&format=webp&quality=medium)
SBI Share Price में तूफानी तेजी.
SBI Share Price: दिग्गज सरकारी बैंक SBI Ltd. ने अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों से बाजार को चौंकाया है और सोमवार की तेजी निवेशकों को खुश करने वाली है. आज ओपनिंग में ही PSU Bank इंडेक्स करीब 3% की तेजी पर था और इस तेजी को लीड कर रहा था, SBI का शेयर, वो भी 6% से ज्यादा की तेजी के साथ. शुक्रवार को शेयर 1066.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ था और आज इसमें 1136 का इंट्राडे हाई बनता दिखाई दिया, जोकि इसका नया रिकॉर्ड हाई है.
उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजे और फिर ग्लोबल ब्रोकरेज की ओर से टारगेट प्राइस में बढ़ोतरी के बाद SBI के शेयर को लेकर निवेशकों का जोश हाई है. ब्रोकरेज फर्म CLSA, Nomura, CITI, Jefferies, JP Morgan, UBS ने शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाया है. State Bank of India (SBIN) का 3QFY26 में शुद्ध मुनाफा (PAT) बढ़कर करीब ₹21,030 करोड़ पहुंच गया, जो सालाना आधार पर लगभग 25% की बढ़त है. यह बाजार के अनुमान से करीब 18% बेहतर रहा.
SBI पर मजबूत तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश हैं.
CLSA ने शेयर पर Accumulate की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस को 1170 से बढ़ाकर 1275 कर दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि तीसरी तिमाही में बैंक का कोर ऑपरेटिंग प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा. PPOP और PBT अनुमान से 4 से 11 फीसदी ज्यादा रहे और लोन ग्रोथ 13 फीसदी से बढ़कर करीब 15 फीसदी पर पहुंच गई. मार्जिन में भी हल्का सुधार हुआ है, जो कम डिपॉजिट कॉस्ट की वजह से आया, जबकि स्लिपेज और क्रेडिट कॉस्ट दोनों कंट्रोल में रहे.
नोमुरा ने Buy की रेटिंग के साथ 1100 के अपने टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 1235 पर कर दिया है. Q3 में SBI की ऑल-राउंड परफॉर्मेंस रही. मार्जिन और लोन ग्रोथ दोनों ही peers से बेहतर रहे. खर्चों पर कंट्रोल और ज्यादा अन्य आय की वजह से मुनाफा अनुमान से ऊपर रहा. हालांकि Nomura मानता है कि अब काफी री-रेटिंग हो चुकी है और आगे का अपसाइड ज्यादातर कमाई के दम पर आएगा, न कि वैल्यूएशन बढ़ने से.
Citi ने Buy की रेटिंग मेंटेन करते हुए 1140 के टारगेट प्राइस को 1265 कर दिया है. Citi के मुताबिक कोर अर्निंग्स मजबूत रहीं. क्रेडिट ग्रोथ करीब 15.6 फीसदी रही और NIM लगभग 3 फीसदी पर बना रहा. ओपेक्स ग्रोथ कंट्रोल में रही और क्रेडिट कॉस्ट करीब 0.4 फीसदी पर सीमित रहा. साथ ही SBI को डिविडेंड इनकम, ट्रेज़री गेन और रिकवरी से भी सपोर्ट मिला, जिससे RoA मजबूत हुआ. ब्रोकरेज का कहना है कि SME, कॉरपोरेट, एग्री और रिटेल सभी सेगमेंट में लोन ग्रोथ व्यापक रही, इसलिए मैनेजमेंट ने FY26 के लिए लोन ग्रोथ गाइडेंस 13–15 फीसदी कर दी है.
LIVE TV:
Jefferies ने भी BUY की रेटिंग को मेंटेन रखा है और 1190 के टारगेट को 1300 कर दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि Q3 में बैंक का मुनाफा करीब ₹210 अरब रहा, जो अनुमान से बेहतर था. लोन ग्रोथ 15 फीसदी पर पहुंच गई, NII ग्रोथ 9 फीसदी रही और फीस इनकम में भी अच्छी तेजी दिखी. हालांकि Jefferies ने यह भी जोड़ा कि डिपॉजिट ग्रोथ अभी 9 फीसदी के आसपास है, इसलिए आगे मार्जिन में बहुत ज्यादा विस्तार सीमित रह सकता है, लेकिन फिर भी ग्रोथ आउटलुक मजबूत है.
JP Morgan ने शेयर पर Overweight की रेटिंग को मेंटेन रखा है और 1220 के टारगेट को बढ़ाकर 1250 कर दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि बेहतर अन्य आय, कम प्रोविज़न और तेज लोन ग्रोथ से बैंक की कमाई मजबूत बनी हुई है और एसेट क्वालिटी में सुधार ट्रेंड आगे भी सपोर्ट देगा.
UBS ने शेयर पर Neutral की रेटिंग को मेंटेन किया है, लेकिन टारगेट को 1030 से बढ़ाकर 1120 कर दिया है. UBS के मुताबिक अन्य आय और कम प्रोविज़न की वजह से Q3 में मुनाफा उम्मीद से बेहतर रहा. लोन ग्रोथ तेज है, लेकिन डिपॉजिट ग्रोथ धीमी है. मौजूदा वैल्यूएशन पर रिस्क-रिवार्ड लगभग बराबर दिखता है.
Bernstein ने शेयर पर Market Perform की रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस 1100 पर रखा है. ब्रोकरेज का कहना है कि SBI की लोन ग्रोथ 16 फीसदी YoY रही, जो सिस्टम और बड़े प्राइवेट बैंकों दोनों से बेहतर है. NIM करीब 3 फीसदी पर सुधरा है और नॉन-इंटरेस्ट इनकम में तेज उछाल आया है. बेहतर मार्जिन और एसेट क्वालिटी की वजह से बैंक का RoA 1 फीसदी से ऊपर और RoE 20 फीसदी से ज्यादा बना हुआ है.
State Bank of India (CMP: 1066) | |||
Brokerage | Rating | New Target | Old Target |
CLSA | Accumulate | 1275 | 1170 |
Nomura | Buy | 1235 | 1100 |
Citi | Buy | 1265 | 1140 |
Jefferies | Buy | 1300 | 1190 |
JP Morgan | Overweight | 1250 | 1220 |
UBS | Neutral | 1120 | 1030 |
Bernstein | Market Perform | 1100 | -- |
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)