&format=webp&quality=medium)
Avenue Supermarts Share Price Target 2025.
एवेन्यू सुपरमार्ट एक रीटेल कंपनी है जो पूरे देश में D-Mart स्टोर्स चलाती है. बीते हफ्ते शुक्रवार को कंपनी ने जून तिमाही का रिजल्ट जारी किया जो बाजार के अनुमान से कमजोर रहा. नतीजन आज शेयर में पौने तीन फीसदी की गिरावट है और यह 3950 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. Q1 रिजल्ट के बाद ज्यादातर ब्रोकरेज इस स्टॉक को लेकर बेयरिश नजर आ रहे हैं और SELL की राय दी है. इस कंपनी का मार्केट कैप 2.5 लाख करोड़ रुपए के करीब है और 6.5 लाख रीटेल निवेशकों का पैसा इसमें लगा है और इनके पास कंपनी में 3.08% हिस्सेदारी है. 2025 में शेयर ने अब तक नेट आधार पर करीब 11% का रिटर्न दिया है.
ग्लोबल ऐनालिस्ट CITI ने एवेन्यू सुपर मार्केट के शेयर में SELL की रेटिंग दी है और 3300 रुपए का टारगेट दिया है.मैक्वॉयरी ने अंडरपरफॉर्म की रेटिंग और 3100 रुपए का टारगेट दिया है. मार्गन स्टैनली ने अंडरवेट की रेटिंग और 3350 रुपए का टारगेट दिया है. जेफरीज ने HOLD की रेटिंग और 4200 रुपए का टारगेट दिया है. डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म कोटक सिक्योरिटीज ने भी SELL की रेटिंग दी है और 3450 रुपए का टारगेट दिया है. सितंबर 2024 को शेयर ने 5484 रुपए का 52 वीक्स हाई बनाया था जबकि अक्टूबर 2021 में असने 5900 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. इस साल मार्च के महीने में शेयर ने 3337 रुपए का लो बनाया है. फिलहाल यह शेयर 3950 रुपए (Avenue Supermarts Share Price) की रेंज में ट्रेड कर रहा है.
ऐनालिस्ट्स का कहना है कि रीटेल स्पेस में कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ रहा है. मार्जिन्स पर लगातार दबाव देखा जा रहा है. स्टोर एक्सपैंशन के कारण इन्वेस्टमेंट हाई है. हालांकि, ई-कॉमर्स में डेवलपमेंट देखा जा रहा है जो पॉजिटिव खबर है. स्टेपल्स एंड नॉन-फूड प्रोडक्ट्स कैटिगरी में डीफ्लेशन का असर देखा जा रहा है जिसके कारण रेवेन्यू और मार्जिन्स पर प्रेसर है. ऐसे में शेयर में जो करेक्शन देखा जा रहा है वह कंटीन्यू रह सकता है और डीमार्ट की De-rating संभव है.
Q1 रिजल्ट की बात करें तो स्टैंडअलोन रेवेन्यू 16.2% के सालाना ग्रोथ के साथ 15,932 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट 2.1% उछाल के साथ 830 करोड़ रुपए रहा. प्रॉफिट मार्जिन 5.9% से घटकर 5.2% पर आ गया है. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 7.6% ग्रोथ के साथ 1313 करोड़ रुपए रहा. एबिटा मार्जिन सालाना आधार पर 8.9% से घटकर 8.2% पर आ गया.
बेसिक EPS यानी अर्निंग पर शेयर 12.49 रुपए से बढ़कर 12.75 रुपए रहा. Q1FY26 में कंपनी ने कुल 9 स्टोर्स जोड़े हैं जिसकी मदद से स्टोर काउंट 424 पर पहुंच गई है.
कैटिगरी परफॉर्मेंस की बात करें तो Q1FY26 में फूड सेगमेंट का रेवेन्यू में शेयर 55.60% रहा जो एक साल पहले Q1FY25 में 54.81% था. नॉन फूड यानी FMCG सेगमेंट का रेवेन्यू शेयर सालाना आधार पर 20.30% से घटकर 19.67% पर आ गया है. जनरल मर्चेंडाइज एंड अपैरल सेगमेंट का रेवेन्यू शेयर 24.89% से घटकर 24.73% पर आ गया है. मैनेजमेंट का कहना है कि एफएमसीजी सेगमेंट का कॉम्पिटिशन टफ है जिसके कारण मार्जिन्स पर दबाव बढ़ रहा है. एंट्री लेवल वेज में बढ़ोतरी, क्विक कॉमर्स की तरफ से कमर्शियल स्पेसिंग की बढ़ती डिमांड ने ऑपेरशनल कॉस्ट को भी बढ़ा दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)