60% तक बरसेगा रिटर्न! मार्केट करेक्शन के बीच HDFC सिक्योरिटीज को दिखा मौका, ₹1832 पर जा सकता है रियल्टी स्टॉक

Safe Stocks to BUY: ब्रोकरेज का कहना है कि शेयर में हाल की गिरावट के बाद रिस्क-रिवार्ड काफी बेहतर हो गया है.कंपनी के पास मजबूत लॉन्च पाइपलाइन, कैश फ्लो और बिजनेस विस्तार के कई बड़े ट्रिगर्स मौजूद हैं, जो आगे स्टॉक के लिए रेटिंग अपग्रेड का कारण बन सकते हैं.
60% तक बरसेगा रिटर्न! मार्केट करेक्शन के बीच HDFC सिक्योरिटीज को दिखा मौका, ₹1832 पर जा सकता है रियल्टी स्टॉक

Realty Stock पर ब्रोकरेज बुलिश (Image: AI Generated)

Safe Stocks to BUY: रियल एस्टेट सेक्टर में हालिया गिरावट के बाद कई क्वालिटी शेयर आकर्षक वैल्यूएशन पर आ गए हैं. इसी बीच ब्रोकरेज हाउस Aditya Birla Real Estate पर बुलिश नजर आ रहा है. ब्रोकरेज HDFC Securities ने इस स्टॉक पर BUY रेटिंग देते हुए लंबी अवधि में मजबूत रिटर्न की उम्मीद जताई है.

ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी के शेयर में हाल की गिरावट के बाद रिस्क-रिवार्ड काफी बेहतर हो गया है. मौजूदा स्तर पर कंपनी के पास मजबूत लॉन्च पाइपलाइन, कैश फ्लो और बिजनेस विस्तार के कई बड़े ट्रिगर्स मौजूद हैं, जो आगे स्टॉक के लिए रेटिंग अपग्रेड का कारण बन सकते हैं.

कितना है टारगेट प्राइस और अपसाइड

Add Zee Business as a Preferred Source

ब्रोकरेज के मुताबिक इस स्टॉक का करंट मार्केट प्राइस (CMP) करीब ₹1,147 है. इस पर ₹1,832 का टारगेट प्राइस दिया गया है. इसका मतलब है कि मौजूदा स्तर से निवेशकों को करीब 60% तक अपसाइड देखने को मिल सकता है. हालांकि पिछले एक साल में शेयर में काफी उतार-चढ़ाव रहा है. स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई ₹2,535 और 52 हफ्ते का लो ₹1,125 रहा है.

धीमी ग्रोथ के बाद अब रफ्तार पकड़ने की उम्मीद

ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने FY26 के शुरुआती महीनों में अपेक्षाकृत धीमी ग्रोथ देखी है, लेकिन अब बिजनेस में सुधार के संकेत मिल रहे हैं

कंपनी Q4FY26 में करीब ₹7,500–₹8,000 करोड़ के नए प्रोजेक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है. मजबूत लॉन्च पाइपलाइन के चलते प्रेसैल्स करीब ₹8,000 करोड़ के आसपास स्थिर रहने की उम्मीद है.

ब्रोकरेज के मुताबिक FY26 में बिजनेस डेवलपमेंट के कुछ लक्ष्य पूरे नहीं हो पाए, लेकिन इसे टाइमिंग का मुद्दा माना जा रहा है. पूरे वित्त वर्ष में ₹10,000–₹15,000 करोड़ के बिजनेस डेवलपमेंट की उम्मीद बरकरार है.

ITC डील से मिलेगा बड़ा कैश इनफ्लो

कंपनी के लिए एक बड़ा ट्रिगर ITC Limited से जुड़ा ट्रांजैक्शन है. इस डील के तहत कंपनी को करीब ₹3,500 करोड़ का कैश इनफ्लो FY26 के अंत या FY27 की शुरुआत तक मिलने की उम्मीद है.

यह नकदी कंपनी को नए प्रोजेक्ट्स और बिजनेस विस्तार में निवेश करने में मदद करेगी. ब्रोकरेज का मानना है कि इससे कंपनी के बिजनेस डेवलपमेंट में तेज बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

वर्ली प्रोजेक्ट से मजबूत होगा रेंटल पोर्टफोलियो

कंपनी का ऐतिहासिक वर्ली लैंड बैंक भी बड़ा ग्रोथ ड्राइवर बन सकता है. यहां कंपनी लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स विकसित कर रही है.

इसके अलावा ऑफिस एसेट्स का विस्तार भी कंपनी की रणनीति का अहम हिस्सा है. वर्ली में करीब 1.3 मिलियन स्क्वायर फीट के ऑफिस स्पेस का विस्तार FY28 की शुरुआत से शुरू होने की उम्मीद है, जिससे सालाना करीब ₹700 करोड़ तक का रेंटल रेवेन्यू मिल सकता है.

इससे कंपनी के एन्युटी रेंटल पोर्टफोलियो को मजबूत आधार मिलेगा.

कंपनी के फाइनेंशियल्स

Aditya Birla Real Estate Financials

ब्रोकरेज को क्यों पसंद है यह स्टॉक?

ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी के पास कई मजबूत फैक्टर हैं जो इसे लंबी अवधि के लिए आकर्षक बनाते हैं. इसमें प्राइम लोकेशन पर जमीन, मजबूत ब्रांड वैल्यू और अनुभवी मैनेजमेंट शामिल है.

साथ ही कंपनी के पास स्थानीय और वैश्विक साझेदारों का मजबूत नेटवर्क है और कॉर्पोरेट गवर्नेंस भी मजबूत मानी जाती है.

LIVE TV:

हालिया गिरावट क्यों आई?

हाल के महीनों में स्टॉक में तेज गिरावट देखने को मिली है. इसके पीछे कुछ प्रमुख वजहें रही हैं जैसे रियल एस्टेट सेक्टर में संभावित सुस्ती की चिंता, टेक्नोलॉजी बदलाव को लेकर बाजार की आशंका और FY26 में बिजनेस डेवलपमेंट व प्रेसैल्स का अपेक्षा से कमजोर रहना.

हालांकि ब्रोकरेज का मानना है कि यह गिरावट लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अच्छा अवसर बन सकती है क्योंकि वैल्यूएशन अब ज्यादा आकर्षक हो गए हैं.

Aditya Birla Real Estate FACT BOX

आगे के बड़े ट्रिगर्स क्या हैं?

आने वाले समय में कंपनी के लिए कई ऐसे ट्रिगर्स हैं जो स्टॉक में तेजी ला सकते हैं. मजबूत लॉन्च पाइपलाइन, बेहतर कैश फ्लो और बैलेंस शीट की मजबूती इसके प्रमुख कारण हैं.

इसके अलावा कंपनी के पास मजबूत फ्री कैश फ्लो और संभावित डीलिवरेजिंग की संभावना भी है, जो निवेशकों का भरोसा बढ़ा सकती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6