Semiconductor Stock: 33% तक चढ़ सकता है ये दमदार शेयर, जेफ्रीज और नोमुरा ने कहा- खरीद लो

Semiconductor Stock: Kaynes Tech का कुछ पैरामीटर पर प्रदर्शन अनुमान से थोड़ा नीचे रहा है, जबकि नेट प्रॉफिट उम्मीदों से बेहतर रहा. लेकिन ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म्स शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं. जेफ्रीज और नोमुरा ने इस शेयर पर अपनी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है.
Semiconductor Stock: 33% तक चढ़ सकता है ये दमदार शेयर, जेफ्रीज और नोमुरा ने कहा- खरीद लो

Semiconductor Stock: सेमीकंडक्टर और इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Kaynes Technologies ने सितंबर तिमाही (Q2FY26) के नतीजे जारी किए हैं, जो कुल मिलाकर मजबूत रहे हैं. कंपनी ने आय और मुनाफे दोनों में जोरदार बढ़त दर्ज की है. हालांकि, कुछ पैरामीटर पर प्रदर्शन अनुमान से थोड़ा नीचे रहा है, जबकि नेट प्रॉफिट उम्मीदों से बेहतर रहा. लेकिन ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म्स शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं. जेफ्रीज और नोमुरा ने इस शेयर पर अपनी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है.

तिमाही नतीजे में मजबूत ग्रोथ

कंपनी का रेवेन्यू ₹906 करोड़ रहा, जो पिछले साल के ₹572 करोड़ की तुलना में 58.4% की उछाल दिखाता है. हालांकि, यह ब्रोकरेज अनुमानों ₹972 करोड़ से थोड़ा कम रहा. EBITDA ₹148 करोड़ रहा, जो 80.4% की वृद्धि है, लेकिन अनुमानित ₹157 करोड़ से नीचे रहा. EBITDA मार्जिन 16.3% पर पहुंचा, जो पिछले साल के 14.3% से 199 बेसिस पॉइंट्स ऊपर है और उम्मीदों के अनुरूप है. नेट प्रॉफिट ₹121 करोड़ रहा, जो पिछले साल के ₹60 करोड़ से दोगुना (101% की वृद्धि) है. यह ब्रोकरेज अनुमानों ₹112 करोड़ से थोड़ा बेहतर रहा.

कंपनी के रेवेन्यू ग्रोथ में इंडस्ट्रियल सेगमेंट का योगदान सबसे अधिक रहा, जिसमें 74% की बढ़त दर्ज की गई. ऑटोमोटिव सेगमेंट 26% और रेलवे सेगमेंट 53% की ग्रोथ के साथ आगे बढ़े.

कंपनी की गाइडेंस कैसी रही?

केंस टेक ने बताया कि वह वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही (H2FY26) में 50–60% की रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद कर रही है. EBITDA मार्जिन पर भी कंपनी को भरोसा है कि यह मजबूत रहेगा. कंपनी ने कहा कि मल्टी-लेयर और HDI PCB में निवेश और ECMS के तहत मिले अप्रूवल्स से भविष्य की ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा.

ब्रोकरेज की क्या है शेयर पर राय?

Jefferies ने केंस टेक पर ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस ₹7780 कर दिया है (पहले ₹7600). ब्रोकरेज का कहना है कि मार्च 2025 से अब तक स्टॉक में 60% की रैली के बावजूद ग्रोथ के कई नए रास्ते हैं. OSAT प्रोडक्शन FY27 से शुरू होने की उम्मीद है और FY30 तक ₹35 अरब वार्षिक बिक्री का अनुमान है. हालांकि, वर्किंग कैपिटल 116 दिन पर बना हुआ है, जो चिंता का विषय है.

CLSA ने स्टॉक पर ‘HOLD’ रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट ₹6410 से घटाकर ₹6375 किया है. CLSA के मुताबिक, नतीजे अनुमान के अनुरूप हैं, लेकिन कैशफ्लो कन्वर्जन कमजोर है. ब्रोकरेज ने चेताया कि फ्री कैश फ्लो की कमी लगातार फंड रेजिंग की जरूरत पैदा कर सकती है.

Nomura ने ‘BUY’ रेटिंग बनाए रखते हुए टारगेट ₹7877 से बढ़ाकर ₹8478 किया है. इसका कहना है कि कंपनी का ग्रोथ आउटलुक मजबूत है और भविष्य में EPS ग्रोथ 51% CAGR तक रहने का अनुमान है.

केंस टेक के लिए तिमाही नतीजे मजबूत माने जा सकते हैं. प्रॉफिट में दोगुनी बढ़त, मार्जिन में सुधार और इंडस्ट्रियल सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन. हालांकि, ब्रोकरेज हाउसों ने यह भी संकेत दिया है कि कंपनी को अपने कैशफ्लो मैनेजमेंट पर फोकस बढ़ाने की जरूरत है ताकि फंड रेजिंग पर निर्भरता कम हो सके.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6