मार्केट क्रैश के बाद अभी और गिर सकते हैं ये 2 शेयर! Morgan Stanley समेत दो ब्रोकरेज ने चेताया

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार दबाव में आ गया. इस बीच Morgan Stanley और Citi ने दो शेयरों पर सावधानी बरतने की सलाह दी है.
मार्केट क्रैश के बाद अभी और गिर सकते हैं ये 2 शेयर! Morgan Stanley समेत दो ब्रोकरेज ने चेताया

मार्केट क्रैश के बाद अभी और गिर सकते हैं ये 2 शेयर! प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार बिकवाली देखने को मिली. बाजार में आई इस बड़ी गिरावट का असर निवेशकों की संपत्ति पर भी पड़ा. एक ही दिन में निवेशकों के करीब ₹5.71 लाख करोड़ डूब गए.

इस गिरते बाजार के बीच 2 ऐसे शेयर हैं जिन पर बड़े ब्रोकरेज हाउस ने सतर्क रहने की सलाह दी है. इनमें पहला नाम Urban Company का है और दूसरा Balkrishna Industries का. चलिए, जानते हैं कि ब्रोकरेज हाउस Morgan Stanley और Citi ने इन पर क्या कहा है और टारगेट प्राइस क्या दिया है.

गिरावट की बड़ी वजह क्या रही?

बाजार में कमजोरी के पीछे कई बड़े कारण रहे. पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव ने ग्लोबल मार्केट सेंटीमेंट खराब किया. इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ा दी. रुपए में कमजोरी और विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की लगातार बिकवाली ने भी बाजार पर दबाव बनाया. यही वजह रही कि लगभग सभी सेक्टर्स में बिकवाली देखने को मिली.

Urban Company पर Morgan Stanley की चेतावनी

गिरते बाजार के बीच Morgan Stanley ने Urban Company पर अपनी ‘Underweight’ रेटिंग बरकरार रखी है. हालांकि ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस 120 रुपये से बढ़ाकर 128 रुपये कर दिया है. कंपनी का मौजूदा शेयर भाव करीब 126 रुपये बताया गया है.

Morgan Stanley का कहना है कि कंपनी ने चौथी तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है और उसका बिजनेस मॉडल पहले से ज्यादा मजबूत दिख रहा है. खासकर इंस्टेंट सर्विसेज मार्केट में कंपनी तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रही है.

इंस्टेंट सर्विस मार्केट में बढ़ा कंपटीशन

ब्रोकरेज के मुताबिक Urban Company का एक्सीक्यूशन मजबूत है और कंपनी आक्रामक तरीके से बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश कर रही है. लेकिन Morgan Stanley का मानना है कि आने वाले समय में इस सेक्टर में मुकाबला काफी तेज हो सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक कई प्राइवेट कंपनियां इस बिजनेस में बड़ी फंडिंग जुटा रही हैं, जिससे कंपटीशन बढ़ेगा. ऐसे में Urban Company को लंबे समय तक ज्यादा निवेश करना पड़ सकता है. अगर खर्च लगातार बढ़ता है तो कंपनी के प्रॉफिट पर दबाव देखने को मिल सकता है.

Balkrishna Industries पर Citi की ‘Sell’ रेटिंग

दूसरी तरफ Citi ने Balkrishna Industries पर ‘Sell’ रेटिंग दी है. ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस 2050 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये किया है. कंपनी का मौजूदा भाव करीब 2181.90 रुपये है.

यानी ब्रोकरेज को इसमें अभी गिरावट की आशंका नजर आ रही है. Citi के मुताबिक कंपनी का Q4FY26 EBITDA अनुमान से थोड़ा कमजोर रहा. हालांकि कंपनी के वॉल्यूम अच्छे रहे, लेकिन बढ़ती लागत ने मार्जिन पर दबाव बना दिया.

बढ़ती लागत से बढ़ी चिंता

ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की Other Income कमजोर रहने से PAT पर भी असर पड़ा. यही वजह रही कि कंपनी का मुनाफा अनुमान से कमजोर रहा. हालांकि Citi ने यह भी कहा कि मीडियम से लॉन्ग टर्म में कंपनी का आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है. लेकिन फिलहाल बढ़ती लागत और कमजोर मार्जिन निवेशकों की चिंता बढ़ा सकते हैं.

निवेशकों को क्या करना चाहिए?

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि मौजूदा समय में बाजार काफी वॉलेटाइल बना हुआ है. ऐसे माहौल में निवेशकों को सिर्फ तेजी देखकर पैसा लगाने से बचना चाहिए. एक्सपर्ट्स के मुताबिक जिन शेयरों पर बड़े ब्रोकरेज हाउस सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं, उनमें निवेश से पहले जोखिम को अच्छी तरह समझना जरूरी है. खासकर तब जब बाजार में डर और अनिश्चितता दोनों बढ़ी हुई हों.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें.)

Add Zee Business as a Preferred Source