवाओं और स्पेशियलिटी पोर्टफोलियो पर काम कर रही हैं. हालांकि, अमेरिकी बाजार में कीमतों का दबाव और नियामकीय बदलाव जैसे जोखिम बने हुए हैं. ऐसे में निवेशकों के लिए जरूरी है कि वे कंपनी की प्रोडक्ट पाइपलाइन, R&D खर्च और मार्जिन ट्रेंड को ध्यान में रखकर फैसला लें.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6