&format=webp&quality=medium)
Sagility Share Price Target.
दमदार Q2 रिजल्ट के बाद आईटी सर्विस देने वाली कंपनी Sagility Ltd के शेयर में आज 12% की तेजी देखी जा रही है और इसने इंट्राडे में 57.9 रुपए का नया लाइफ हाई बनाया. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 20% उछल चुका है. यह कंपनी हेल्थकेयर सेक्टर को टेक आधारित सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है और मुख्य रूप से अमेरिकी हेल्थकेयर सेक्टर को सर्विस देती है. आइए जानते हैं कि Q2 रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज की क्या राय है.
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म JP Morgan ने सैगिलिटी लिमिटेड के लिए ओवरवेट की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट प्राइस 54 रुपए से बढ़ाकर 64 रुपए कर दिया है. Jefferies ने खरीद की सलाह को मेंटेन किया है और टारगेट प्राइस 54 रुपए से बढ़ाकर 62 रुपए कर दिया है. डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट 62 रुपए से बढ़ाकर 65 रुपए कर दिया है. लास्ट सेशन में Sagility का शेयर 51 रुपए पर बंद हुआ था और आज 10% की तेजी के साथ 56 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. हालांकि, ब्रोकरेज हाउसेस का टारगेट अभी भी वर्तमान स्तर के मुकाबले 15-16% तक अधिक है.
Sagility Ltd ने दूसरी तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 25.2% YoY रही और यह आंकड़ा 16585 मिलियन रुपए रहा, जबकि constant currency के हिसाब से ग्रोथ 20% रही. एडजस्टेड EBITDA सालाना आधार पर 25.6% ग्रोथ के साथ 4352 मिलियन रुपए रहा और EBITDA मार्जिन 26.2% रहा. एडजस्टेड नेट प्रॉफिट 84% ग्रोथ के साथ 3010 मिलियन रुपए रहा. कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 0.05 रुपए का अंतरिम डिविडेंड दिया है. Q2 के आखिर में Sagility के पास 44,185 कर्मचारी थे. जियोग्रॉफिकल तौर पर 30 सितंबर 2025 तक Sagility की पांच देशों में उपस्थिति थी और कुल 34 डिलीवरी सेंटर चल रहे थे.

Sagility Ltd का शेयर लास्ट सेशन में 51 रुपए पर बंद हुआ था. नवंबर 2024 में इसका 30 रुपए पर आईपीओ आया था. आज इस शेयर ने इंट्राडे में 57 रुपए का लाइफ हाई बनाया जबकि 27 रुपए इसका लाइफ लो है जो इसने लिस्टिंग के अगले दिन बनाया था. कंपनी का मार्केट कैप 26450 करोड़ रुपए के करीब है. प्रमोटर के पास 67.38% ओनरशिप है जबकि पब्लिक के पास 32.62% हिस्सेदारी है. DII/FII की हिस्सेदारी 14.88%/5.59% है. डीआईआई कैटिगरी में 23 म्यूचुअल फंड्स के पास 8.80% हिस्सेदारी है. 447233 रीटेल निवेशकों के पास कंपनी की 6.25% ओनरशिप है.
बता दें कि Sagility Ltd मुख्य रूप से हेल्थकेयर सेक्टर को आईटी सर्विस एंड सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है. मुख्य रूप से यह कंपनी अमेरिकी हेल्थकेयर सेक्टर को सर्व करती है जो 5 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट है. यह कंपनी अमेरिका में हेल्थकेयर प्रोवाइडर यानी हॉस्पिटल्स, फिजिशियन, डायग्नॉस्टिक्स सेंटर्स के सर्विस देती है. इसके अलावा यह पेयर्स जैसे इंश्योरेंस कंपनी, फाइनेंस कंपनी को भी सर्विसेज एंड सॉल्यूशन देती है.
Q1. Q2FY26 में Sagility का प्रदर्शन कैसा रहा?
कंपनी का रेवेन्यू 25% और नेट प्रॉफिट 84% बढ़ा, EBITDA मार्जिन 26.2% पर पहुंचा.
Q2. ब्रोकरेज हाउसेस ने क्या रेटिंग दी?
JP Morgan, Jefferies और ICICI Securities — तीनों ने BUY/Overweight रेटिंग बरकरार रखी और टारगेट ₹64–₹65 तक बढ़ाया.
Q3. Jefferies को किस बात में पॉजिटिव सरप्राइज मिला?
मार्जिन और मुनाफा उम्मीद से बेहतर रहे, BroadPath अधिग्रहण से ग्रोथ की नई संभावनाएं खुलीं.
Q4. ICICI Securities की मुख्य हाइलाइट क्या रही?
कंपनी ने FY26 के लिए गाइडेंस अपग्रेड किया. डेट रिडक्शन ट्रैक पर है और EPS CAGR 29% रहने का अनुमान.
Q5. Sagility का बिजनेस फोकस क्या है?
यह अमेरिकी हेल्थकेयर सेक्टर को टेक आधारित IT सर्विसेज और सॉल्यूशंस प्रदान करती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
