आखिर सरकारी बैंक ने ऐसा क्या किया कि 1, 2 नहीं 5-5 ब्रोकरेज को बढ़ाना पड़ा टारगेट प्राइस- आपके पास है शेयर?

SBI Share Price: एसबीआई का मुनाफा साल-दर-साल आधार पर ₹18,331 करोड़ से बढ़कर ₹20,160 करोड़ हो गया, जबकि ब्याज आय (NII) भी बढ़कर ₹42,985 करोड़ पर पहुंची. नतीजों के बाद 5-5 ब्रोकरेज ने शेयर पर अपना टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है.
आखिर सरकारी बैंक ने ऐसा क्या किया कि 1, 2 नहीं 5-5 ब्रोकरेज को बढ़ाना पड़ा टारगेट प्राइस- आपके पास है शेयर?

SBI Share Price: देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सितंबर तिमाही में दमदार नतीजे पेश किए हैं और इसका असर ब्रोकरेज कंपनियों की ओर से स्टॉक को लेकर आए लेटेस्ट रिपोर्ट में दिख रहा है. बैंक का मुनाफा साल-दर-साल आधार पर ₹18,331 करोड़ से बढ़कर ₹20,160 करोड़ हो गया, जबकि ब्याज आय (NII) भी बढ़कर ₹42,985 करोड़ पर पहुंची. मजबूत लोन ग्रोथ, स्थिर एसेट क्वालिटी और बेहतर मार्जिन्स ने बैंक की कमाई को सहारा दिया. नतीजों के बाद 5-5 ब्रोकरेज ने शेयर पर अपना टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है.

मजबूत ग्रोथ और एसेट क्वालिटी में सुधार

SBI का ग्रॉस NPA अनुपात घटकर 1.73% पर आ गया (पिछली तिमाही में 1.83%), जबकि नेट NPA भी 0.47% से घटकर 0.42% पर पहुंचा. स्लिपेज रेश्यो में भी सुधार हुआ है. ये 0.75% से घटकर 0.45% पर आ गया है. डोमेस्टिक NIM (Net Interest Margin) 3.09% रहा, जो तिमाही-दर-तिमाही सुधार दर्शाता है, हालांकि साल-दर-साल थोड़ी गिरावट रही. डिपॉजिट्स 9.3% बढ़कर ₹55.92 लाख करोड़ तक पहुंचे, जबकि एडवांसेज में 12.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

Add Zee Business as a Preferred Source

Yes Bank में हिस्सा घटाया तो मोटे प्रॉफिट में आया SBI, मुनाफा ₹20,160 करोड़ तक पहुंचा- शेयर पर रखें नजर

एकमुश्त आय और प्रोविजनिंग में हल्की बढ़ोतरी

इस तिमाही में SBI को ₹4,593 करोड़ की एकमुश्त आय (one-time gain) मिली. हालांकि, बैंक ने प्रोविजनिंग ₹5,400 करोड़ तक बढ़ाई, जो सालाना और तिमाही दोनों आधारों पर अधिक है.

ब्रोकरेज फर्म्स ने शेयर पर बढ़ाया टारगेट प्राइस

मजबूत नतीजों के बाद लगभग सभी ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस ने SBI पर बुलिश रुख दिखाया है.

CLSA ने शेयर पर Accumulate रेटिंग रखते हुए टारगेट ₹1170 (पहले ₹1050) कर दिया है.

Nomura ने Buy रेटिंग दोहराते हुए टारगेट ₹1100 किया है और कहा कि बैंक की ग्रोथ, NIM और एसेट क्वालिटी में मजबूती दिख रही है. Nomura ने FY26 के EPS अनुमान में 6% और FY27–28 में 3–5% की बढ़ोतरी की है.

Morgan Stanley (MS) ने टारगेट ₹1025 (पहले ₹885) तक बढ़ाया है और कहा कि NII में 5% और फीस इनकम में 25% YoY ग्रोथ से SBI की कोर परफॉर्मेंस में 14% का बीट आया है.

HSBC ने भी Buy रेटिंग के साथ टारगेट ₹1100 किया है. बैंक की लोन ग्रोथ, मार्जिन और फीस इनकम को लेकर हाउस का नजरिया पॉजिटिव है.

Jefferies ने SBI पर Buy रेटिंग दोहराते हुए टारगेट ₹1140 तय किया है, जो मौजूदा भाव ₹958 से करीब 18% की अपसाइड दर्शाता है. Jefferies का मानना है कि बैंक की मजबूत एसेट क्वालिटी और कम क्रेडिट कॉस्ट (0.5%) SBI के प्रदर्शन को और मजबूत बनाएगी.

₹9 का शेयर 50% का धमाकेदार रिटर्न देने को तैयार, ग्लोबल ब्रोकरेज सुपर बुलिश- टर्नअराउंड होगा?

SBI के तिमाही नतीजों से यह साफ है कि बैंक की ऑपरेशनल एफिशिएंसी, ग्रोथ और एसेट क्वालिटी में सुधार जारी है. ब्रोकरेज हाउसों का मानना है कि FY27–28 तक SBI 1.1% ROA और 16% ROE हासिल कर सकता है, जो बैंक के लिए एक मजबूत रिटर्न प्रोफाइल दिखाता है. कुल मिलाकर, SBI अब स्टेबल और ग्रोथ-ओरिएंटेड बैंकिंग स्टोरी के रूप में उभर रहा है, जहां घरेलू और विदेशी निवेशकों दोनों का भरोसा बढ़ता दिख रहा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6