&format=webp&quality=medium)
अक्टूबर 2024 में शेयर ने 772 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. (प्रतीकात्मक फोटो)
जूलरी कंपनी Senco Gold ने चौथी तिमाही में दमदार प्रदर्शन जारी किया. मैनेजमेंट ने ग्रोथ आउटलुक भी दमदार पेश किया है. अपने हाई से शेयर अच्छा खासा करेक्टेड भी है. कंपनी में इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की अच्छी खासी होल्डिंग है. ये तमाम फैक्टर्स ब्रोकरेज का भरोसा बढ़ा रहे हैं. एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने इस शेयर में 67% रिटर्न के लिए खरीद की सलाह दी है.
एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने Senco Gold शेयर के लिए BUY की रेटिंग और टारगेट प्राइस 475 रुपए से बढ़ाकर 568 रुपए कर दिया है. लास्ट सेशन में यह शेयर 340 रुपए पर था जिसके मुकाबले यह टारगेट 67% अधिक है.

बता दें कि Senco Gold शेयर ने अक्टूबर 2024 में शेयर ने 772 रुपए का लाइफ हाई बनाया था जो स्टॉक Split के बाद एडजस्टेड प्राइस है. जुलाई 2023 में 317 रुपए के भाव पर इसका आईपीओ आया था. वर्तमान में कंपनी का मार्केट कैप 5700 करोड़ रुपए के करीब है. कंपनी का मार्केट कैप 5700 करोड़ रुपए के करीब है. प्रमोटर के पास 64.48% और पब्लिक के पास 35.52% हिस्सेदारी है. पब्लिक ओनरशिप में FII/DII 7.60%/12.61% हिस्सेदारी रखते हैं.
ये भी पढ़ें: जून महीने के लिए खरीदें ये 2 Stocks, ब्रोकरेज ने कहा- ब्रेकआउट के बाद एंट्री का परफेक्ट टाइम
एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ हेल्दी रहा है. सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ भी दमदार है.शादी सीजन के कारण डिमांड एनवायरनमेंट हेल्दी है. इसके अलावा पुराने गोल्ड का एक्सचेंज ग्रोथ में बड़ा रोल प्ले कर रहा है. कुल बिक्री का यह 50% के करीब है और आने वाले समय हाई गोल्ड प्राइस के कारण यह बने रहने की उम्मीद है.
इसके अलावा कंपनी का फोकस Studded जूलरी और डायमंड जूलरी पर है जो हाई मार्जिन वाला होता है इस सेगमेंट की हिस्सेदारी बढ़ रही है. कंपनी अब 9-18 कैरेट वाले हल्के और अफोर्डेबल ब्रांडेड जूलरी पर ज्यादा ध्यान दे रही है जिससे नए ग्राहक तेजी से जुडेंगे. लाइट वेट और कम कैरेट होने के कारण कीमत कम रहती है और डिमांड हाई रहता है.
मैनेजमेंट ने FY27 में 20%-25% रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस जारी किया है. FY27 के पहले महीने में यानी अप्रैल में डिमांड अच्छी रही. मई थोड़ा कमजोर रहा लेकिन जून-जुलाई में वेडिंग सीजन से डिमांड पिक-अप करेगी.
इन तमाम फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए ब्रोकरेज ने FY27-28 को लेकर कंपनी के कमाई अनुमान को 43%-46% तक बढ़ा दिया है. इस ग्रोथ के कारण EPS लगभग डेढ़ गुना हो जाता है. कस्टम ड्यूटी और इंडस्ट्री को लेकर रेग्युलेशन संबंधी समस्या को ध्यान में रखते हुए ब्रोकरेज ने वैल्युएशन मल्टीपल को घटा दिया है. अब इस स्टॉक के लिए 18x की जगह 15x P/E मल्टीपल दिया जा रहा है. इस आधार पर नया टारगेट 568 रुपए का बनता है.
| पॉजिटिव पॉइंट्स | रिस्क क्या है |
| Strong demand: घरेलू बाजार में ज्वैलरी की मांग लगातार बेहतर बनी हुई है | Gold prices volatility: सोने के भाव में तेज बदलाव से मार्जिन प्रभावित हो सकता है |
| Better margins: ऑपरेशन्स और प्रीमियम प्रोडक्ट्स से मुनाफे में सुधार | Govt duty/regulations: इम्पोर्ट ड्यूटी या टैक्स नियमों में बदलाव का सीधा असर लागत पर संभव है |
| Lightweight opportunity: डेली-वियर और युवाओं में हल्की ज्वैलरी की बढ़ती मांग से बड़ी ग्रोथ | Consumer demand slowdown: महंगाई बढ़ने पर ग्राहकों की खरीदारी सुस्त पड़ सकती है |
| (INR Mn) | FY26 | FY25 | YoY (%) |
| Revenue from Operations | ₹84,300.3 | ₹63,280.7 | 33% |
| Gross Margin* | ₹16,679.7 | ₹8,515.2 | 96% |
| Gross Margin % | 19.80% | 13.50% | -- |
| EBITDA | ₹9,690.1 | ₹3,676.3 | 164% |
| EBITDA Margin (%) | 11.50% | 5.80% | -- |
| Adjusted EBIDTA* | ₹9,690.1 | ₹4,250.5 | 128% |
| Adjusted EBITDA Margin (%) | 11.50% | 6.70% | -- |
| Profit Before Tax (PBT) | ₹7,627.4 | ₹2,178.6 | 250% |
| Profit/(Loss) for the Period/Year | ₹5,743.2 | ₹1,593.1 | 261% |
| PAT Margin (%) | 6.80% | 2.50% | -- |
| Adjusted PAT* | ₹5,743.2 | ₹2,018.0 | 185% |
| Adjusted PAT Margin (%) | 6.80% | 3.20% | -- |
कंसोलिडेटेड आधार पर रेवेन्यू 33% ग्रोथ के साथ 8430 करोड़ रुए रहा. ग्रॉस मार्जिन वैल्यु 96% ग्रोथ के साथ 1668 करोड़ रुपए रहा जबकि ग्रॉस मार्जिन 13.5% के मुकाबले 19.8% रहा. EBITDA 164% ग्रोथ के साथ 969 करोड़ रुपए और EBITDA मार्जिन 5.8% से बढ़कर 11.5% रहा. नेट प्रॉफिट 261% ग्रोथ के साथ 574 करोड़ रुपए रहा.
Senco Gold का करीब 9 दशक का लेगेसी बिजनेस है. देश के 130 शहरों में इसका प्रजेंस है जो 18 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में फैला हुआ है. 201 शोरूम का नेटवर्क है. 3.2 मिलियन इसके लॉयल कस्टमर्स हैं. ओल्ड गोल्ड एक्सचेंज का टोटल सेल्स में योगदान 44% के करीब है.
(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)