54% तक छलांग लगाने को तैयार, शेयरखान ने चुने 5 'धुरंधर' स्टॉक्स

बाजार में शानदार रिकवरी देखी जा रही है. 24 मार्च को निफ्टी 365 अंक मजबूत होकर 22878 पर खुला. ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने कहा कि टेक्निकल लिहाज से निफ्टी का पहला रेसिसटेंस 23100 पर है. लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए ब्रोकरेज ने 5 स्टॉक्स पिक किए हैं जो 54% तक रिटर्न दिला सकते हैं.
54% तक छलांग लगाने को तैयार, शेयरखान ने चुने 5 'धुरंधर' स्टॉक्स

शेयरखान ने कहा कि निफ्टी का लोअर बाउंड्री 22000 और अपर बाउंड्री 23500 पर है. (प्रतीकात्मक फोटो)

वीकली एक्सपायरी के दिन शेयर बाजार की शानदार शुरुआत हुई है. मंगलवार को निफ्टी 365 अंक मजबूत होकर 22878 पर खुला. प्रेसिडेंट ट्रंप ने ईरान के खिलाफ 5 दिनों के युद्धविराम का ऐलान किया है जिससे बाजार का सेंटिमेंट सुधरा है. बता दें कि सोमवार को निफ्टी 601 अंक टूटकर 22512 पर बंद हुआ था और इंट्राडे में यह 22471 तक फिसला था. ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने कहा कि शॉर्ट टर्म के लिए बाजार का ट्रेंड निगेटिव बना हुआ है. टेक्निकल लिहाज से निफ्टी के लिए लोअर बाउंड्री 22000 और अपर बाउंड्री 23500 है.

  • 365 अंक मजबूत होकर 22878 पर खुला निफ्टी
  • लोअर बाउंड्री 22000 और अपर बाउंड्री 23500

रिकवरी आने पर

Add Zee Business as a Preferred Source
  • निफ्टी का पहला रेसिसटेंस 23100
  • निफ्टी का दूसरा रेसिसटेंस 23300

प्रॉफिट बुकिंग आने पर

  • निफ्टी का पहला सपोर्ट 22500
  • निफ्टी का दूसरा सपोर्ट 22300

यह बाजार लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए क्वॉलिटी स्टॉक्स में खरीदारी का मौका दे रहा है. मजबूत फंडामेंटल और दमदार आउटलुक के आधार पर शेयरखान ने 5 स्टॉक्स को पिक किया है और इनके लिए 54% अपसाइड तक के टारगेट दिए गए हैं. इन स्टॉक्स के लिए CMP 23 मार्च क्लोजिंग आधारित है. आइए निवेश की पूरी डीटेल जानते हैं.

Sharekhan Picks


V2 Retail Share Price Target

  • CMP- ₹1827
  • रेटिंग- BUY
  • टारगेट प्राइस- ₹2810
  • संभावित रिटर्न- 54%
  • अवधि- 12 महीने

मीडियम वैल्यु फॉर्मेट रिटेल में मजबूत पोजिशन और बढ़ते फुटफॉल V2 Retail के लिए ग्रोथ ड्राइवर हैं. वैल्यु सेगमेंट में ब्रांड की मजबूत पकड़ और नई स्टोर एडिशन से रेवेन्यू और मार्जिन दोनों में सुधार की गुंजाइश है. ब्रोकरेज का मानना है कि रिटेल सेक्टर की मांग और कंपनी के विस्तार के चलते इसमें मजबूती बनेगी.

PVR Inox Share Price Target

  • CMP- ₹941
  • रेटिंग- BUY
  • टारगेट प्राइस- ₹1250
  • संभावित रिटर्न- 33%
  • अवधि- 12 महीने

जब भी कोई बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचाती है तो उसका सबसे सीधा और बड़ा फायदा PVR Inox को होता है. इस कंपनी के लिए'धुरंधर 2' किसी जैकपॉट से कम साबित नहीं हो रही है. माना जा रहा है कि यह फिल्म 1000 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकता है. कंटेंट पाइपलाइन स्टॉक पर पॉजिटिव व्यू को सपोर्ट करती है.

Sharekhan Top Picks

शेयर का नामCMP, 23 मार्च क्लोजिंग (₹)रेटिंगटारगेट प्राइस (₹)अपसाइड (%)
V2 Retail1827BUY281054%
TCI885BUY135053%
L&T Finance247BUY34540%
PVR Inox941BUY125033%
Biocon367BUY46226%

Biocon Share Price Target

  • CMP- ₹367
  • रेटिंग- BUY
  • टारगेट प्राइस- ₹462
  • संभावित रिटर्न- 26%
  • अवधि- 12 महीने

बेंगलुरू आधारित आधारित इस कंपनी का 120 से अधिक देशों में प्रजेंस है. यह देश की सबसे बड़ी बायो फार्मा कंपनी है. कंपनी के चार प्रमुख बिजनेस वर्टिकल हैं. जेनरिक्स, बायोसिमिलर्स, रिसर्च सर्विस एंड नॉवेल बायोलॉजिक्स. यह कंपनी मुख्य रूप से क्रोनिक इलनेस जैसे डायबिटीज, कैंसर जैसी बीमारी के लिए अफोर्डेबल दवा बनाती है. कंपनी का फोकस सस्ती और इनोवेटिव दवाओं के जरिए ग्लोबल मार्केट में हेल्थकेयर एक्सेस बढ़ाने पर है.


Transport Corporation Share Price Target

  • CMP- ₹885
  • रेटिंग- BUY
  • टारगेट प्राइस- ₹1350
  • संभावित रिटर्न- 53%
  • अवधि- 12 महीने

ट्रांसपोर्टेशन कॉर्पोरेशन भारत का सबसे बड़ा इंटिग्रेटेड लॉजिस्टिक सर्विस प्रोवाइडर है. यह कंपनी रोड, रेल और सी-फ्रेट के जरिए मल्टी मॉडल सप्लाई चेन सॉल्यूशन देती है. डायवर्सिफाइड क्लाइंट बेस और असेट लाइट मॉडल से कंपनी को फायदा मिल रहा है. कंपनी का फोकस ई-कॉमर्स, ऑटो, इंडस्ट्रियल और रीटेल क्लाइंट्स के लिए वेयर हाउसिंग, कोल्ड चेन , 3PL और एक्सप्रेस कार्गो जैसी सर्विस देने पर है. इन्फ्रा और मैन्युफैक्चरिंग कैपेक्स साइकिल मजबूत रहने का कंपनी को फायदा मिलेगा.

LT Finance Share Price Target

  • CMP- ₹247
  • रेटिंग- BUY
  • टारगेट प्राइस- ₹345
  • संभावित रिटर्न- 40%
  • अवधि- अवधि- 12 महीने

यह लार्सन एंड टूब्रो ग्रुफ का एनबीएफसी है. रिटेल फोकस्ड लोन बुक, शानदार असेट क्वॉलिटी और क्रेडिट कॉस्ट के नॉर्मलाइजेशन से ROE प्रोफाइल मजबूत हो रहा है. फंडिंग कॉस्ट कंट्रोल रहने और डिजिटलाइजेशन से ऑपरेटिंग प्रॉफिट को सपोर्ट मिल रहा है. 'AAA' की टॉप रेटिंग मिली है जो इसे सस्ता फंड्स उपलब्ध करवाता है. 2.8 करोड़ कस्टमर बेस है और 14 हजार इसके टच प्वाइंट्स हैं.

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6